Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बंगाली टोला वार्ड में 22.15 करोड़ की सीवर परियोजना का भूमि पूजन, 20 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ...

बंगाली टोला वार्ड में 22.15 करोड़ की सीवर परियोजना का भूमि पूजन, 20 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ...
Jun 14, 2026, 06:45 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : नगर निगम क्षेत्र के बंगाली टोला वार्ड में शुक्रवार को 22.15 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवर लाइन एवं गृह संयोजन परियोजना का भूमि पूजन किया गया.कार्यक्रम में मेयर अशोक तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया.


इस परियोजना के तहत वार्ड में करीब 8.50 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी तथा घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा.क्षेत्र में लंबे समय से सीवर संबंधी समस्याएं बनी हुई थीं, जिसके समाधान के लिए वार्ड पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी के प्रयासों से परियोजना की रूपरेखा तैयार की गई थी.


GGG


मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी सीवर समस्या का समाधान होगा और लगभग 20 हजार परिवारों को सीधे लाभ मिलेगा.उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.


कार्यक्रम में मौजूद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है.इस परियोजना से क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी.


अधिकारियों के अनुसार परियोजना का कार्य लगभग तीन माह के भीतर पूरा कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है.


ALSO READ : व्‍यवसायी हत्‍याकांड : कार्रवाई के लिए विधायक के नेतृत्‍व में प्रतिनधिमंडल ने की CP से मुलाकात...


भूमि पूजन कार्यक्रम में बंगीय समाज के सचिव देवशीष दा, सोमनाथ यादव, राम गोपाल वर्मा, नरसिंग बाबा, अभिषेक चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

वाराणसी पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण, राम मंदिर चोरी प्रकरण में एसआईटी गठन का ऐलान...
वाराणसी पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण, राम मंदिर चोरी प्रकरण में एसआईटी गठन का ऐलान...
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शनिवार को वाराणसी पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं.डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं.उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं में काफी हद तक कमी देखने को मिली है और पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के संबंध में डीजीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.एसआईटी पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही पुलिस बल को लगातार प्रशिक्षित कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा रही है.ALSO READ : विश्व रक्तदान दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 75 यूनिट संग्रह का लक्ष्य...डीजीपी के वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस अधिकारियों में भी सक्रियता देखने को मिली। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
विश्व रक्तदान दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 75 यूनिट संग्रह का लक्ष्य...
विश्व रक्तदान दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 75 यूनिट संग्रह का लक्ष्य...
वाराणसी : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में वाराणसी इश्क फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया.संस्था के आयोजक रोहित साहनी ने बताया कि शिविर के माध्यम से 75 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अब तक 10 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं तथा समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाता रहा है.इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अभिषेक राय ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर चार संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है.डॉ. राय ने आम जनमानस से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता कई मरीजों के लिए जीवन और मृत्यु का प्रश्न बन जाती है.ऐसे में स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.ALSO READ : बंगाली टोला वार्ड में 22.15 करोड़ की सीवर परियोजना का भूमि पूजन, 20 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ...शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया.कार्यक्रम में चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.
बंगाली टोला वार्ड में 22.15 करोड़ की सीवर परियोजना का भूमि पूजन, 20 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ...
बंगाली टोला वार्ड में 22.15 करोड़ की सीवर परियोजना का भूमि पूजन, 20 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ...
वाराणसी : नगर निगम क्षेत्र के बंगाली टोला वार्ड में शुक्रवार को 22.15 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवर लाइन एवं गृह संयोजन परियोजना का भूमि पूजन किया गया.कार्यक्रम में मेयर अशोक तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया.इस परियोजना के तहत वार्ड में करीब 8.50 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी तथा घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा.क्षेत्र में लंबे समय से सीवर संबंधी समस्याएं बनी हुई थीं, जिसके समाधान के लिए वार्ड पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी के प्रयासों से परियोजना की रूपरेखा तैयार की गई थी.मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी सीवर समस्या का समाधान होगा और लगभग 20 हजार परिवारों को सीधे लाभ मिलेगा.उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.कार्यक्रम में मौजूद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है.इस परियोजना से क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी.अधिकारियों के अनुसार परियोजना का कार्य लगभग तीन माह के भीतर पूरा कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है.ALSO READ : व्‍यवसायी हत्‍याकांड : कार्रवाई के लिए विधायक के नेतृत्‍व में प्रतिनधिमंडल ने की CP से मुलाकात...भूमि पूजन कार्यक्रम में बंगीय समाज के सचिव देवशीष दा, सोमनाथ यादव, राम गोपाल वर्मा, नरसिंग बाबा, अभिषेक चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.