Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में कोहरा बना काल, ट्रक ने जीजा-साले को रौंदा, मौत

वाराणसी में कोहरा बना काल, ट्रक ने जीजा-साले को रौंदा, मौत
Dec 26, 2025, 06:42 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - चोलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात घने कोहरे में ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौत हो गई. चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया. दोनों मृतकों के शव क्षत विक्षत हो गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एक साथ समेटकर रखवाया. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे. शव का पंचनामा भरा और सड़क पर बिखरे शव के टुकड़ों को पॉलिथीन में समेटकर पोस्‍टमार्टम हाउस भिजवाया. परिजन शव से लिपटकर भोर तक बिलखते रहे.


जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र निवासी नितीश राजभर (40वर्ष) अपनी ससुराल में वाराणसी के जगदीशपुर चोलापुर में आए थे. रात में नतीश अपने रिश्ते में साले दीपक राजभर (28) के साथ बाजार गए थे, रात 10 बजे के बाद दोनों घर लौट रहे थे. इसी दौरान दीपक ने बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए बाइक को वापस घुमा लिया और टिसौरा पेट्रोल पंप की ओर चल दिए. इस बीच टिसौरा पंप के पास अचानक बाइक को मोड़ते ही पीछे से तेज रफ्तार लोडर ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी दी. लोडर की स्पीड इतनी तेज थी कि दोनों उससे टकराने के बाद फंस गए और पहिए के नीचे आ गए. ट्रक चालक दोनों को रौंदता हुआ भाग निकला_ हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तड़पते और छटपटाते देखा तो पुलिस को सूचना दी. दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.


हादसे की सूचना पाकर पहुंची चोलापुर पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उनकी बाइक और मोबाइल समेत अन्य दस्तावेजों से शिनाख्त की गई. इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी. कुछ किमी दूर मौजूद परिजन दोनों के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, तब तक जीजा-साले की मौत की खबर से मातम पसर गया.

ALSO READ: सपा कार्यालय में बहुजन नायक महाराजा बिजली पासी की मनी जयंती, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल


आनन फानन परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे. नितीश राजभर के परिजनों को धुरदौड़ चंदवक में सूचना दी गई, परिजनों ने बताया कि दीपक अविवाहित है और उसकी शादी करने की तैयारी चल रही थी. फिलहाल वह दानगंज बाजार में किसी दुकान पर काम करता था. जीजा से उसका अधिक लगाव था इसीलिए उनके आने पर काम छोड़कर साथ गया था. पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है.


फुलवरिया ओवरब्रिज पर कारों की टक्‍कर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत


varanasi


दो कारों के बीच हुई टक्कर की चपेट में आकर बाइक सवार फुलवरिया लहरतारा ओवरब्रिज से नीचे गिर गया. गुरुवार की रात हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गई. वाराणसी के फुलवरिया लहरतारा ओवरब्रिज पर एक स्कॉर्पियो संख्या बीआर 4 एक्यू 9248 विपरीत दिशा से आ रही स्कोडा कार संख्या यूपी 65 एफपी 3355 में टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी दो दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. इसी दौरान उधर से गुजर रहा बाइक सवार कार के धक्के से ओवरब्रिज के नीचे गिर गया.

सूचना पर पहुंचे लहरतारा चौकी प्रभारी राहुल सिंह घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां इलाज के दौरान बाइक सवार मीरजापुर के चुनार निवासी अजय गुप्ता की मौत हो गई.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.