Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गंगा की रफ्तार बढ़ी, फिर सताने लगा बाढ़ का डर; 68.86 मीटर पहुंचा जलस्तर....

गंगा की रफ्तार बढ़ी, फिर सताने लगा बाढ़ का डर; 68.86 मीटर पहुंचा जलस्तर....
Aug 30, 2026, 06:49 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: गंगा का पानी एक बार फिर तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जो कुछ दिन पहले ही बाढ़ का पानी उतरने के बाद अपने घरों में लौटे थे। शनिवार से गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ाव दर्ज किया गया। रविवार सुबह आठ बजे केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बनारस में गंगा का जलस्तर 68.86 मीटर पहुंच गया। नदी करीब 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।


गंगा अभी खतरे के निशान से 2.402 मीटर नीचे है, जबकि चेतावनी बिंदु से 1.402 मीटर नीचे है। हालांकि, लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की नजर अब नदी के जलस्तर पर टिकी है।CVB


पानी उतरा तो लौटे थे घर, अब फिर चिंता


सबसे ज्यादा बेचैनी वरुणा के आसपास के इलाकों में है। गंगा के पलट प्रवाह के कारण पिछले दिनों कई मोहल्लों में पानी घुस गया था। घरों में पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों का सहारा लेना पड़ा था। पानी कम हुआ तो लोगों ने घरों की सफाई कर दोबारा सामान्य जिंदगी शुरू करने की कोशिश की। अभी पूरी तरह हालात संभले भी नहीं थे कि गंगा के बढ़ते पानी ने पुरानी परेशानी की यादें ताजा कर दीं।

CVB

ALSO READ:वाराणसी में पुलिस आयुक्त का बड़ा एक्शन, 9 थानेदार बदले, 3 लाइन हाजिर खराब प्रदर्शन और लापरवाही पर गिरी गाज


स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का पानी जिस तरह लगातार बढ़ रहा है, उससे सबसे बड़ा डर यही है कि कहीं दोबारा घर छोड़ने की नौबत न आ जाए। कई परिवार अपने जरूरी सामान को सुरक्षित रखने लगे हैं और नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


राहत चौकियों को किया गया अलर्ट

VBNN

जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत चौकियों और शिविरों को अलर्ट रखा गया है। तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।


घाटों पर भी गंगा का बढ़ता पानी साफ दिखाई देने लगा है। सीढ़ियां लगातार पानी में डूबती जा रही हैं। फिलहाल जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे है, लेकिन जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, उसने गंगा किनारे बसे लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी पहुंचकर परिसर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय, लालभवन, पाणिनी भवन, शताब्दी भवन अतिथि गृह, श्रमण विद्या संकाय, श्री श्री आनंदमयी महिला छात्रावास और ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुर्गा शंकर मिश्र ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और जरूरत के अनुसार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजाऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में उन्होंने संचालित ऑनलाइन डिप्लोमा कक्षाओं का भौतिक अवलोकन किया। उन्होंने तकनीकी और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए इसे और प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से संस्कृत शिक्षा को देश-विदेश तक पहुंचाने की संभावनाओं पर जोर दिया।पांडुलिपियों को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य निधिदुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। ‘उत्कृष्ट ज्ञान भारतम्’ द्वारा किए जा रहे वैज्ञानिक ट्रीटमेंट और डिजिटलीकरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि ये पांडुलिपियां भारतीय मनीषा की अमूल्य ज्ञान-संपदा हैं। इनका वैज्ञानिक संरक्षण और डिजिटलीकरण आने वाली पीढ़ियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक एवं ज्ञानपरक सामग्री को देखा और इसके संरक्षण, संवर्धन तथा प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया।सीएसआर से हो रहे विकास कार्यों की सराहनादुर्गा शंकर मिश्र ने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड के माध्यम से परिसर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल सहित बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने दुर्गा शंकर मिश्र का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक और ज्ञानपरक विरासत को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। पांडुलिपियों का संरक्षण, संग्रहालय का संवर्धन और ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।ALSO READ: जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक, वैज्ञानिक प्रो. जितेन्द्र कुमार अधिकारी, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. विजेन्द्र आर्य, डॉ. विमल कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...
जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...
वाराणसी:T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीमें 29 सितंबर को जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए *रमना ग्राम प्रधान अमित कुमार पटेल* और *BHU चौकी इंचार्ज सौरभ तिवारी* बिरला ग्राउंड पहुंचे।इस दौरान दोनों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर खेलते समय जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान पर एकजुट होकर पूरी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ खेलने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनका व्यवहार और अनुशासन भी क्षेत्र की पहचान बनता है। ऐसे में सभी खिलाड़ी आपसी तालमेल बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करें और खेल के नियमों का सम्मान करें।उत्तर प्रदेश की टीम में कप्तान कार्तिक गुप्ता के साथ विनायक जायसवाल, हर्षित विश्वकर्मा, सूरज यादव, उज्जवल, अंकित, रोहित, सिद्धार्थ, मिलित, ऋषभ, हिमांशु, रौनक और हर्ष शामिल हैं।वहीं पूर्वांचल की टीम की कमान कृष्णा जायसवाल संभालेंगे। टीम में प्रथम जायसवाल, आर्यन चौबे, बादल, आयुष चौबे, प्रीतम, सौरभ, वैभव, अनवर, सार्थक, यश सिंह, मयंक और पृथ्वी शामिल हैं।खिलाड़ियों ने भी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर उत्साह व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि वे पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ जम्मू-कटरा पहुंचेंगे तथा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीम की गरिमा बनाए रखने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।ALSO READ: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापादेह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा29 सितंबर को दोनों टीमें जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी, जहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाली टीमों के साथ मुकाबला होगा।
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापादेह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापादेह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा
वाराणसीः कैंट रेलवे स्टेशन के सामने टवेरा गली स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने देर रात छापेमारी की. पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस में भोजनालय और बस सेवा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी. शिकायत के बाद एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस में कार्रवाई की. पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.पुलिस के अनुसार, मौके से चार महिलाएं और तीन युवकों के साथ ही गेस्ट हाउस संचालक और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों और रिकॉर्ड की जांच की. वहां मौजूद युवक-युवतियों से भी पूछताछ की गई. पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है.ALSO READ: चीन से गोल्ड मेडल लेकर लौटी हाकी खिलाड़ी मधु को किया गया सम्मानित ...अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कैंट क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. स्टेशन के आसपास महिलाएं मौजूद रहती हैं यात्रियों व अन्य लोगों के साथ गलत व्यवहार करती हैं.