Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मारुति नगर में छह महीने से भरा सीवर का पानी, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

मारुति नगर में छह महीने से भरा सीवर का पानी, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम
Oct 14, 2025, 08:24 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: सामने घाट के पास मारुति नगर में पिछले छह महीनों से सीवर जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट पड़ा. गंदे पानी और बदबू से परेशान स्थानीय रहवासियों ने लौटूवीर मंदिर के पास सडक जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया. सूचना के बाद पहुंची लंका थाने की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही. प्रदर्शन में शामिल महिला-पुरुष हाथों में “नगर निगम मुर्दाबाद”, “लापता पार्षद और सांसद”, “डबल इंजन सरकार का विकास देखिए” जैसी नारे लिखी तख्तियां थाम रखी थीं. प्रदर्शन का नेतृत्व अजय फौजी ने किया. लोगों ने बताया कि शिकायतें बार-बार दर्ज कराने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें विरोध में सड़क पर उतरना पड़ा.


file img


आश्वासन पर आश्वासन, नहीं दूर हुई समस्या


स्थानीय निवासी अजय फौजी ने बताया कि “छह महीनों से सीवर का गंदा पानी गलियों और घरों में भर रहा है. बदबू के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं. बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. कई बार शिकायतें दीं, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं.” समस्‍या दूर नहीं होती है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देंगे. प्रदर्शन के दौरान सुरेश यादव, सार्थक चतुर्वेदी, चंद्रमा यादव, राकेश यादव, अभिषेक यादव, जमुना उपाध्याय, चाणक्य दुबे, हर्षित उपाध्याय, सुनीता उपाध्याय, रिंकी पांडे, अनन्य पांडे और अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर केवल दिखावा कर रहा है. जबकि सीवर और नाले की सफाई महीनों से नहीं हुई है.


ALSO READ : एयरपोर्ट पर कामर्शियल वाहनों के लिए 7 मिनट तक मुफ्त ठहराव, इसके बाद 500 रुपये जुर्माना


समझाने में जुटी पुलिस


विरोध प्रदर्शन की सूचना पर लंका इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया. उन्होंने लोगों से बातचीत कर चक्का जाम खत्म करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाने और समस्या के तत्काल समाधान की मांग पर अड़े रहे

इस बीच, अधिकारी स्तर पर कहा गया है कि क्षेत्र में सीवर की निकासी के लिए नए पंप की स्थापना और लाइन की मरम्मत की योजना बनाई जा रही है. वहीं, पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है ताकि जल्द समस्या का निस्तारण किया जा सके.


file img

एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.
एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.
वाराणसी: ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण को लेकर मंगलवार को सर सुंदरलाल अस्पताल, IMS-BHU के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एडोलसेंट हेल्थ एंड डेवलपमेंट (Model-AFHC), OPD-201 में जागरूकता कार्यक्रम सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को HPV संक्रमण से होने वाली बीमारियों, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव में टीकाकरण की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का आयोजन IMS-BHU के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं Centre of Excellence for Adolescent Health and Development की नोडल अधिकारी प्रो. (डॉ.) संगीता राय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में किया गया।इस दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रो. (डॉ.) डी.पी. यादव ने छात्रों और प्रतिभागियों को HPV टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि HPV से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण निवारक उपाय है। उन्होंने छात्रों से अपने सहपाठियों, परिवार और समुदाय के लोगों के बीच भी HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।11 एमबीबीएस छात्रों को लगी पहली डोजस्वास्थ्य शिविर के दौरान IMS-BHU के 11 एमबीबीएस छात्रों को HPV वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। आयोजकों के अनुसार, यह युवा वर्ग में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को HPV वैक्सीनेशन की खुराक और समय-सारणी के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 9 से 14 वर्ष की आयु में टीकाकरण शुरू करने वालों को सामान्यतः दो खुराक दी जाती हैं, जबकि 14 वर्ष की आयु के बाद टीकाकरण शुरू करने वाले व्यक्तियों को सामान्यतः तीन खुराक की आवश्यकता होती है। यह संबंधित टीकाकरण दिशानिर्देशों के अनुसार है।ALSO READ:महापौर ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, गुणवत्‍तापूर्ण विकास पर दिया जोरकार्यक्रम के सफल आयोजन में हर्ष कुमार सिंह, सौम्या मिश्रा और मज़ाहिर अब्बास हैदरी की समन्वित भूमिका रही। उनके सहयोग से छात्रों के बीच HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया।
महापौर ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, गुणवत्‍तापूर्ण विकास पर दिया जोर
महापौर ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, गुणवत्‍तापूर्ण विकास पर दिया जोर
वाराणसी : शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से वाराणसी के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है. इसी क्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत वार्ड खजुरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का आज महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा शिलान्यास किया गया. उक्त सड़क निर्माण कार्य रवि मौर्या के मकान से पूर्व सांसद राजेश मिश्र के मकान होते हुए नीरज के मकान तक कराया जाएगा.इस कार्य पर लगभग 11.39 लाख रुपये की लागत आएगी. शिलान्यास के अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सड़क, नाली, प्रकाश एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.ALSO READ: वाराणसी में इस ई-कामर्स प्‍लेटफार्म ने खोला पहला पूर्ति और छँटाई केंद्र, मिलेगी तेज डिलीवरीइस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अशोक मौर्या, संदीप रघुवंशी, दिनेश यादव, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एवं नगर निगम के प्रति आभार जताया. क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि सडक निर्माण से राहत मिलेगी और यातायात व्‍यवस्‍था भी प्रभावित नहीं होगी.
वाराणसी में इस ई-कामर्स प्‍लेटफार्म ने खोला पहला पूर्ति और छँटाई केंद्र, मिलेगी तेज डिलीवरी
वाराणसी में इस ई-कामर्स प्‍लेटफार्म ने खोला पहला पूर्ति और छँटाई केंद्र, मिलेगी तेज डिलीवरी
वाराणसी : त्योहारों के मौसम से ठीक पहले ई-कॉमर्स कंपनी अमेजान ने वाराणसी में अपना पहला फुलफिलमेंट और सॉर्ट सेंटर शुरू किया है. इस नए सेंटर में एक लाख क्यूबिक फीट सामान रखने की क्षमता है. इससे पूर्वांचल के ग्राहकों को सामान की डिलीवरी अब और तेजी से मिलेगी. अमेजन के इस नए कदम से स्थानीय स्तर पर सैकड़ों लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. कंपनी इस साल अपने लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 2800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है. इससे छोटे शहरों में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.वाराणसी के साथ-साथ कंपनी रायपुर और रांची जैसे गैर-मेट्रो शहरों में भी नए केंद्र खोल रही है. अब देश के 118 से ज्यादा शहरों में ग्राहकों को उसी दिन सामान मिलने की सुविधा मिलेगी. इस विस्तार से पूरे उत्तर प्रदेश में कंपनी का नेटवर्क और मजबूत हो गया है. इन सुविधाओं के शुरू होने से वाराणसी और आसपास के इलाकों के ग्राहकों को अमेजॉन के पैकेट ज्‍यादा तेजी और भरोसे के साथ मिलेंगे. साथ ही, इससे सैकड़ों स्थानीय लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी. इन केंद्रों को लॉजिस्टिक्स उद्योग की प्रमुख पार्टनर कंपनियां चलाएंगी. अब पूरे उत्तर प्रदेश में अमेजॉन के पास एक फुलफिलमेंट सेंटर, एक सॉर्ट सेंटर और दो डिलीवरी स्टेशन हो गए हैं.ALSO READ:सारनाथ में विश्‍व बैंक की टीम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सूखे पौधे और गंदगी देख जताई नाराजगीयह शुरुआत अमेजॉन के पूरे भारत में अपने नेटवर्क को बढ़ाने के कदम का हिस्सा है. कंपनी भारत भर में 20 नए एफसी, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए डिलीवरी स्टेशन जोड़ रही है. इस नए विस्तार से एमेजॉन की सामान रखने की कुल क्षमता 50% बढ़कर 64 मिलियन (6.4 करोड़) क्यूबिक फीट हो गई है—जो 720 से अधिक ओलंपिक स्विमिंग पूल के बराबर है.