Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

रंगभरी एकदशी पर भक्‍तों में उल्‍लास, होली के रंग में रंगी काशी नगरी

रंगभरी एकदशी पर भक्‍तों में उल्‍लास, होली के रंग में रंगी काशी नगरी
Feb 27, 2026, 11:07 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: महादेव की नगरी काशी अब होली के रंग में रंग गई है. शुक्रवार को बाबा के गौने की बारात सजने के साथ ही काशी में होली का चटख रंग निखर गया है. बाबा की मनौती, मनुहार और दर्शन कर पाने के अनुनय के साथ बाबा को मन भर न‍िहार लेने का दौर शुरू हुआ. इस अवसर पर बाबा ने भक्तों को होली के रंगों के उल्लास में शामिल होने की अनुमति दी. मौसम के बदलते रंगों के बीच होली का उल्लास और भी चटख हो गया. भक्तों और भगवान के बीच लोकाचार की परंपरा काशी में फिर से जीवित हो उठी.


j


भक्तों ने बाबा और मां गौरा को पहला गुलाल न लगा पाने का मलाल भुलाते हुए महंत आवास स्थित टेढ़ी नीम पर जाकर दर्शन किए. बाबा और मां गौरा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें दूर तक लगी रहीं. वहीं, बाबा दरबार में सुबह की मंगला आरती के बाद से दोपहर तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके थे. वहीं टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से बाबा की पालकी निकलने से पहले डमरू बजना शुरू हुआ तो दूसरी ओर हर हर महादेव की बाबा दरबार पर‍िक्षेत्र गूंज उठा.


j


इस बार होली का पर्व विशेष रूप से भक्तों के लिए आनंद का स्रोत बन गया है. भक्तों ने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम को रंगों के माध्यम से व्यक्त किया. भक्तों की संख्या में वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि काशी में होली का पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर है, जो हर वर्ष भक्तों को एकत्रित करता है. इस बार की होली में भक्तों ने रंगों के साथ-साथ अपने दिलों में भी प्रेम और भाईचारे का रंग भरा है.


y


काशी की गलियों में होली का उल्लास देखते ही बनता है. भक्तों का उत्साह और बाबा के प्रति उनकी भक्ति इस पर्व को और भी खास बना देती है. काशी में होली का पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है. भक्तों की आस्था और उत्साह से यह पर्व हर वर्ष और भी भव्यता के साथ मनाया जाता है. काशी की होली इस बार भी रंगों और उल्लास से भरी हुई है.


लोकाचार और परंपरा का अद्भुत संगम


महाशिवरात्रि पर बाबा अपने विवाह के बाद ,रंगभरी एकादशी पर गौरा का गौना लेकर आते हैं. काशीवासी बाबा के भाल पर गुलाल लगाकर और माता पार्वती के चरणों में अबीर अर्पित करके होली खेलने की अनुमति मांगते है. काशी में रंगभरी एकादशी से होली की शुरुआत हो जाती है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक ,धर्मार्थ कार्य विभाग विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि रंगभरी एकादशी के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम और श्री कृष्ण जन्मस्थान के मध्य सांस्कृतिक एवं उपहारों का आदान-प्रदान किया गया जो काशी और ब्रज के मध्य प्राचीन धार्मिक संबंधों को सुदृढ़ करती है, तथा समस्त देशवासियों को एकता, श्रद्धा और उत्सवधर्मिता का संदेश प्रदान करती है. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है.


u


महाशिवरात्रि पर भूतभावन बाबा विश्वनाथ की शादी के बाद, रंगभरी एकादशी पर देवाधिपति भगवान शंकर मां पार्वती का गौना कराकर घर लाते है. इस दिन पूरी काशी में उत्सव व उल्लास का माहौल होता है. पूरी काशी रंग और गुलाल से सराबोर हो जाती है. परम्परा के अनुसार पूर्व महंत जी के आवास से हर-हर महादेव के उद्घोष और डमरू दल के नाद के साथ,बाबा, गौरा का गौना कराके पूरे परिवार के साथ निकलते है,और भक्तों के साथ जम कर होली खेलते हैं. मंदिर प्रांगण के भीतर काशीवासियों को अपने महादेव की चल प्रतिमा के साथ अबीर, गुलाल और रंगों की होली खेलने हेतु आमंत्रित किया गया है. वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बाबा की प्रतिमा बाहर से लाई जाती है.


लोकाचार तथा सांस्कृतिक शास्त्रीय परंपरा के अनुसार यह चल प्रतिमा गर्भगृह में विराजमान होगी, जहाँ सप्तऋषि आरती एवं अन्य अनुष्ठान विधि पूर्वक संपन्न किए जाएंगे. करीब छह घंटे बाबा नगर भ्रमण करेंगे. ‘शिवार्चनम मंच’ से पहली बार ब्रज के रसियारों द्वारा ‘रास’ एवं ‘फूलों की होली’ का भव्य आयोजन होगा,जो ब्रज एवं काशी की सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण होगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा.

पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, सीपी और डीएम ने बरेका का किया निरीक्षण...
पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, सीपी और डीएम ने बरेका का किया निरीक्षण...
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस माह के अंत में प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बरेका के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों का निरीक्षण कर आने-जाने वाले मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग व सुगम यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए.संवेदनशील स्थलों सीसीटीवी कवरेज और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया. पुलिस आयुक्त ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा योजना की समीक्षा की. हेलीपैड, पार्किंग एरिया, वीवीआईपी एंट्री, ड्रॉपिंग जोन व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विशेष दिशा निर्देश दिया.वीवीआईपी आगमन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और कार्यक्रम स्थल आसपास विशेष यातायात प्लान लागू कर डायवर्जन, बैरिकेडिंग व निर्बाध आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी. यातायात, स्थानीय पुलिस और विभागों को समन्वय स्थापित कर पार्किंग प्रबंधन, आपातकालीन मार्ग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए. इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार आदि रहे.परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास और लोकार्पणप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने वाले हैं. इस बार सिग्नेचर ब्रिज का लोकार्पण और बाबा लाट भैरव सेतु के शिलान्यास सहित करीब 7000 करोड़ की योजनाओं की सौगात काशी वासियों को मिलेगी. भाजपा और प्रशासन से जुड़े लोगों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि प्रचार थमने से लेकर मतों की गिनती के दौरान आने की रूपरेखा तय की जा रही है. सड़क, रेल, खेल समेत 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास की सूची बन रही है. बंगाल चुनाव का प्रचार थमने के बाद पीएम आएंगे. इस दौरान बरेका में रुकेंगे.Also Read:व्‍यापारी छोटी से छोटी समस्‍याएं पुलिस से करें साझा, डीसीपी गोमती जोन ने की बैठक...एक जनसभा भी कराने की योजना बनाई जा रही है. इसके अलावा बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन पूजन भी करेंगे. गंगा किनारे रामनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहित कई परियोजनाएं मिलेंगी. अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम के वरुणा पार, रामनगर और सूजाबाद सहित 18 वार्डों में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसकी मदद से पेयजल का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा.651 किलोमीटर की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इसका सीधा फायदा करीब तीन लाख की आबादी को मिलेगा. शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए 67,886 घरों को जोड़ा जाएगा. 98 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास भी होना है.
व्‍यापारी छोटी से छोटी समस्‍याएं पुलिस से करें साझा, डीसीपी गोमती जोन ने की बैठक...
व्‍यापारी छोटी से छोटी समस्‍याएं पुलिस से करें साझा, डीसीपी गोमती जोन ने की बैठक...
वाराणसी : पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान ने शनिवार को जोन के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों के व्यापारी बंधुओं के साथ एक गोष्ठी की, जिसमें विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. गोष्ठी के दौरान व्यापारी बंधुओं द्वारा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव साझा किए गए. उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. डीसीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस को प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा.इस दौरान अधिकांश व्यापारियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों एवं हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की समस्या उठाई गई. उनका कहना था कि कस्बों में स्ट्रीट लाइट खराब रहने से चोरी की घटनाओं तथा हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है. इस संबंध में डीसीपी ने बताया कि यद्यपि यह विषय सीधे पुलिस विभाग से संबंधित नहीं है, तथापि व्यापारियों द्वारा बताई गई ऐसी सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पृथक बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराया जा सके.एक व्यापारी द्वारा सीसीटीवी कैमरा खराब होने की समस्या भी बताई गई, जिस पर उन्‍होंने संबंधित थाना प्रभारी से वार्ता कर तत्काल समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त कुछ व्यापारियों द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की गई. इस पर डीसीपी ने अवगत कराया कि साइबर अपराधों से बचाव हेतु जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है तथा पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.Also Read: वाराणसी रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रेलरों की टक्कर में दो की मौत...डीसीपी ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की कि वे अपनी छोटी से छोटी समस्याओं को भी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय रहते उनका प्रभावी निस्तारण किया जा सके. साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं तथा उनका रुख सार्वजनिक मार्ग की ओर रखें, जिससे सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके.गोष्ठी के समापन पर व्यापारियों द्वारा पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. व्यापारी प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं समाधान हेतु तत्परता दिखाने पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस एवं व्यापारियों के आपसी सहयोग से न केवल व्यापारिक वातावरण सुदृढ़ होगा, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी.
वाराणसी रिंग रोड पर भीषण  सड़क हादसा: तीन ट्रेलरों की टक्कर में दो की मौत...
वाराणसी रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रेलरों की टक्कर में दो की मौत...
वाराणसी : चोलापुर थाना क्षेत्र के हरिबल्‍लमपुर रिंग रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसका इलाज ट्रामसेंटर मे चल रहा है. स्थानीय लोगो के अनुसार एक ट्रेलर संदहा की ओर जा रहा था. तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर को सड़क पर रोकना पड़ा. इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पहले से खड़े टेलर मे टक्कर मार दी. उसके बाद पीछे चल रहे एक और ट्रेलर ने टक्कर मार दी. एक के बाद एक कर के कुल तीन ट्रेलर आपस मे भीड़ गए जिससे स्थिति और भयावह हो गई.इस दुर्घटना में सबसे पीछे चल रहे ट्रेलर के चालक श्याम सुंदर यादव (21) निवासी बटौआ, नौगढ़ (जनपद चंदौली) की मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. हादसे की सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोलापुर भेजा. वहीं, अन्य दो घायल चालकों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से एक अन्य चालक की भी मौत हो गई. तीसरे घायल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.Also Read :नारी शक्ति वंदन : जन-जन तक पहुँचा अधिकारों का संदेश, स्कूटी रैली बनी प्रेरणा...पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. प्रशासन ने इस घटना के बाद रिंग रोड पर खड़े भारी वाहनों की निगरानी और उनकी तकनीकी जांच को और सख्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया.