Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

त्योहारः मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन, 24 स्पेशल ट्रेनों का कैंट जंक्शन पर होगा ठहराव

त्योहारः मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन, 24 स्पेशल ट्रेनों का कैंट जंक्शन पर होगा ठहराव
Oct 14, 2025, 08:36 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: रेलवे विभाग ने आगामी दीपावली और छठ पूजा के महापर्व को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. त्योहारों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं. इसी कड़ी में जहां मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन तलाने की उसने घोषणा की हैं वहीं पूरे ज़ोन की 24 स्पेशल ट्रेनों को वाराणसी जंक्शन से होकर गुजारने का भी निर्णय लिया गया है.


पूर्वांचल, बिहार संग आसपास के यात्रियों को होगी सहूलियत


वाराणसी जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता के अनुसार रेलवे विभाग 24 स्पेशल ट्रेनों को वाराणसी जंक्शन पर ठहराव दिया जाएगा. इन ट्रेनों के ठहराव से पूर्वांचल, बिहार समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को त्योहार के दौरान सफर करने में बड़ी राहत मिलेगी. यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लोगों के लिए की गई है जो इन त्योहारों के दौरान अपने घरों को लौटते हैं.


अर्पित कुमार


वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए स्पेशल ट्रेन


इसी क्रम में जानकारी दी गई कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने वाराणसी से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है.

विशेष ट्रेन का नंबर 04225-26 है. यह वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक जाएगी. अपने संचालन की अवधि में यह स्पेशल ट्रेन नवंबर के मध्य तक चलाई जाएगी.


file img


इस दिन मुंबई जाएगी और आएगी यह स्पेशल ट्रेन


बताया गया कि ट्रेन संख्या 04226 वाराणसी से हर सोमवार को 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हर मंगलवार को 14 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक वाराणसी के लिए चलेगी.


ALSO READ : मारुति नगर में छह महीने से भरा सीवर का पानी, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम


तो नहीं होगी यात्रियों को असुविधा


रेलवे विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी टिकट आरक्षित करा लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. रेलवे अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि त्योहारी सीज़न में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि इन त्योहार के समय लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.

सारनाथ में विश्‍व बैंक की टीम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सूखे पौधे और गंदगी देख जताई नाराजगी
सारनाथ में विश्‍व बैंक की टीम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सूखे पौधे और गंदगी देख जताई नाराजगी
वाराणसी : विश्व बैंक की टीम ने मंगलवार को सारनाथ पहुंचकर प्रो-पुअर प्रोजेक्ट के तहत कराए गए विकास कार्यों और प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी और संग्रहालय परिसर के आसपास लगाए गए पौधों के सूखे मिलने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई. टीम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए.विश्व बैंक की टीम सुबह करीब 10:19 बजे सारनाथ पहुंची. सबसे पहले पुरातात्विक संग्रहालय के आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया. गैदरिंग प्लाजा के आसपास अवैध दुकानों को देखकर टीम ने इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी. संग्रहालय परिसर के आसपास लगाए गए पौधों के सूखे होने पर भी टीम ने चिंता जताई. इसके बाद टीम ने व्याख्यान कक्ष का निरीक्षण किया और वहां प्रदर्शित प्राचीन चित्रों के माध्यम से सारनाथ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी ली. पुरातात्विक संग्रहालय की हिंदू गैलरी में टीम ने देवी-देवताओं की प्रतिमाओं और कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त की.ALSO READ :सरायनंदन बजरडीहा में गैस सिलेंडर फटा, तेज धमाके से घर का सामान बिखरा, बड़ा हादसा टलासंग्रहालय के कॉमन रूम में रखे भारत के राष्ट्रीय चिह्न चार सिंह शीर्ष को भी टीम ने देखा और उसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली. राष्ट्रीय चिह्न की कलाकृति और चमक को देखकर टीम के सदस्य प्रभावित नजर आए. इसके बाद बुद्ध गैलरी में भगवान बुद्ध से संबंधित प्रतिमाओं का अवलोकन किया. निरीक्षण के अंतिम चरण में टीम पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर पहुंची. यहां धर्मराजिका स्तूप, अशोक की लाट, मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेष और धमेख स्तूप का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने टीम को इन ऐतिहासिक स्मारकों की पृष्ठभूमि और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
सरायनंदन बजरडीहा में गैस सिलेंडर फटा, तेज धमाके से घर का सामान बिखरा, बड़ा हादसा टला
सरायनंदन बजरडीहा में गैस सिलेंडर फटा, तेज धमाके से घर का सामान बिखरा, बड़ा हादसा टला
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन बजरडीहा इलाके में मंगलवार सुबह करीब सात बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में नाश्ता बनाते समय गैस सिलेंडर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल चुके थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह घर में गैस सिलेंडर पर नाश्ता बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग पकड़ ली। स्थिति को भांपते हुए परिवार के लोग बच्चों को लेकर तत्काल घर से बाहर निकल गए। कुछ ही देर बाद गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका होते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।धमाके के बाद लोग घर के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। कमरे में रखे बर्तन और अन्य सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। घर का टीन शेड और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के मुताबिक हादसे में कूलर, फ्रिज, पंखा, बर्तन सहित गृहस्थी का काफी सामान नष्ट हो गया।बच्चों को लेकर घर से बाहर निकली महिलाघटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि सिलेंडर में आग लगते ही परिवार के लोग घबरा गए। उस समय बच्चे भी घर में मौजूद थे। महिला ने बताया कि आग बढ़ती देखकर वह बच्चों को साथ लेकर तत्काल घर से बाहर निकल गईं। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।महिला के मुताबिक धमाके के कारण घर में रखा गृहस्थी का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कूलर, फ्रिज, पंखा और बर्तन समेत कई सामान नष्ट हो गए। घर का दरवाजा भी टूट गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घर के अंदर सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने की कही बातस्थानीय निवासी रुखसाना ने बताया कि सिलेंडर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस घर में घटना हुई, वहां के लोगों से पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया था, लेकिन परिवार की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई।रुखसाना के अनुसार धमाके की आवाज सुनने के बाद जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और घटना से काफी नुकसान हुआ था। हालांकि घटना में परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।ALSO READ:दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकालस्थानीय लोगों ने बताया कि यदि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना के बाद इलाके में लोग सिलेंडर और गैस चूल्हे की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आए।
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
वाराणसी : आईपीएस प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल वाराणसी में सराहनीय रहा, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. समारोह में एडिशनल सीपी, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बुके और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं.वहीं, पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया गया. कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है. राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं.ALSO READ:बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.पुलिस आयुक्‍त ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है. काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है. पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था. वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी. वह आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे.