हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन

वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत दर्शन एवं योग विज्ञान विभाग द्वारा अभियान के द्वितीय चरण में राष्ट्रीय ध्वज के गौरव, सम्मान एवं ध्वज संहिता के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. विद्यार्थियों द्वारा ‘तिरंगा’ की संकल्पना पर आधारित आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, गौरव, महत्व एवं राष्ट्रीय चेतना से संबंधित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई. इस मौके पर मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सही विधि तथा ध्वज के सम्मान को बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी. विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिनी सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा, सम्मान तथा ध्वज संहिता के निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों से अवगत कराया.
वहीं, 'हर–घर तिरंगा' कार्यक्रम अंतर्गत अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग तथा महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण विषयक व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने ध्वजारोहण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए एवं ध्वज कोड के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया. अध्यक्षता करते हुए, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की समन्वयक एवं सह पुरातन छात्र प्रकोष्ठ की निदेशिक प्रो. निशा सिंह ने तिरंगे के प्रति सभी भारतीयों द्वारा सम्मान पर बल दिया एवं कहा कि हमारा तिरंगा बलिदान एवं सादगी का प्रतीक है.
ALSO READ : प्रेमी के घर प्रेमिका ने किया हंगामा, शादी का दावा करते हुए की साथ रहने की जिद
अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज धनकड़ ने प्रोफेसर कामिल का स्वागत अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज धनकड़ ने कहा कि देश के सम्मान में हमेशा तिरंगा ऊंचा रखना हम सब भारतीयों की नैतिक जिम्मेदारी है. संचालन डॉ. धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया.
इस अवसर पर इस अवसर पर प्रो. पीताम्बर दास, डॉ. अम्बरीश राय, डॉ. गणेश जायसवाल, डॉ. कविता, डॉ. संतोष, डॉ. प्रियंका, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. नीरज सोनकर, डॉ. पीयूष चौबे, आलोक उपाध्याय, प्रियोदीप हलदर, आकृति, संस्कृति, सत्या, बसंत आदि उपस्थित रहे.



