श्रीगणेश पूजन संग बाबा विश्वनाथ धाम में महाविरात्रि उत्सव की औपचारिक शुरूआत

वाराणसी - महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इसी क्रम में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ धाम में स्थित प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की पूजा की. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश जी को वस्त्र, पुष्प, दुर्वा, माला, नैवैद्य और भोग अर्पित किया गया. भावपूर्ण तरीके से गणेश जी की स्तुति कर उनकी आरती उतारी गई.
प्रधान विग्रहो का होगा रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि महोत्सव की औपचारिक शुरुआत श्री गणेश जी के पूजन के बाद हुई. इस महोत्सव में कल से मंदिर में स्थित सभी प्रधान विग्रहो का रुद्राभिषेक किया जाएगा, जिससे उन्हें जागृत किया जाएगा और उनकी आराधना की जाएगी. समस्त देवताओं का आह्वान कर श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा. प्रतिदिन होने वाले शास्त्रीय आयोजनों की जानकारी के लिए दैनिक सूचना जारी की जाएगी.
महाशिवरात्रि पर्व का यह उत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसमें भक्तजन अपनी श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लेते हैं. श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भक्तों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है. हालांकि इस दौरान बाबा के स्पर्ष दर्शन पर रोक रहेगी.
मंदिर न्यास द्वारा आयोजित इस महोत्सव में सभी भक्तों को एकत्रित होकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलेगा. इस दौरान भक्तजन अपने-अपने घरों से लाए गए नैवेद्य और भोग अर्पित कर सकते हैं.
ALSO READ : वाराणसी में 'घूसखोर पंडित' के विरोध में प्रदर्शन, बटुकों ने गंगा घाट पर की नारेबाजी
पुलिस सतर्क, नगर निगम कर रहा तैयारी
महाशिवरात्रि पर होने वाली भीड की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क मोड पर है. सुरक्षा को लेकर अधिकारी खाका खींच रहे हैं. मैदागिन से गोदौलिया तक नौ व्हेकिल क्षेत्र रहेगा. वहीं नगर निगम की ओर से शिवालयों को सजाने और सवारने का काम चल रहा है. साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है.



