वाराणसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने झाड़ू लगाकर किया श्रमदान, हरित भारत का दिया संदेश...

वाराणसी : केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को रोहनिया विधानसभा के मांडवी तालाब, मंडुआडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत ही समृद्ध भारत की पहचान है और हर नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए.
कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण भी किया गया. केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भारत का संदेश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण में सभी की सहभागिता से ही स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है.
ALSO READ : जिले में 30 हजार डस्टबिन का होगा वितरण, चार स्तरीय कचरा निस्तारण की व्यवस्था...
इस दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ,विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ,मेयर अशोक तिवारी, महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम , अभिषेक त्रिपाठी, अरविंद पटेल ,अजय सिंह मुन्ना,गोविंद दास गुप्ता, सुरेश पटेल गुड्डू, संत, गौरव पटेल,राजू वर्मा, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे.



