Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

डीएम का अधिकारियों को दो टूक- प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का करें समाधान...

डीएम का अधिकारियों को दो टूक- प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का करें समाधान...
Apr 18, 2026, 11:44 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तहसील पिंडरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के कुल 121 मामले आए, जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण हुआ. शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए.


dm


जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दास्त नही की जायेगी. अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें.


Also Read:बंद मकान से 40 लाख के माल पर हाथ साफ करने वाले दो इनामी गिरफ्तार, गहने बरामद


कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े. इस अवसर पर एसडीएम व एसीपी पिंडरा सहित सभी जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद थे.

काशी के श्री शनि संसद नवग्रह मंदिर में भव्य राज्याभिषेक, श्रृंगार व भंडारा आयोजित...
काशी के श्री शनि संसद नवग्रह मंदिर में भव्य राज्याभिषेक, श्रृंगार व भंडारा आयोजित...
वाराणसी: नव संवत्सर 2083 के अवसर पर मीरघाट स्थित प्राचीन श्री शनि संसद नवग्रह मंदिर में इस वर्ष के राजा देव गुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल के मनोनयन पर भव्य राज्याभिषेक, दिव्य श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया. धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रत्येक वर्ष नवग्रह मंडल द्वारा सृष्टि के संचालन हेतु राजा और मंत्री सहित परिषद का गठन किया जाता है, जिससे मानव जीवन को दिशा और संतुलन प्राप्त होता है.परंपरा के अनुसार चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस को राजा तथा वैशाख की मेष संक्रांति को मंत्री माना जाता है, जबकि वैशाख अमावस्या के दिन काशी में इनका विधिवत राज्याभिषेक किया जाता है. इसी क्रम में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हुआ.मंदिर से जुड़े गुलशन कपूर ने बताया कि यह प्राचीन स्थल शनि देव की तपस्थली से जुड़ा हुआ है, जहां उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. यहां दर्शन और पूजा करने से शनि पीड़ा से मुक्ति, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.Also Read:डीएम का अधिकारियों को दो टूक- प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का करें समाधान...मंदिर की व्यवस्थाएं राजेश कुमार वर्मा (राजू बाबा) के नेतृत्व में संचालित हो रही हैं। कार्यक्रम में अजय शंकर तिवारी, गोविंद प्रसाद, कन्हैया त्रिपाठी, गुलशन कपूर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
डीएम का अधिकारियों को दो टूक- प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का करें समाधान...
डीएम का अधिकारियों को दो टूक- प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का करें समाधान...
वाराणसी : जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तहसील पिंडरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के कुल 121 मामले आए, जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण हुआ. शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए.जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दास्त नही की जायेगी. अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें.Also Read:बंद मकान से 40 लाख के माल पर हाथ साफ करने वाले दो इनामी गिरफ्तार, गहने बरामदकहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े. इस अवसर पर एसडीएम व एसीपी पिंडरा सहित सभी जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद थे.
बंद मकान से 40 लाख के माल पर हाथ साफ करने वाले दो इनामी गिरफ्तार, गहने बरामद
बंद मकान से 40 लाख के माल पर हाथ साफ करने वाले दो इनामी गिरफ्तार, गहने बरामद
वाराणसी : बंद मकान का ताला तोडकर लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ करने वाले दो इनामी शातिरों को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों के कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं. इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन की लंका पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी (38 वर्ष) और रेयाज अकरम (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया. दोनों को 17 अप्रैल को सीर गोवर्धनपुर स्थित काशीपुरम कॉलोनी में बबूल के पेड़ के पास से दबोचा गया.सहायक पुलिस आयुक्‍त भेलूपुर ने बताया कि चोरी की घटना 5 अप्रैल 2026 को सामने आई थी. पीड़ित ने थाना लंका में शिकायत दर्ज कराई कि वह 31 मार्च को अपने गांव रोहतास, बिहार गया था. 4 अप्रैल को लौटने पर उसने देखा कि बाहरी गेट पर ताला बंद था पर घर के अंदर का ताला तोड़कर आलमारी और बक्से से पुस्तैनी गहने व कपड़े चोरी कर लिए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें हार, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठियां, झुमके, बाली, पायल, नथ, लाकेट, सिक्के समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं. यह बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.मुख्य आरोपी मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि पुलिस के लिए चिंता का विषय है. पुलिस टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है.Also Read:पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, सीपी और डीएम ने बरेका का किया निरीक्षण...इस कार्रवाई में थाना लंका के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव कुमार समेत पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही, स्थानीय निवासियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.