काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर महिला श्रद्धालु से चार हजार की ठगी , आरोपी गिरफ्तार...

वाराणसी: सावन के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुगम दर्शन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. मैसूर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु से चार हजार रुपये ठग लिया . सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए महिला के रुपये वापस दिलाए और आरोपी को चौक पुलिस के हवाले कर दिया.
जानकारी के अनुसार, महिला श्रद्धालु को एक व्यक्ति ने सुगम दर्शन कराने का झांसा दिया और चार हजार रुपये ले लिए, बाद में जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने मौके पर मौजूद पुलिस से शिकायत की.
जांच में पता चला कि बसंत पांडेय नाम का व्यक्ति सुगम दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से रुपये लेता था. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके पास से महिला के चार हजार रुपये बरामद किए और पीड़िता को वापस किया, इसके बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ले जाया गया.
ALSO READ : नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला : प्रधानमंत्री
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया की दर्शन के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं, यदि कोई व्यक्ति सुगम दर्शन या वीआईपी प्रवेश के नाम पर रुपये मांगता है. तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या मंदिर प्रशासन को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके .



