Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जान देने की कोशिश करने वाली जूनियर डॉक्टर की हालत बिगड़ी, OPD ठप करने की चेतावनी

जान देने की कोशिश करने वाली जूनियर डॉक्टर की हालत बिगड़ी, OPD ठप करने की चेतावनी
Mar 16, 2026, 12:44 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: किसी बात से खिन्‍न होकर सुसाइड का प्रयास करने वाली बीएचयू स्थित चिकित्सा विज्ञान संस्थान की जूनियर डाक्‍टर सत्‍या की हालत रविवार को देर रात और बिगड़ गई. सर्जरी विभाग की पीजी छात्रा के कोमा में जाने की खबर मिलते ही संस्थान के जूनियर रेजीडेंट सोमवार को आंदोलित हो उठे. आक्रोशित जूनियर डाक्‍टरों ने आईएमएस निदेशक कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए. उन्‍होंने ने चेतावनी दी है कि शीघ्र इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई और वर्कलोड तथा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे ओपीडी का भी बहिष्कार करेंगे.


jh


इंसुलिन का ओवरडोज


बतादें कि बिहार के समस्तीपुर की निवासी जूनियर डॉक्टर ने गुरुवार को अपने कमरे में इंसुलिन का ओवरडोज ले लिया था. इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई. इसके प्राभव से अनेक अंग तथा किडनी प्रभावित हैं. फिलहाल उन्हें बीएचयू के सर सुंदर लाल चिकित्सालय के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में आइसीयू में भर्ती किया गया है और वेंटिलेटर पर रखा गया है. घटना के बाद से ही वह बेहोश पड़ी हुई है. मेडिसिन, न्यूरोलाजी, नेफ्रोलाजी, कार्डियोलाजी व क्रिटिकल केयर विभाग के चिकित्सकों की टीम की देखरेख में इलाज जारी है..


gh


कमेटी कर रही जांच


आंदोलित रेजिडेंटों का नेतृत्व कर रहे डा. अतुल ने बताया कि इस संबंध में हम लोग संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन संखवार से भी मिले थे, उन्होंने बताया कि फैकेल्टी आफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता के नेतृत्व में जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है. जांचोपरांत जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने व्यवस्थागत खामियों जैसे काम के घंटों और मरीजों की संख्या के संबंध में भी सुधार का आश्वासन दिया है.


विभागाध्यक्षों से भी मुलाकात


जूनियर डॉक्टरों की टीम ने बताया कि हम लोग कल सुबह पुनः उनसे मिलेंगे, डीन व अन्य विभागों के प्रोफेसर्स और विभागाध्यक्षों से भी मुलाकात की जाएगी और उनसे पूरी बात होगी. यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई न हुई या व्यवस्था में सुधार न हुआ तो हम लोग ओपीडी का बहिष्कार करेंगे.


hjkk


यह भी पढ़ें: नगर निगम ने तोड़े लाइसेंस शुल्क वसूली में पुराने रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये से अधिक की हुई वसूली


इसी क्रम में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने शताब्दी सुपर स्पेश्यलिटी ब्लॉक में मतीं शल्य चिकित्सा विभाग की पीजी छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इस दौरान चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन संखवार, सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता तथा चिकित्सा संकाय के प्रमुख प्रो. संजय गुप्ता समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे.

प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ने किया ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ने किया ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी का उद्घाटन
वाराणसी : ललित कला काशी 'वर्थ एंड वरशिप' (Worth and Worship) प्रदर्शनी पेश कर रहा है।ललित कला काशी 15 से 17 जुलाई, 2026 तक वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर "वर्थ एंड वरशिप" नाम की एक ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी आयोजित की गई है। डॉ. प्रियंका चंद्रा द्वारा क्यूरेट की गई इस अनोखी आउटडोर प्रदर्शनी में दस अवॉर्ड-प्राप्त कलाकार शामिल हैं: सिद्धार्थ, रामकुमार माहेश्वरी, आशिमा मेहरोत्रा, अनिल कुमार पटेल, स्वाति रंजन, दीपशिखा वर्मा, स्वाति झा, शालिनी सिंह, रितेक राज और सूरज वर्मा।इसका भव्य उद्घाटन आज 15 जुलाई को शाम 6 बजे सुबह-ए-बनारस घाट पर मुख्य अतिथि प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने की। इसके बाद यह प्रदर्शनी लोगों तक पहुँचने के लिए तुलसी, आदिनाथ, चेत सिंह और अस्सी घाटों पर जाएगी।ALSO READ: चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़पवित्र गंगा के किनारे, यह एग्ज़िबिशन दस आर्टिस्ट को दुनियावी लालच ("वर्थ") और भगवान की भक्ति ("वर्शिप") के बीच की पतली लाइन को समझने के लिए एक साथ लाती है, जो कुछ समय के लिए और हमेशा रहने वाले के बीच इंसानी संघर्ष को दिखाती है।
चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़
चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के विजयनगरम मार्केट में संचालित एक चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब और बीयर की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की तथा अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया।पुलिस के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि चाय की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे शराब और बीयर बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं।ALSO READ: बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथनपुलिस ने मौके से दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद शराब और बीयर को जब्त कर लिया गया है। मामले में आबकारी अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।सिगरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथन
बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथन
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), वाराणसी की छमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नराकास के अध्यक्ष एवं बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की, जिसमें नगर के 60 से अधिक केंद्रीय कार्यालयों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार और डिजिटल माध्यमों में इसके बढ़ते उपयोग पर व्यापक चर्चा की।बैठक में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल कार्यालयी भाषा नहीं, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सदस्य कार्यालयों से हिंदी को सरल, प्रभावी और तकनीक-सम्मत बनाकर अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र के प्रसिद्ध कथन "निज भाषा उन्नति अहै" का उल्लेख करते हुए प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के व्यापक उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान नराकास, वाराणसी की पत्रिका 'बनारस दर्पण' तथा आईआईटी-बीएचयू की राजभाषा पत्रिका 'अभ्युदय' का लोकार्पण भी किया गया। बैठक में पिछली कार्यवृत्त की पुष्टि, निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा तथा विभिन्न सदस्य कार्यालयों की राजभाषा संबंधी प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों में हिंदी के प्रचार-प्रसार और नवाचारों से जुड़े अनुभव भी साझा किए।ALSO READ: पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह एक और मामले में बरी, 36 साल पुराने प्रकरण का पटाक्षेपपूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता जनता से उसके जुड़ाव पर निर्भर करती है और हिंदी इस जुड़ाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक (कार्यान्वयन) अजय कुमार चौधरी ने राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी के बढ़ते उपयोग तथा सदस्य कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में बरेका के उप महाप्रबंधक सागर, प्राचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र सुभाष चंद्र यादव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नराकास के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय ने किया तथा अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।