Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू के दीक्षांत में पहली बार 500 आम उपाधिधारक भी होंगे शामिल, गोल्‍ड मेडल की संख्‍या बढ़ी

बीएचयू के दीक्षांत में पहली बार 500 आम उपाधिधारक भी होंगे शामिल, गोल्‍ड मेडल की संख्‍या बढ़ी
Dec 04, 2025, 12:36 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - बीएचयू में पहली बार 500 आम उपाधिधारकों को भी स्वतंत्रता भवन में होने वाले मुख्य दीक्षांत समारोह में शामिल होने का मौका प्राप्‍त होगा. वहीं, इस बार बीएचयू ने चार गोल्ड मेडल की संख्या बढ़ा दी है. जबकि समारोह में मुख्य मंच से करीब 30-32 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे. बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में पहली बार ऐसा भी होगा कि हर संकायों में उपाधियां और मेडल देने के लिए शहर के पद्म अवॉर्डियों, फंडिंग एजेंसियों और इंडस्ट्रीज से जुड़े खास मेहमानों को बुलाया जाएगा. पिछले कई साल से डीन-डायरेक्टर के ही स्तर पर संकायों में डिग्रियां बांट दी जाती थीं.


12 दिसंबर से होगा पांच दिवसीय दीक्षांत समारोह


12 दिसंबर से शुरू हो रहे पांच दिवसीय 105वें दीक्षांत के पहले दिन स्वतंत्रता भवन सभागार में 500 आम उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बुलाया जा रहा है. इसके लिए हर एक संकाय से चुनिंदा पास आउट छात्रों का चयन किया जा रहा है. ये सभी मुख्य दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने संकायों की ओर से उपाधियां और पदक प्राप्त करने जाएंगे. बीएचयू में काफी समय से छात्रों की मांग रहती थी कि उन्हें भी मुख्य दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनाया जाए. इस बार 500 मेडल और 15 हजार उपाधियां दी जाएंगी. इसमें यूजी, पीजी, पीएचडी, एमफिल आदि कोर्स के विद्यार्थी शामिल होंगे. स्वतंत्रता भवन में होने वाले दीक्षांत समारोह के मुख्य कार्यक्रम के बाद 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को होने वाले समारोह में सभी 14 संकायों को मिलाकर करीब 500 छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे. फिलहाल बीएचयू के अधिकारी मेडल पाने वाले उपाधिधारकों की सूची तैयार कर रहे हैं.


डाक और ई-मेल से भेजे जा रहे आमंत्रण


संकाय स्तर पर चल रही तैयारियों के मुताबिक सभी छात्रों को डिग्री, मेडल और प्राइज देने के लिए बीएचयू की फंडिंग एजेंसियों के निदेशक, पद्म अवाॅर्डी, शिक्षा जगत से जुड़े खास मेहमान आदि को डाक से आमंत्रण और मेल के जरिये ई-कार्ड भेजे जा रहे हैं. हर संकाय की ओर से एक विशिष्ट अतिथि और डीन मिलकर उपाधि और मेडल देंगे. बीएचयू का दीक्षांत समारोह के दिन कम है लेकिन अभी तक कुछ विभागों में पीएचडी वाइवा ही नहीं हो पाया है. इसके मद्देनजर रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) गुरुवार तक ही होगी.

छात्रों ने कहा कि यदि आरडीसी की अंतिम तारीख नहीं बढ़ाई गई तो फिर दीक्षांत समारोह में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे. यदि आरडीसी की तिथि कुछ दिनों के लिए नहीं बढ़ाई गई, तो मंच से उपाधि लेने का सपना टूट जाएगा.


ALSO READ: काशी तमिल संगमम - नमो घाट पर लोक कलोकारों की प्रस्‍तुतियों ने मनमोहा

नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसीः प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने रविवार को लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14-0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई।बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की. जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी. एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया. उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया. हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई. तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी. इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया. दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया. मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी. वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किया.ALSO READ : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ीइसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया.आयोजन सचिव डी. एके सिंह ने बताया कि शाम को बारिश के कारण मैदान गिला हो गया। शेष आयु वर्ग के मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.