Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वी जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में दुर्गा सप्तशती का पाठ

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वी जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में दुर्गा सप्तशती का पाठ
Nov 19, 2025, 11:08 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती अवसर पर बुधवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गा सप्तशती का विशेष, पूर्णाहुति युक्त पाठ किया गया. पूरे परिसर में वैदिक मंत्रों की अनुगूंज, दीप प्रज्वलन और सुगंधित धूप से आस्था, ऊर्जा और संकल्प का वातावरण बना रहा. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, महानगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक तथा वार्ड स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर इंदिरा गांधी के अद्वितीय योगदान को नमन किया.


ENDHAR GANDHI


अनुशासन और अदम्य साहस की थीं प्रतिमूर्ति


जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि इंदिरा गांधी वह शक्ति थीं जिन्होंने भारत को संकटों से निकालकर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा किया. इंदिरा गांधी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ता, संकल्प, अनुशासन और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थीं. उन्होंने ऐसे समय में देश को नेतृत्व दिया, जब विश्व राजनीति उथल-पुथल से गुजर रही थी, फिर भी भारत को स्थिरता, दिशा और सम्मान दिलाया. बैंक राष्ट्रीयकरण ने आर्थिक असमानता को चुनौती दी. बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में उनके साहस और निर्णायक नेतृत्व ने इतिहास रच दिया. हरित क्रांति ने कृषि को मजबूत किया व किसानों को नई ताकत दी. गरीबी हटाओ जैसे संकल्प देश की बहुसंख्यक आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए थे. आज जब लोकतांत्रिक मूल्य और संवैधानिक संस्थाएँ दबाव में हैं, इंदिरा जी की विचारधारा—साहस, न्याय और जनता के प्रति निष्ठा—हम सभी कांग्रेसजनों को शक्ति देती है.


ENDHTRA GANDHI


आज भी हैं प्रेरणा का स्रोत


महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा की इंदिरा जी का नेतृत्व वह पर्वत था, जिस पर कठिन परिस्थितियाँ भी असर नहीं डाल पाती थीं. इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक आवाज बनायी. उन्होंने अन्याय, आतंरिक चुनौतियों और बाहरी दबावों के आगे कभी झुकना नहीं सीखा. नारी शक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा, वंचितों के अधिकार, वैज्ञानिक प्रगति—हर क्षेत्र में इंदिरा जी ने ऐसी दिशा दी, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है. जब देश सामाजिक-आर्थिक ,अन्य चुनौतियों से गुजर रहा है, इंदिरा गांधी का संघर्षशील जीवन हमें बताता है कि जनसेवा ही राजनीति का सर्वोच्च धर्म है. उनके सपनों का भारत बनाने के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा.

इसके उपरांत आज सुबह कांग्रेस परिवार के मनीष मोरोलिया के माता जी के ब्रेन हेमरेज के कारण निधन होने की सूचना पर मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया गया.


ENDHRA GANDHI


इनकी रही मौजूदगी


ALDO READ : चोलापुर के शहीद स्मारक पर अब तक नहीं लगा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, किया प्रदर्शन


इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजीव राम, प्रमोद वर्मा, संतोष चौरसिया, मनोज वर्मा, नित्यानंद पाण्डेय, आकाश त्रिपाठी, अनिल पटेल,अब्दुल हमीद डोडे, राजेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ रमाशंकर पटेल, अखिलेश पाण्डेय, अमरेश पटेल, रमेश शर्मा, वंदना जायसवाल, मंजू मुखर्जी, रामजी गुप्ता, विकास पाण्डेय, प्रमोद यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.