मन की बात का 131वें एपिसोड में पीएम मोदी बोले- AI समिट का जादू...

मन की बात कार्यक्रम के 131वे एपिसोड में आटिफिशियल इंटेलिजेंस यानि (AI) समिट, टी20 वर्ल्ड कप और ऑर्गन डोनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, दिल्ली में आयोजित हुए ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज लोग मौजूद रहे. जो भारत के लिए बड़े ही गर्व की बात है. मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, दुनिया में AI कैसे काम करेगा, इसके लिए दुनिया के लोग जुटे। इसमें मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई, समिट में 2 प्रोडक्ट्स ने सभी को बहुत प्रभावित किया.

अमूल के प्रोडक्टर ने बताया कि कैसे जानवरों की हेल्थ में मदद करेगा, दूसरा प्रोडक्ट हमारी संस्कृति से जुड़ा था. जो बड़ा ही अद्भभुत था. कैसे AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं. एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया,ताकि इसे पढ़ने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होतीं है, AI अवतार इसे पढ़ता नजर आया, भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला भी जा सकता है. एआई वो टेक्निक है जिसकी मदद से असंभव कार्य को संभव किया जा सकता है.

पीएम मोदी ने कहा- हर किसी को बधाई देता हूं
पीएम मोदी का ये एपिसोड साल 2026 का है, जिसमें उन्होंने कहा कि, भारत ने अपने 3 मॉडल भी पेश किये है ये एआई की सबसे बड़ी समिट रही है. मैं इसके लिए हर किसी को बधाई देता हूं. टी20 वर्ल्ड कप के मैच आप देखते होंगे. कई बार आंखे खास खिलाड़ी पर टिक जाती हैं. उदाहरण के तौर पर बता दें कि जर्सी किसी और देश की है लेकिन खुशी होती है कि वो अपने देश का है, क्योंकि वो खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है. वो दूसरे देश से इसलिए खेल रहा होता है क्योकि उसका परिवार वहां बस चुका है. इसी के आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था. जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं.
अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर 16-18 के लिए भी खेल चुके हैं, ऐसे ही कई नाम हैं जिन्होंने भारत की आन-बान-शान बढ़ाई हैं. ओमान की टीम में ऐसे कई नाम हैं. जो भारत में खेल चुके हैं. ये खिलाड़ी ओमान क्रिकेट की मजबूत कड़ी हैं. इटली, यूएई की भी टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. ये सभी खिलाड़ी भारत के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं, इनकी इन्हीं प्रेरणाओं से आने वाला कल भी बेहतर बनकर उभरेगा. भारतीय जहां भी जाते हैं वे अपनी धरती से जुड़े रहते हैं.

जाने कब प्रसारित हुआ मन की बात का आखिरी एपिसोड
आपको बता दें कि, मन की बात का आखिरी एपिसोड 25 जनवरी को प्रसारित हुआ था. पीएम ने सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की तस्वीरें शेयर करने के ट्रेंड पर बात की थी. उन्होंने भाजपा सरकार के काम की तारीफ कर कहा कि आज भाजपा की सरकार की वजह से भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है. ये स्टार्टअप लीक से हटके हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. मैं अपने उन सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं, जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं. भारतीय प्रडोक्ट्स को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, हम सभी का एक ही मंत्र हो क्वालिटी क्वालिटी और क्वालिटी. इंडियन प्रोडक्ट का मतलब बन जाए क्वालिटी.हम संकल्प लें कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा.



