घर में तुलसी लगाना क्यों है जरूरी, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

Read this news to know why it is important to plant Tulsi at home.
लाइफस्टाइल: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा केवल औषधी पौधा नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक भी है. घर के आंगन में तुलसी लगाना, उसे जल चढ़ाना और सुबह-शाम दीपक जलाना हमारी सदियों पुरानी परंपरा का अहम हिस्सा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का महत्व सिर्फ धार्मिक मान्यताओं तक ही सीमित नहीं है. ये सच बात है कि घर में लगा तुलसी का पौधा सिर्फ और सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि हमारे जीवन का एक अनमोल हिस्सा होता है. इसकी देखभाल करना और इसे अपने घर में लगाना न केवल हमारी परंपरा को जीवित रखता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और खुशहाली में भी योगदान देता है.

तुलसी लगाने की परंपरा हो रही खत्म
तुलसी लगाने की परंपरा धीरे-धीरे कम हो रही है. फिर भी, पुराने शहरों और गांवों में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया जाता है. तुलसी को केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं. तुलसी के पत्तों में एक खास तत्व पाया जाता है जिसे पारा या मरकरी कहा जाता है. तुलसी का पौधा ऐसा एकमात्र पौधा है जिसमें इस तत्व की सबसे अधिक मात्रा होती है. इसे अपने पास रखने या इसके पत्तों को सूंघने से हमारे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है. तुलसी की सुगंध न केवल ताजगी लाती है, बल्कि इसके स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते हैं.

तलसी के पत्ते को दातों में नहीं लगाना चाहिए
हम सबने कभी न कभी तुलसी की पत्तियों को दांतों में लगाते हुए सुना होगा कि ऐसा नहीं करना चाहिए. यह बात इसलिए कही जाती है क्योंकि तुलसी में मौजूद मरकरी दांतों के लिए नुकसानदेह हो सकता है. फिर भी, इसका नियमित सेवन और तुलसी के आस-पास रहना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव करता है.

यह भी पढ़ें: सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बाबतपुर मार्ग जाम
वास्तुशास्त्र में भी तुलसी का विशेष महत्व है. इसे घर के ईशान कोण, यानी उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और घर के वातावरण में शांति बनी रहती है. साथ ही, रोजाना तुलसी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना काफी कम हो जाती है.



