ई-रिक्शा चोरी के आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन ई-रिक्शा और चार बैटरियां बरामद

वाराणसी। कैंट पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के तीन ई-रिक्शा और चार बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रद्युम गोस्वामी (29) निवासी शिवपुरवा, थाना सिगरा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ई-रिक्शा और उनकी बैटरियों को चोरी कर ठिकाने लगाने का काम करता था। पूछताछ में उसने वाराणसी के सिगरा, नदेसर, गिलट बाजार और अर्दली बाजार समेत अन्य इलाकों से ई-रिक्शा और बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
ALSO READ : यूपी-112 की सेवाओं को और बेहतर बनाने पर पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नाज किशोर पांडेय, नदेसर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह तथा कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार पाठक, शत्रुघ्न गौड़, अभिलाष और अनुज कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और संदिग्धों की जांच लगातार जारी है।



