Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कारीगरों को आत्‍मनिर्भर बनाने की कवायद, टूलकिट पाकर खिल उठे चेहरे

कारीगरों को आत्‍मनिर्भर बनाने की कवायद, टूलकिट पाकर खिल उठे चेहरे
Feb 20, 2026, 09:19 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी- 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए वाराणसी के सेवापुरी स्थित गांधी आश्रम के खादी एवं ग्रामोद्योग विद्यालय परिसर में ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य 'हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी' को मजबूत करना और नए भारत की नई खादी' को प्रोत्साहन देना था.


g


इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज कुमार ने एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा की उपस्थिति में 885 प्रशिक्षित कारीगरों को कुल 1602 उपकरण एवं टूलकिट वितरित किए, जिनमें वर्चुअल माध्यम से केवीआईसी के मध्य क्षेत्र के अंतर्गत राज्य कार्यालय लखनऊ और देहरादून में वितरित 450 बी-बॉक्स भी शामिल हैं. इससे कारीगरों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार को बल मिलेगा. मशीनें और टूटकिट पाकर कारीगरों के चेहरे खिल गए.


j


'वोकल फॉर लोकल'


इसी क्रम में, वाराणसी के जिला उद्यम एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र, चाँदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रशासनिक भवन परिसर में राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया. प्रदर्शनी 26 फरवरी तक चलेगी. इसमें विभिन्न राज्यों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं. यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री जी के 'वोकल फॉर लोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' के विजन को प्रदर्शित करती है. इसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है. साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देना है.


वैश्विक ब्रांड बनने की दिशा में अग्रसर


कारीगरों को संबोधित करते हुए केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी अब वैश्विक ब्रांड बनने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने कहा कि नए भारत की नई खादी' केवल वत्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रतीक बन चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि ग्रामोद्योग विकास योजना प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया' अभियान का महत्वपूर्ण अंग है, जो ग्रामीण कारीगरों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है.


द


इस अवसर पर मंडलीय कार्यालय वाराणसी की परिधि में आनेवाले कारीगरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न उपकरणों का वितरण किया गया, जिनमें 580 विद्युत चालित चाक, 400 बी-बॉक्स, 10 फुटवियर निर्माण मशीन, 100 फुटवियर रिपेयरिंग टूलकिट, 10 ऑटोमैटिक अगरबत्ती मशीन, 4 सेट तेल घानी मशीन, 8 सेट दोना-पत्तल निर्माण मशीन तथा 40 वेस्ट वुड क्राफ्ट टूलकिट शामिल हैं. साथ ही, वर्चुअल माध्यम से लखनऊ में 200 व देहरादून में 250 बी-बॉक्स का भी वितरण किया गया.


वितरण कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष केवीआईसी ने वाराणसी के जिला उद्यम एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उन्होंने यहां पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी' अभियान को वाराणसी के जन-जन तक पहुंचाने के लिए केवीआईसी ने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है. उन्होंने बताया कि यहां पर उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें 26 स्टॉल खादी उत्पादों के तथा 24 से अधिक उत्पाद ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों के हैं.

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Woman duped of Rs 13 lakh in the name of online trading, police investigatingवाराणसी: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है. भुक्‍तभोगी को मोटे मुनाफा का लालच देकर साइबर ठगों ने 13.10 लाख रुपये की ठगी कर ली. महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शारदा विहार कॉलोनी, मीरापुर बसही निवासी पीड़िता स्वाति सिंह ने तहरीर में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया.आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पीड़िता ने अलग-अलग तारीखों में चार किश्तों में 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. 20 अप्रैल को जब जमा राशि निकालने की कोशिश की तो संबंधित कंपनी ने नए-नए नियमों का हवाला देते हुए भुगतान से इन्कार कर दिया. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ. पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है. थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बकाया दिलाने के नाम 91,997 की साइबर ठगीराजातालाब क्षेत्र के मिल्कीचक निवासी विपिन कुमार को भी अपराधी ने ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया. साइबर ठग ने मजदूरी का बकाया भुगतान दिलाने के नाम पर लिंक भेजकर उनके खाते से 91,997 रुपये निकाल लिए. पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है. विपिन कुमार पेशे से पेंटर है. तहरीर में बताया कि एक स्थान पर उनकी मजदूरी के 12 हजार रुपये बकाया थे. 29 अप्रैल को मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काल आई.Also Read: यूपी का सबसे ठंडा शहर बना 'वाराणसी', आंधी-बारिश का यलो अलर्टफोन कॉल करने वाले ने कहा कि बकाया राशि फोन पे से भेज दी जाएगी. कुछ देर बाद उनके वाट्सएप पर 12 हजार रुपये भेजने का स्क्रीन शॉट भी आया. पीड़ित ने जब अपना बैंक खाता चेक किया तो पैसा नहीं पहुंचा था. इस पर उन्होंने दोबारा उसी नंबर पर संपर्क किया. आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजते हुए कहा कि उस पर क्लिक कर रकम ले लें. जैसे ही विपिन ने लिंक पर क्लिक किया उनके खाते से चार बार में कुल 91,997 रुपये कट गए. पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, जहां रकम निकालने की पुष्टि हुई. उन्होंने राजातालाब थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.https://www.youtube.com/watch?v=OxmuubD2ofQ
अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ तेलियाना अंडरपास रोशनी और सुरक्षा का अभाव, जिम्मेदार कौन?...
अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ तेलियाना अंडरपास रोशनी और सुरक्षा का अभाव, जिम्मेदार कौन?...
वाराणसी: जालालीपुरा स्थित तेलियाना फाटक को अधूरे निर्माण कार्य के साथ स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया गया है और आवगमन शुरू कर दिया गया. जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.फाटक पर न तो पर्याप्त लाइट की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम हैं. अंधेरे के कारण साइकिल सवारों, पैदल यात्रियों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए यह रास्ता खतरे से खाली नहीं है.फाटक के आसपास लोहे के सरिए् खुले में पड़ी हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं.सबसे चिंताजनक बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसी जगह पर खेलते हुए नजर आ रहे है, जिस कारण उनको चोट लगने और दुर्घटना होने की स्थिति साफ देखी जा सकती है.स्थानीय ने क्या कहा स्थानीय राहगीर आलोक पांडेय ने बताया कि फाटक पर काम अभी अधूरा है, इसके बावजूद इसे चालू कर दिया गया है, जो लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है.वहीं राहगीर शंकर का कहना है कि अंदर से साइकिल पर आने में बड़ी दिक्कत होती है .चारों तरफ अंधेरा छाया रहता है चोरों उचकों का गिरोह भी सक्रिय रहता है .इलाके में आए दिन छिनैती और छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन यहां न तो पुलिस की गश्त है और न अंडरपास के अंदर लाइट की कोई व्यवस्था है.राहगीर यश पांडेय ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फाटक के पास बिखरे लोहे के सरिए और अंधेरा बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है. उन्होंने बताया कि मोहल्ले के बच्चे अक्सर यहीं खेलते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है.ALSO READ:नजरबंदी के आरोपों के बीच महिला आरक्षण बिल पर सपा का हमला, विष्णु शर्मा बोले—आवाज नहीं दबेगी....स्थानीय बच्चन यादव का कहना है कि इस फाटक के खुलने से जाम की समस्या से लोगों को राहत तो मिली है लेकिन शाम होते ही अंदर एक दम अंधेरा छा जाता है जिससे आने जाने में रोज डर लगता है.लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा करे उसके अंदर लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अनहोनी से पहले हालात को सुधारा जा सके.
नजरबंदी के आरोपों के बीच महिला आरक्षण बिल पर सपा का हमला, विष्णु शर्मा बोले—आवाज नहीं दबेगी....
नजरबंदी के आरोपों के बीच महिला आरक्षण बिल पर सपा का हमला, विष्णु शर्मा बोले—आवाज नहीं दबेगी....
वाराणसी: सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने प्रशासन और सरकार पर एक साथ कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को हाउस अरेस्ट या नजरबंद कर दिया जाता है, ताकि वे आम जनता की समस्याओं को उनके सामने न रख सकें. उनके अनुसार यह कदम लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है.विष्णु शर्मा ने कहा कि सपा कार्यकर्ता “लोहिया के सिपाही” हैं और किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं. “हमें नजरबंद कर देने से हमारी आवाज नहीं रुकेगी.हम बिना डरे जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे,” उन्होंने प्रशासन से इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की.इसी क्रम में उन्होंने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा भी उठाया और कहा कि महिलाओं को अधिकार देने की बातें तो की जा रही हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अब तक यह बिल पास नहीं हो सका है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा.also read:यूपी का सबसे ठंडा शहर बना 'वाराणसी', आंधी-बारिश का यलो अलर्टउन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है, तो महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द पारित किया जाना चाहिए। विष्णु शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में न तो विपक्ष की आवाज दबाई जानी चाहिए और न ही महिलाओं के अधिकारों को टालना चाहिए, बल्कि दोनों मुद्दों पर ईमानदारी से काम होना जरूरी है.