Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गंगा-वरुणा नदी जल्द होगी प्रदूषण मुक्त, केंद्रीय मंत्री ने परखी ग्राउंड रिपोर्ट

गंगा-वरुणा नदी जल्द होगी प्रदूषण मुक्त, केंद्रीय मंत्री ने परखी ग्राउंड रिपोर्ट
Feb 20, 2026, 06:58 AM
|
Posted By Preeti Kumari

​वाराणसी: केंद्र और राज्य गंगा-वरुणा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कटिबद्ध है . इस क्रम में लोहता में 274.31 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) की क्षमता की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. एसटीपी बनने के साथ वरुणा में गिरने वाले 13 नाले को भी टैप किए जाएंगे . नाले टैप होने से मलजल सीधे वरुणा नदी नहीं जाएगा. वरुणा गंगा की प्रमुख सहायक नदी है. वरुणा आदिकेशव घाट पर आकर गंगा नदी में मिलती है. ऐसे में एसटीपी बनने से गंगा व वरुणा दोनों नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने में कारगर साबित होने की संभावना है.


रक


दरअसल, जल निगम की गंगा प्रदूषण इकाई ने करीब डेढ़ साल पहले सर्वे कराया था. सर्वे के बाद जलनिगम ने वर्ष 2037 तक शहर की आबादी को ध्यान में रखते हुए 1780.86 करोड़ की लागत से चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को भेजा था।. इसमें 308 करोड़ की लागत से भगवानपुर में 55 मिलियन लीटर पर डे (एमएलडी ) तथा 96 करोड़ की लागत से सूजाबाद में सात एमएलडी की क्षमता का एसटीपी बन रहा है.


ju


वहीं अब लोहता में 60 एमएलडी के एसटीपी का भी मार्ग पूरी तरह से प्रशस्त हो गया है. इस क्रम में गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने लोहता के ग्राम बेदौली का दौरा किया, जहां लोहता क्षेत्र से दुर्गा नाला के माध्यम से वरुणा नदी में गिर रहे अशोधित सीवेज को रोकने के लिए 60 एमएलडी क्षमता के नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को मंजूरी दी गई है. नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत स्वीकृत इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य वरुणा नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से जीवित करना और नगरीय सीमा विस्तार के बाद बढ़ी गंदगी की समस्या को जड़ से खत्म करना है.


प


भगवानपुर एसटीपी का भी किया रिव्यू


​निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने परियोजना की तकनीकी बारीकियों और निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्लांट का निर्माण कार्य पूरी तीव्रता और समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए ताकि वरुणा और गंगा के प्रदूषण नियंत्रण का लक्ष्य समय पर हासिल हो सके. मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए.


jh


​बेदौली के साथ ही केंद्रीय मंत्री ने भगवानपुर में नवनिर्मित 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का भी निरीक्षण किया. यहां अस्सी नाले से गंगा में प्रवाहित हो रहे अतिरिक्त सीवेज को रोकने के लिए बनाए गए 50 एमएलडी के मुख्य पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) की कार्यप्रणाली को परखा गया. उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि डायवर्जन के कार्यों में तेजी लाएं और गुणवत्तापूर्ण ढंग से इसे पूरा करें ताकि वाराणसी के हर कोने का सीवेज शोधित होकर ही आगे बढ़े. इस मौके पर महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, जल निगम के अधिशासी अभियंता आशीष सिंह, विक्की कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद थे.

कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दान
कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दान
वाराणसी : बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के मरीजों के लिए रक्त और प्लाज्मा दान किया. इस सराहनीय पहल में बीएससी एग्रीकल्चर यूजी के छात्र वीर कुमार, आयुष हीरा, महेंद्र, प्रिंस कुमार,भूपेंद्र और श्वेताभ शामिल रहे. इन छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद कैंसर मरीजों की सहायता की और समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई.कैंसर के उपचार के दौरान कई मरीजों को नियमित रूप से रक्त और प्लाज्मा की आवश्यकता होती है. एक व्यक्ति के प्लाज्मा से दो बच्चों की जान बचाई जा सकती है. बहुत सारे बच्चे इसके आभाव में अपनी जिंदगी खो बैठते है जो कि प्लाज्मा के उपलब्धता से बचाई जा सकती थी. ऐसे में इन छात्रों का यह योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है और समाज के लोगो को भी इसमें अपनी भागीदारी दिखानी चाहिए.ALSO READ मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गयाछात्रों ने बताया कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे. यह पहल कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. यू. पी. सिंह के प्रेरणा अंतर्गत वाराणसी हेल्प ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था. जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ तरुन वर्मा, वाराणसी हेल्प ग्रुप के तरफ से हिमांशु गुप्ता और टाटा कैंसर अस्पताल की कर्मचारी खुशबु कुमारी ने बच्चों कों लगातार प्रोत्साहित किया. आज के इस मानवीय प्रयास के माध्यम से छात्रों ने विश्वविद्यालय के मूलमंत्र “विद्या धर्मेण शोभते” को चरितार्थ करते हुए यह सिद्ध किया है कि सच्ची शिक्षा वही है जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए.यह पहल न केवल वर्तमान समय की सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप है, बल्कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान करती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
Manoj Tiwari's political attack in Varanasi: Said- Mamta Didi's system has been shakenवाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में आयोजित राष्ट्रीय कला मंच कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का माहौल बन चुका है और वहां की जनता अब बदलाव चाहती है.मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लगता है कि उनका सिस्टम हिल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करे. तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाएगी और वहां कानून का राज स्थापित होगा. उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि राज्य में अब बदलाव की लहर चल रही है और भाजपा की सरकार बनने की संभावना मजबूत होती जा रही है.‘बंगाल में भाजपा 15–20 सीट आगे चल रही’पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए सांसद तिवारी ने दावा किया कि सर्वेक्षण भले ही मुकाबले को “नेक टू नेक” बता रहे हों, लेकिन उनके अनुसार भाजपा 15 से 20 सीटों की बढ़त बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि अब तक वे राज्य में 25 से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं और आगे भी लगातार प्रचार अभियान जारी रहेगा. उनके मुताबिक, राज्य की जनता विकास और निष्पक्ष शासन की मांग कर रही है और इसी मुद्दे पर भाजपा चुनाव मैदान में है.एआई और फर्जी वीडियो पर जताई चिंताकार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित फोटो और वीडियो को लेकर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल उनके मछली-भात खाने से जुड़ा एक फर्जी फोटो वायरल कर रहे हैं, जबकि वे व्यक्तिगत रूप से मांसाहार का सेवन नहीं करते. उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सामग्री पर बिना जांच के विश्वास न करें.‘विपक्ष पूरी तरह डरा हुआ है’सांसद तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों को भी गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि विपक्ष चुनावी माहौल में दबाव महसूस कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही राजनीतिक परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था तथा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.Also Read: VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA's OTS-2026 scheme: Special camps to be organised to provide relief to defaultersवाराणसी: विकास प्राधिकरण वाराणसी (VDA) ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 के तहत बकायेदारों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण द्वारा शहर की विभिन्न आवासीय योजनाओं में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां डिफॉल्टर आवंटियों को योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा. प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य उन आवंटियों को राहत देना है, जो समय पर किस्तों का भुगतान न कर पाने के कारण बकायेदार बन गए हैं.वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देशवीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश और सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन योजनाओं में बकाया अधिक है, वहां मौके पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और आवेदन भी लिए जाएंगे. प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल से 14 मई 2026 के बीच लालपुर, पाण्डेयपुर, दासेपुर (हरहुआ), संजय गांधी नगर, गंगा नगर, बड़ी गैबी और रामनगर आवासीय योजनाओं में अलग-अलग तिथियों पर कैंप लगाए जाएंगे.Also Read: पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगमइन कैंपों में संबंधित पटल सहायक, रेंट कलेक्टर और आउटसोर्सिंग कर्मचारी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे. यहां बकायेदारों को उनके बकाया की जानकारी दी जाएगी और ओटीएस-2026 योजना के तहत आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. VDA ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपना बकाया निस्तारण कराएं और योजना के तहत मिलने वाली छूट का फायदा उठाएं.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk