Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गुजरात के दो दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी, सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुजरात के दो दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी, सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
May 11, 2026, 10:39 AM
|
Posted By Preeti Kumari

PM Modi on two-day visit to Gujarat, offers prayers at Somnath Temple


गुजरात के सोमनाथ मंदिर में अमृत पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया. 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर का देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया गया है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात जा पहुंचे हैं. जहां पहुंचकर उन्होंने सोमनाथ में एक भव्य रोडशो भी किया है. पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय यात्रा पर हैं. यह रोडशो सोमनाथ अमृत महोत्सव से पहले आयोजित किया गया था, गुजरात के गिर सोमनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की और सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना भी की है.


j


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत


पूजा समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया.इसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रीतियों के प्रतीक हैं, जिसके बाद भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एक्रोबेटिक्स टीम ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के दौरान हवाई करतब दिखाए गए. सोमनाथ मंदिर में आयोजित हुए सोमनाथ अमृत महोत्सव भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख प्रतीक और बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक इस मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया है.


c


पीएम मोदी ने किया भगवान शिव की महिमा का जिक्र


जानकारी के मुताबिक, इस रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थक उमड़े, जो प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पूरे रास्ते पर जमा हो गए थे. रोड़ शो के दौरान पीएम मोदी ने कुंभाभिषेक और ध्वज पूजा सहित विशेष प्रार्थनाएं करते हुए जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, 75 साल पहले सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कोई साधारण घटना नहीं थी, भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ था, लेकिन 1951 में सोमनाथ मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' ने पूरी दुनिया को भारत की असली आजादी का संदेश दिया था. ये आयोजन इस बात का ऐलान था कि भारत सिर्फ स्वतंत्र ही नहीं हुआ, बल्कि अपनी प्राचीन गरिमा को वापस पाने की राह पर भी चल पड़ा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया और कहा कि, आजादी के समय सरदार साहब ने 500 से ज्यादा रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत का स्वरूप गढ़ा था.


k


सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भी उन्हीं के संकल्प का नतीजे था. इसके जरिए उन्होंने दुनिया को बताया कि भारत अपनी विरासत पर गर्व करना भली-भाति जानता है. 'दादा सोमनाथ के अनन्य भक्त के रूप में मैं कितनी बार यहां आया हूं, कितनी ही बार उनके सामने नतमस्तक हुआ हूं. लेकिन आज जब मैं यहां आ रहा था, तो समय की ये यात्रा एक सुखद अनुभूति दे रही थी. समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है, जो खुद कालातीत हैं, जो खुद काल स्वरुप हैं, आज उन देवाधिदेव महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के हम 75 साल मना रहे हैं.'इसी के आगे प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान शिव की महिमा का जिक्र करते हुए कहा, 'जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, आज उन्हीं की शरण में यहां सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है. ये सब भगवान सदाशिव की ही क्रीड़ा है.'


पीएम मोदी वडोदरा के लिए रवाना होंगे


बता दें, सोमनाथ कार्यक्रम के बाद से पीएम मोदी वडोदरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और एक अन्य जनसभा को संबोधित करेंगे. इस छात्रावास परिसर में 1,000 लड़कों और 1,000 लड़कियों के रहने की सुविधा के साथ-साथ एक पुस्तकालय, सभागार, भोजन कक्ष और ई-पुस्तकालय भी उपलब्ध है.


g


Also Read: नाबालिग को डरा धमकाकर किया शारीरिक शोषण, गर्भपात की दवा खिलाई

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।