बच्चों की सेहत बनाएगी आइसक्रीम, BHU ने तैयार की करक्यूमिन और हाई प्रोटीन से भरपूर खास आइसक्रीम

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय यानी बीएचयू की शोध टीम ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक खास तरह की आइसक्रीम तैयार की है, यह आइसक्रीम स्वाद के साथ पोषण से भरपूर होगी. शोधकर्ताओं ने इसमें करक्यूमिन और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने पर काम किया है.
शोध टीम के अनुसार, इस आइसक्रीम को खास तौर पर बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. इसमें करक्यूमिन का इस्तेमाल किया गया है, जो हल्दी में पाया जाने वाला प्रमुख प्राकृतिक यौगिक है. इसके साथ ही आइसक्रीम में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई गई है, ताकि यह सामान्य आइसक्रीम की तुलना में ज्यादा पौष्टिक विकल्प बन सके.
शोधकर्ताओं का उद्देश्य ऐसा खाद्य उत्पाद तैयार करना है, जिसे बच्चे आसानी से पसंद करें, जिसके जरिए उन्हें स्वाद के साथ जरूरी पोषक तत्व भी मिल सकें. आमतौर पर बच्चे आइसक्रीम को पसंद करते हैं, इसलिए शोध टीम ने पोषण को इसी पसंदीदा खाद्य पदार्थ के साथ जोड़ने की कोशिश की है.
बीएचयू की इस पहल से बच्चों के लिए पोषणयुक्त खाद्य पदार्थ विकसित करने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आई हैं,शोध टीम आगे इसके पोषण संबंधी गुणों और उपयोगिता का अध्ययन कर रही है.
ALSO READ:अभिनेता अमित सियाल ने खाई काशी की मशहूर हींग कचौड़ी, विधायक नीलकंठ तिवारी के साथ घूमे गलियों में
अगर यह प्रयोग व्यावसायिक स्तर पर सफल होता है, तो भविष्य में बच्चों के लिए ऐसी पौष्टिक आइसक्रीम बाजार में उपलब्ध हो सकती है.प्रो. राय ने कहा कि यह उपलब्धि शोध टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है, कि यह शोध न केवल पोषण विज्ञान को नई दिशा देगा, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को भी लाभ पहुंचाएगा, जिससे स्थानीय किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर बनेंगे," इस नवीनतम रिसर्च उपलब्धि पर विश्वविद्यालय समुदाय ने कुलपति प्रो. राय को बधाई दी.



