IndiGo ने की सभी उड़ानें रद, ट्रैवल एडवाइजरी जारी
इंडिगो कंपनी ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज मंगलवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. ईरान में हो रहे घटनाक्रमों के बीच इंडिगो ने कई उड़ाने भी रद्द कर दी है. इंडिगो ने यात्रियों और क्रू के लिए सुरक्षित और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव किया है. एयरलाइन कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उसकी कुछ उड़ानें 28 फरवरी 2026 तक के लिए रद कर दी गई हैं.

इस वेबसाइट से लें जानकारी
बता दें, इंडिगों ने अपनी 'ट्रैवल एडवाइजरी में बताया कि, ईरान के आसपास की स्थिति को देखते हुए हमने अपने ग्राहकों और क्रू के लिए एक सुरक्षित और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किया गया है. ताकि विमान यात्रियों के साथ किसी तरह की घटना घटित ना हो सके, क्योंकि कुछ समय से विमान हादसे लगातार देखने को मिल रहे है. इसलिए विमान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस तरह का बड़ा कदम उठाया गया है. इसी के आगे इंडिगो ने ये भी बताया कि, रद्द की गई उड़ानें की वजह से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्पों का पता लगाने या पूरा रिफंड पाने के लिए https://bit.ly/4rnkK5G वाली वेबसाइट पर जा सकते हैं.'

योजनाओं की हो रही समीक्षा
इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से ये जानकारी दी जा रही है कि, 'जैसे-जैसे स्थिति बदल रही है, हमारी योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है, कोई भी और अपडेट या बदलाव हमारे कम्युनिकेशन चैनलों के माध्यम से साझा किए जाएंगे. हम आपके धैर्य, समझ और निरंतर विश्वास की सराहना करते हैं'.



