काशी स्टेशन पर सिग्नेचर ब्रिज की ड्रॉइंग तैयार, डिजाइन परीक्षण जारी...

वाराणसी : काशी स्टेशन पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.ब्रिज की ड्रॉइंग तैयार कर ली गई है, जबकि डिजाइन का परीक्षण फिलहाल जारी है.शुक्रवार को उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने काशी-व्यासनगर रेलखंड का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने काशी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं और स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट की समीक्षा की.अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर स्टेशन पर एप्रोच कनेक्टिविटी और अन्य जरूरी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है.
इस दौरान काशी स्टेशन और आसपास चल रही परियोजनाओं से जुड़ी तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया.साथ ही दोनों स्टेशनों के बीच स्थित अंडरपास और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
ALSO READ : गंगा में डूब रहे युवक की एनडीआरएफ ने बचाई जान, लोगों ने की सराहना...
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और स्टेशन की कनेक्टिविटी को नया स्वरूप मिलेगा.निरीक्षण के समय रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.



