Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

BHU स्‍पंदन में दृश्य कला संकायको चैंपियन का खिताब, खूब बटोरी तालियां

BHU स्‍पंदन में दृश्य कला संकायको चैंपियन का खिताब, खूब बटोरी तालियां
Feb 26, 2026, 12:26 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - बीएचयू के अंतर संकाय प्रतियोगिता स्‍पंदन के परिणाम की घोषणा पर मैदान में जमकर तालियां बजीं. पांच दिनों तक चली प्रतियोगिताओं के रिजल्ट एंफीथिएटर ग्राउंड में घोषित कर दिए गए. दृश्य कला संकाय सर्वोच्च सम्मान पाकर स्पंदन चैंपियन का खिताब जीत लिया. महिला महाविद्यालय की लड़कियां दूसरा स्थान हासिल कर उपविजेता बनीं। कला संकाय को दूसरा उपविजेता घोषित किया गया.

इन टीमों को उनके 20 से ज्यादा कलाओं में बेहतर अंक हासिल करने के चलते विजेता घोषित किया गया. सांत्वना के तीन पुरस्कारों में लड़कियों के दो कैंपस रहे. कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतियोगिताएं एक ओर विजय जश्न का तो हार निराशा पैदा कर देती है। मगर वे सीख और विकास का माध्यम ही होती हैं.


bhu


‘विष्णु अवतार’ का लाइव प्रसारण


अंतर-संकाय युवा महोत्सव के समापन पर कुल आठ शानदार प्रस्तुतियां हुईं. संगीत खंड का शुभारंभ प्रदर्शन कला संकाय ने पश्चिमी समूह गीत से किया गया. बाद में महिला महाविद्यालय और वसंत कन्या महाविद्यालय ने भारतीय समूह गीत प्रस्तुत किए. कोरियोग्राफी खंड में आरजीएससी ने ‘विष्णु अवतार’ का लाइव प्रसारण किया. इसमें भगवान विष्णु के कई अवतारों को दिखाया गया. कला संकाय ने शास्त्रीय एकल गायन पर प्रस्तुति दी. दृश्य कला संकाय ने केरल की लोक-जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी. आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने बिहार लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. एमएमवी ने “7 स्टेजेज ऑफ एनलाइटनमेंट” शीर्षक से प्रस्तुति देकर मानव आत्मा की आध्यात्मिक यात्रा को रचनात्मक रूप में अभिव्यक्त किया.

bhu


ALSO READ : मठ में स्‍वीमिंग पुल और शीशमहल पर स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने रखा पक्ष, आशुतोष ब्रह्मचारी पर कही ये बात



रीमिक्स इरा में लेकर गया म्यूजिक मंत्रा


म्यूजिक मंत्रा बैंड ने फ्यूजन और ऑर्केस्ट्रा से युवा दर्शकों को खूब झूमाया. डॉ. आलोक द्विवेदी की टीम ने भोले ओ भोले से संध्या कार्यक्रम की शुरुआत की. रोते हुए आते हैं सब और नीले नीले अंबर सुनाकर दर्शकों को पुराने गानों के रीमिक्स इरा में लेकर चला गया. खईके पान बनारस वाला और मैं हूं डॉन के साथ और ज्यादा बढ़ गया. समापन समारोह के संयोजक प्रो. भुवन चंद्र कापड़ी और सह-संयोजक प्रो. आरती निर्मल भी मौजूद रहीं. स्पंदन 2026 के संयोजक प्रो. भुवन चंद्र कापड़ी ने कहा कि महोत्सव के लिए वार्षिक कैलेंडर पूर्व निर्धारित किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित की जा सके. सह-संयोजक प्रो. आरती निर्मल ने कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की, जबकि प्रो. कापड़ी ने औपचारिक रूप से चैंपियनशिप के रिजल्ट को मंच पर रखा. छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्ण सहभागिता और सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी.

BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.
BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्र आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय के कला संकाय लॉन में आयोजित छात्र महापंचायत में छात्रसंघ बहाली और लोकतांत्रिक छात्र अधिकारों को लेकर चर्चा हुई। महापंचायत में शामिल छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से 29 अक्टूबर को छात्र मार्च निकालने और इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया।छात्र महापंचायत में तय किया गया कि 29 अक्टूबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से छात्रसंघ भवन तक मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर धरना शुरू किया जाएगा। छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन को संगठित और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।महापंचायत में छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए एक मंच मिलता है। छात्रों के मुताबिक, लंबे समय से विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग उठाई जा रही है। अब इस मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।छात्रों ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों से 29 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उनका कहना है कि छात्र एकजुट होकर छात्रसंघ की बहाली की मांग को प्रभावी तरीके से उठा सकते हैं।ALSO READ : वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शवछात्र महापंचायत के इस फैसले के बाद बीएचयू में छात्रसंघ बहाली का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब 29 अक्टूबर को प्रस्तावित छात्र मार्च और उसके बाद शुरू होने वाले धरने पर सबकी नजर रहेगी।
वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव
वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव
वाराणसी : आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट में शनिवार को नगर निगम के सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. उसके शरीर पर चोटों के निशान को देखते हुए हत्‍या की आशंका जताई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस शव को कब्‍जे में लेने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.वहीं क्षेत्र में मौत को लेकर तरह - तरह की चर्चा व्‍याप्‍त है. उसके चेहरे, सिर पर गंभीर जख्‍म के निशान मिले हैं.सफाईकर्मी के चचेरे भाई ने बताया कि बीती रात खाना खाकर वह अपने घर गोलाघाट चला गया था. इस बीच शनिवार की सुबह नमो घाट पर एयर शो के समय सफाई कर्मियों ने उसके न आने पर तलाश शुरू की. कुछ लोग उसके घर पहुंचे तो युवक का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला. फर्श पर खून फैला था. मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है.ALSO READ : वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोगघटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले में हत्या या दुर्घटना समेत किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है. मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है. घटना के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.
वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोग
वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोग
वाराणसी : काशी विद्यापीठ ब्लॉक के मंगलपुर गांव में लोग तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और प्लेटलेटस गिरने से परेशान हैं. एक महीने में गांव के 4 लोगों की मौत होने के बाद ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी का भय सता रहा है. सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची. लोगों की जांच हुई तो 10 लोगों में बुखार जैसे लक्षण मिले हैं. जिन लोगों की मौत हुई है, उसके पीछे परिजन डेंगू से मौत की बात कह रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इन्कार किया है.जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, टीम भेजकर जांच करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. मंगलपुर गांव में अधिकांश लोगों को बुखार है. प्लेटलेटस भी कम होता जा रहा है. जमालूद्दीन (35), गुलाम रब्बानी (66), आयशा बेगम (52) और मद्दर बेगम (48) की मौत हुई है. परिजनों ने मौत की वजह डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियां बताई है. उनका कहना है कि जोड़ों में तेज दर्द, बुखार के साथ ही कई दिनों से प्लेटलेटस भी कम हो रहा था. नुरैन, तौफीक, सलाउद्दीन , जरदार, रामसुंदर पटेल बीमार हैं.परिजनों ने एएनएम को नहीं दी कोई जांच रिपोर्टजिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि मंगलपुर गांव में कुछ लोगों के एक महीने के भीतर 4 मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कराई. 10 लोगों में बुखार और मौसमी बीमारी के लक्षण मिले हैं. जरूरी दवाइयां देने के साथ ही उन्हें जागरूक किया जा रहा है. जिन लोगों के मौत की सूचना मिली, उनके घर आशा, एएनएम को भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई तो परिजनों ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया. डेंगू से मौत हुई है तो परिजन रिपोर्ट क्यों नहीं दे रहे हैं. यह समझ नहीं आ रहा है. एक बार फिर विभागीय टीम गांव में जाएगी.ALSO READ : वाराणसी में पीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें पूरी लिस्टमंगलपुर गांव में टीम भेजकर जांच करवाई गई. परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई रिपोर्ट नहीं दी है, जिससे लोगों के बीमार होने और मौत की वजह की सही जानकारी मिल सके. दो दिन का विशेष अभियान चलाकर लोगों के सेहत की जांच कराई जाएगी।.- डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ