जूनियर डॉक्टर बेड से गिरकर जख्मी, बेहोशी की हालत में पहुंचाया ट्रामा सेंटर...

वाराणसी : बीएचयू स्थित सरसुंदरल लाल अस्पताल के सर्जरी विभाग का जूनियर डॉक्टर गुरुवार की रात सोते समय बेड से गिर कर जख्मी हो गया. घटना में उसके चेहरे पर दो जगह चोट आई है. फिमेल सर्जरी वार्ड में हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद उसके साथी आनन-फानन बेहाशी की हालत में उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. इमरजेंसी में उसका तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया. एहतियातन घटना की जानकारी चीफ प्रॉक्टर आफिस सहित अन्य जगहों को दे दी गई है. जूनियर डॉक्टर के साथ ऐसा कैसे और किस वजह से हुआ, इसकी वजह की पुष्टि नहीं है लेकिन ट्रॉमा सेंटर में लेकर गए लोगों ने इमरजेंसी में पूछताछ के दौरान संबंधित डॉक्टर के नींद की गोली लेने की जानकारी दी.
आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग के जिस डॉक्टर के साथ बेड से गिरने की घटना हुई, वह मूलत: बिहार का निवासी है. 25 वर्षीय जूनियर डॉक्टर की डयूटी बीएचयू अस्पताल के फिमेल सर्जरी वार्ड में थी. रात करीब 8 बजे वह वार्ड में बेड पर सोते समय नीचे आ गया. इससे उसके चेहरे पर आंख के पास चोट आई जबकि होंठ भी कट गया.
इसकी जानकारी जैसे ही साथियों को मिली, वह भागे भागे वार्ड में गए तो देखा कि जूनियर डॉक्टर नीचे गिरा पड़ा था. यहां से उसको उठाकर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे. रात करीब 8.30 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही यहां तैनात डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया. हालांकि वह बेहोशी की हालत में था, इस वजह से ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में तैनात टीम ने मेडिसिन विभाग के साथ ही ट्रॉमा सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी सहित अन्य विभागों की टीम को सूचना दी गई.सर्जरी विभाग के जिस जूनियर डॉक्टर के साथ बेड से गिरने की घटना हुई, वह इसके पहले भी तीन बार गिर चुका है.
ALSO READ:सड़क चौड़ीकरण के बीच दालमंडी में बढ़ाई गई सुरक्षा...
आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर के साथ घटी दो महीने में यह दूसरी घटना है. इसके पहले 13 मार्च 2026 को इसी विभाग में तैनात महिला जूनियर डॉक्टर ने इंसुलिन की ओवरडोज ले लिया था. सत्या भी मूल रुप से बिहार की रहने वाली है. सर्जरी विभाग में लगातार दो डॉक्टरों के इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हेा रही हैं. वहीं आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर के नींद में बेड से गिरने, चोट लगने की सूचना मिली है. घटना की वजह तो अभी पता नहीं चल पाई है. ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है. विभाग के चिकित्सकों से बातचीत लगातार जारी है. जूनियर डॉक्टरों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश पहले से ही दिया गया है. निदेशक, आई एमएस बीएचयू



