गर्मी के प्रकोप से आमजन परेशान, वाराणसी नगर निगम ने किये विशेष इंतजाम

The heat wave has troubled the general public, and the Varanasi Municipal Corporation has made special arrangements.
वाराणसी: भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शहर में विशेष इंतजाम किए हैं. तीखी धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण घाटों से लेकर प्रमुख बाजारों और सड़कों तक लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है, नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ग्रीन शेड लगाए गए हैं, ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को तेज धूप से राहत मिल सके. इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है तथा 17 वाटर एटीएम भी स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

जानें सबसे गर्म शहर कौन सा
दशाश्वमेध, गोदौलिया, गिरजाघर और अन्य भीड़भाड़ वाले मार्गों पर गर्मी से राहत देने के लिए मिस्ट गन भी लगाई गई हैं, जिनसे पानी की महीन फुहार छोड़ी जा रही है, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. काशी देश के दस सबसे गर्म शहरों में शामिल रही, जबकि उत्तर प्रदेश में यह चौथा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया.

भीषण गर्मी और हीट वेव
वाराणसी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण अब स्कूलों को बंद करने के लिए आदेश जारी हुआ है. बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय की तरफ से समस्त विद्यालयों को 19 से 25 मई तक बंद करने के लिए आदेश जारी हुआ है. इस दौरान आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही गई है,
बीएसए ने जारी किया आदेश
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर बताया है कि जिले में अत्यधिक गर्मी और हीट वेव का प्रकोप बढ़ा हुआ है, जिसके कारण सभी तरह के विद्यालय 25 मई तक बंद रखे जाएं. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि इस दौरान विद्यालयों में किसी भी प्रकार की एक्टिविटी नहीं की जाएगी और यदि विद्यालय आदेश की अवहेलना करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मौसम ने ली फिर करवट, कई इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी



