चेतावनी बिंदु के क़रीब पहुंची गंगा,वरुणा नदी में भी उफान

वाराणसी : गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात गंभीर होते जा रहे हैं, गंगा का पानी बढ़ने के कारण शहर के 84 घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है, कई घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा , ऐसी स्थिति पहले भी सामने आ चुकी है, जब बाढ़ के दौरान मणिकर्णिका घाट का निचला हिस्सा पानी में डूब गया था.
सबसे ज्यादा परेशानी महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिल रही है. घाट का प्लेटफॉर्म पानी में डूबने के बाद अब छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है,इससे शव यात्रियों और डोम परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जगह कम होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को इंतजार भी करना पड़ रहा है.
गंगा का जलस्तर बढ़ने से नावों का संचालन भी प्रभावित हुआ है. वहीं, घाटों के बीच संपर्क टूटने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है. प्रशासन की ओर से तटवर्ती इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है.
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव व्यवस्था को भी अलर्ट कर दिया है, 46 राहत शिविरों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके.
फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों से गंगा के बढ़ते पानी के बीच घाटों और नदी के आस पास जाने से बचने की अपील की जा रही है.
बुधवार सुबह नदी का पानी 67.58 मीटर तक पहुंच गया, करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है, बढ़ते जलस्तर के कारण काशी के कई गंगा घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है, हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर भी व्यवस्थाएं बदलनी पड़ी हैं,तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.
सुबह शहर में बादल छाए रहे,और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हवा करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली. प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए 46 राहत शिविरों को अलर्ट कर दिया है,जलपुलिस और एनडीआरएफ की टीमें घाटों और तटीय इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं, वहीं वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सालारपुर इलाके में भी बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है. करीब आधा दर्जन घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं.
ALSO READ : घर में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार और दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
वरुणा नदी का पानी सालारपुर के घरों तक पहुंचा
गंगा के साथ अब वरुणा नदी का बढ़ता जलस्तर भी चिंता का कारण बन गया है. सालारपुर क्षेत्र में नदी का पानी बढ़ने के बाद करीब आधा दर्जन घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. घरों में पानी पहुंचने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.



