हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए हर अस्पताल में बना कोल्ड रूम, दिया जाएगा ORS का घोल

Every hospital will have a cold room for heat stroke patients and provide ORS solution.
Weather: देशभर में मई के महिने में इतनी जबरदस्त गर्मी पड़ रही है कि, इसका असर अब वाराणसी में भी देखने को मिल रहा है. जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. इसकी वजह से अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों में ज्यादातर गर्मी से परेशान हो चुके हैं. डायरिया, फीवर व उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज फिजिशियन की ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जहां गर्मी से बीमार पड़े मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय और श्री शिवप्रसाद गुप्ता मंडलीय समेत सभी अस्पतालों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोल्ड रूम बनाया गया है, ताकि किसी को भी थोड़ी सी दिक्कत महसूस होने पर उसे जल्द से जल्द बेहतर इलाज दिया जा सकें, जिसके लिए बनाए गये इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ORS को घोल औऱ अन्य तरह की दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है.

मरीजों के उपचार पर डॉक्टर ने कहीं ये बात
इस भीषण गर्मी की चपेट में आने वाले मरीजों के उपचार को लेकर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि, वाराणसी मंडल के किसी भी जनपद में अभी तक हीट स्ट्रोक के एक भी मरीज नहीं पहुंचे हैं. फिर भी पूरी टीम को अलर्ट मोड में तैयार किया गया है. ताकि, किसी भी तरह की दिक्कत होने पर मरीज को जल्द और सही उपचार दिया जा सकें.

बाथ टब के जरिए होगा मरीजों का इलाज
जानकारी के मुताबिक, पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय और SSPG अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं. एसएसपीजी, अस्पताल कबीर चौरा में चार बेड का कोल्ड रूम बनकर तैयार हैं, एसएसपीजी के कोल्ड रूम में तो हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बाथ टब स्थापित किया गया है.

Also Read: वाराणसी में अकीदत और उल्लास से मनाई बकरीद, सैकड़ों मस्जिदों में हुई नमाज
यदि कोई ऐसा मरीज आता है तो उसे फौरन बाथ टब में भरे पानी में लिटाया जाएगा, जिससे उसे जल्द से जल्द राहत मिले सके. अस्पताल के SIC डॉ. ब्रजेश कुमार बताते हैं, अभी तक बाथ टब में किसी मरीज को लिटाने की जरूरत नहीं पड़ी है. दरअसल, यह व्यवस्था सरकार के निर्देशन में रहते हुए किया गया है.



