IIT (BHU) में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के अंतरिम फोरम का चुनाव सम्पन्न, गोपाल यादव बने अध्यक्ष...

वाराणसी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) में गैर-शैक्षणिक समूह ख एवं ग कर्मचारियों के अंतरिम फोरम के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए. मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला जबकि शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए.
चुनाव परिणाम के अनुसार तकनीकी अधीक्षक गोपाल यादव 164 मत प्राप्त कर अंतरिम फोरम के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं कनिष्ठ अधीक्षक विभूति नारायण 42 मतों के साथ उपाध्यक्ष चुने गए। धीरेंद्र कुमार पांडेय सचिव, कमलेश यादव संयुक्त सचिव और नवनीत कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए.
सदस्य पद पर प्रशासनिक वर्ग से रवि गर्ग और अतुल, जबकि तकनीकी वर्ग से आंजनेय कुमार और अजय कुमार पटेल ने जीत दर्ज की.
परिणाम घोषित होते ही संस्थान परिसर में कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया.
ALSO READ : कैंट स्टेशन के बाहर एंटी रोमियो टीम का एक्शन, महिलाओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में 6 गिरफ्तार...
इस अवसर पर IIT (BHU) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतरिम फोरम कर्मचारियों के हितों की रक्षा संस्थान प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और IIT (BHU) के समग्र विकास में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा.
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया.



