गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

वाराणसी। रामनगर पुलिस ने गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। बरामद सामान में चश्मे, सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई राउटर, पंखा, केबल और लोहे के सरिया शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। चेकिंग और तलाशी के दौरान मुकदमा संख्या 0230/2026 से संबंधित आरोपी अन्नू राजभर पुत्र राजेश राजभर, निवासी शिव विहार कॉलोनी, भीटी थाना रामनगर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 09 अदद चश्मे, 06 अदद गत्ते, एक बोरी चश्मे/चश्मे के फ्रेम, 22 सीसीटीवी कैमरे, 02 वाईफाई राउटर, 02 बंडल केबल/तार, एक पंखा, लोहे के सरिया के 21 टुकड़े और एक चश्मे का स्टैंड बरामद किया है।
ALSO READ : जनपदीय विद्यालयीय मुक्केबाजी व बास्केटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम...
बंद पड़े गोदाम को बनाया निशाना
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को वादिनी ने थाना रामनगर में लिखित शिकायत दी थी कि शिव विहार कॉलोनी स्थित उनके चश्मे के गोदाम का ताला तोड़कर चश्मे, चश्मे के फ्रेम, सीसीटीवी कैमरा और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शिव विहार कॉलोनी का रहने वाला है और उसी कॉलोनी में एक गोदाम काफी दिनों से बंद पड़ा था। आरोपी ने मौका देखकर गोदाम के पीछे के रास्ते से थोड़ा-थोड़ा सामान निकालकर बेच दिया। चोरी के कुछ सामान को लेकर जाते समय उसे लोगों ने पकड़ लिया।
रामनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



