हेडकांस्टेबल को ड्यूटी से लौटते समय मिली पत्नी की मौत की खबर, परिवार में कोहराम...

वाराणसी : पुलिस हेडकांस्टबल की पत्नी संदिग्ध हालात में तीन मंजिला मकान की छत से गिर गई. गंभीर हालात में उसे इलाज के लिए हास्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पत्नी की मौत की खबर हेडकांस्टबल को ड्यूटी से लौटते समय मिली. शिवपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला छत से किस हालात में गिरी इसकी जांच कर रही है.
मूल रूप से बलिया के रहने वाले कमलेश कुमार राय चंदौली पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. बीते चार माह से शिवपुर थाना क्षेत्र के विवेकपुरम कालोनी में पत्नी सुनीता चौधरी और दस साल के बटे सक्षम के साथ राम तिवारी के मकान में किराए पर रहते हैं. रात की ड्यूटी करके सुबह आठ बजे घर लौट रहे थे. इसी दौरान पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी. बताया कि उनकी पत्नी मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.
ALSO READ : डॉक्टर्स डे पर बीएचयू में शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया स्वैच्छिक रक्तदान...
उन्हें इलाज के लिए भरलाइ स्थित आक्टीविया अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया. दीनदयाल अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को आशंका है कि सुनीता छत पर कपड़ा सुखाने गई होंगी और इसी दौरान वह गिर गई होगीं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है.



