मैच खेल कर हॉकी के उस्ताद मोहम्मद शाहिद को किया याद...

वाराणसी। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की 10 वीं पुण्य तिथि पर डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में हॉकी मैच खेले गए. मास्को ओलंपिक 1980 में भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाने वाले मोहम्मद शाहिद का निधन 20 जुलाई 2016 को हो गया था.
हॉकी वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित मैच विकास क्लब और एलबीएस के बीच मैच खेला गया. विकास क्लब ने एलबीएस को 2-1 से पराजित किया. विकास क्लब की तरफ से शिवा और शुभम ने गोल किया। एलबीएस की तरफ से मोनू प्रजापति ने गोल किया.
बनारस इंडिपेंडेंट क्लब और शाहिद एकादश के बीच मैच खेला गया. शाहिद एकादश 3-2 से विजय प्राप्त की। विजेता टीम की तरफ से कमर अली ने दो और मोहिद्दीन ने एक गोल किया. पराजित टीम की तरफ से मुन्ना लाल सीनियर और महफूज ने एक - एक गोल किया.
ALSO READ : काशी विद्यापीठ में एबीवीपी का पूर्व कार्यकर्ता स्नेह मिलन, यशवंतराव केलकर के विचारों से युवाओं को मिली प्रेरणा
मैच से पहले मोहम्मद शाहिद के चित्र पर खिलाड़ियों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद,पुत्र मोहम्मद कैफ, आरएसओ नवीन सिंह, हॉकी वाराणसी के संयुक्त सचिव इदरीस अहमद, जावेद खान और अब्दुल वाहिद सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद थे. आनंद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया



