Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता: एथलेटिक्स में 117 खिलाड़ियों ने जीता खिताब

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता: एथलेटिक्स में 117 खिलाड़ियों ने जीता खिताब
Oct 31, 2025, 08:26 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन, रिंग-टेनिस, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया. जिसमें विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखने का मौका मिला. जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेले गए विभिन्न आयु वर्ग में 9 टीमों ने भाग लिया. तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन 11 से 14 वर्ष तथा 14 से 18+ वर्ष तक का मैच खेला गया. सभी आयु वर्ग का मैच का फाइनल मैच शुक्रवार की सुबह खेला जाएगा.

तीन दिवसीय जनपद स्तरीय काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में 117 खिलाड़ियों ने खिताब जीता. जिले स्तर की प्रतियोगिता में कुल 392 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रथम दिन एथलेटिक्स की 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी. और 3000 मी. की प्रतियोगिताएं मुख्य रूप पांच आयु वर्गों में हुई. जिसमें 11 वर्ष से कम, 11 से 14, 14 से 18 वर्ष, 18 से 40 तथा 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल हुए. इसमें से 117 विजेता रहे.

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-11 बालक वर्ग एकल अस्मित कुमार, आराजीलाइन ने अर्जुन श्रीवास्तव, भेलूपुर को 31-8 से, शौय दूबे वरू ने शिवांश पाण्डेय को 31-17 से पराजित किया. अण्डर-11 बालिका वर्ग में आख्या पाठक ने आर्या यादव को 21-5 से, रोशनी चतुर्वेदी ने मनू शूभी को 21-5 से पराजित किया.


ALSO READ : स्वच्छता के लिए नई नियमावली लागू, अब थूकने पर 250 और पालतू कुत्ते के मल त्याग पर 500 लगेगा जुर्माना



जनपद स्तरीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-11 बालिका वर्ग आदिशक्ति पाण्डेय ने वैष्णवी को हराकर गोल्ड मेडल जीता. अण्डर-11 बालक वर्ग शौर्य यादव ने निमित सिंह को हराकर, प्रतीक कुमार ने राजदीप सिंह को हराकर फाइनल में जगह बनाई. 14 वर्ष बालक वर्ग लक्ष्य केसरी ने अंश तिवारी को, श्रेयांश जायसवाल ने आदर्श सिंह को हराकर फाइनल में जगह बनाया.

कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में सेवापुरी ने भेलूपुर को 17-7 से पराजित किया. जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400मी. में युवराज शर्मा, नितेश चादव,कृतार्थ गुप्ता ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में अफरून, चाहत पटेल, फलक ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया.

आयु वर्ग 18+ महिला वर्ग में 40+ मी. दौड़ में सुमन पाल, कुमकुम पाल, सुमन बिंद ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. पुरूष वर्ग 40+ मी. में पवन कुमार, आयुष यादव, यश मौर्या ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. 3000 मी. रेस का शुभारंभ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और मेयर अशोक तिवारी ने 800मी. रेस का शुभारम्भ गनफायर करके किया गया.

देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
वाराणसीः कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के अवसर पर 24 नवंबर को काशी के घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ तथा मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शहर को जाम से मुक्त रखने और सुगम यातायात के लिए दोपहर एक बजे से डायवर्जन और प्रतिबंध प्रभावी होंगे.विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पर चलेंगे वाहन ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाए गए प्लान के अनुसार शहर के दस प्रमुख मार्गों को 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया है. वाहनों के लिए 57 पार्किंग स्थल व पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. राजघाट पुल, नमो घाट से पड़ाव के बीच इस पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सामने घाट पुल, लंका से रामनगर के बीच स्थित पुल पर केवल दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी. विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा. एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के लिए किसी भी स्थिति में प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा. किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति के लिए नमो घाट से कबीर चौरा व दीनदयाल अस्पताल, गोदौलिया से बीएचयू और पड़ाव से रामनगर जिला अस्पताल तक तीन विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए गए हैं. किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (+91 7839856994) या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (+91 7317202020) पर संपर्क किया जा सकता है.जानें कौन से नो व्हीकल जोन में रहेंगे मार्ग मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक थाना लक्सा से रामापुरा तक लहुराबीर चौराहा से पिपलानी कटरा होते हुए मैदागिन तक और बेनिया तिराहे की तरफ ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक अग्रवाल तिराहा, बीओबी तिराहा (रविदास गेट) और पद्मश्री चौराहे से अस्सी घाट व रविदास घाट की तरफ बहादुरपुर रोड (चंदौली) से पड़ाव होते हुए रामनगर चौराहा और टेंगरा मोड़ तक पड़ाव से सूजाबाद होते हुए राजघाट पुल/नमो घाट की तरफ ऐसी होगी बसों, मालवाहक और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था रहेगी. दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी बस या मालवाहक वाहन का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. सभी वाहन रिंग रोड और NH-19 से जाएंगे. काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसें दोपहर एक बजे से रिंग रोड स्थित संदहा और हरहुआ में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों से चलेंगी. जौनपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर की बसें हरहुआ, बावनबीघा व संदहा अंडरपास तक आएंगी, जबकि प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली की बसें मोहनसराय तक ही आ सकेंगी.प्रमुख डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्थानमो घाट क्षेत्र: केवल कलर-कोड पास युक्त वाहन ही हरहुआ, गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा या कैंट ओवरब्रिज होकर नमो घाट पार्किंग तक जा सकेंगे. बिना पास वाले वाहनों को चौकाघाट/लकड़ीमंडी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा. शहर के इस हिस्से के लिए मच्छोदरी, नेशनल इंटर कॉलेज, टाउनहाल, क्वीन्स कॉलेज और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पार्किंग बनाई गई है. दशाश्वमेध व गोदौलिया क्षेत्र: रथयात्रा, गुरुबाग व मलदहिया की ओर से आने वाले वाहनों को कमच्छा की तरफ मोड़कर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान, द्वारिकाधीश मंदिर, सीएचएस स्कूल, बेनियाबाग और मजदा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. अस्सी व लंका क्षेत्र: अखरी, चितईपुर व सुंदरपुर से आने वाले वाहन नरिया गेट से प्रवेश कर बीएचयू परिसर में पार्क होंगे. प्रयागराज व मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन हरसेवानंद स्कूल मैदान, लौटूवीर पार्किंग और गढ़वा घाट पार्किंग में खड़े होंगे. सामने घाट व मिर्जापुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को दुर्गा मंदिर मैदान, पंचवटी मैदान, लंका मैदान व रामबाग ग्राउंड में तथा दोपहिया वाहनों को पीएसी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा.Also Read: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजेगी शिव महिमा, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में आयोजित होने वाला देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और आध्यात्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने का अवसर भी है. दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान की परंपरा निभाई जाएगी, कारगिल विजय के बाद वर्ष 1999 से शुरू हुई इस पहल के तहत इस बार चार शहीदों के परिवारों को मरणोपरांत भागीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इनमें दो सीआरपीएफ और दो आरपीएफ के जवानों के परिवार शामिल हैं. सम्मान के साथ परिवारों को सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी.जानिए क्यों जलाए जाते है आकाशदीप गंगा सेवा निधि की इस पहल के तहत हर साल कार्तिक मास की शुरुआत से ही देश के अमर वीर जवानों के नाम पर आकाशदीप जलाए जाते हैं. पूरे एक महीने तक गंगा तट पर जलने वाले ये दीप उन सैनिकों की स्मृति और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के दिन शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की परंपरा को निभाया जाता है. गंगा सेवा निधि के संस्थापक और इस परंपरा की परिकल्पना करने वाले लोगों का उद्देश्य काशी के आध्यात्मिक आयोजन को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना था.Also Read: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाटइस विचार को आगे बढ़ाते हुए 39 जीटीसी में तत्कालीन सैन्य अधिकारियों और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया गया. तय हुआ कि शहीदों के सम्मान से जुड़ा आयोजन सेना के नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप होगा. किसी भी अमर वीर के बलिदान और उसके परिवार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके बाद दशाश्वमेध घाट से शुरू हुई यह पहल आज देव दीपावली की विशिष्ट पहचान का हिस्सा बन चुकी है. जहां एक ओर गंगा के घाटों पर दीपदान, पूजा-पाठ और गंगा आरती के जरिए आध्यात्मिक वातावरण बनता है, वहीं दूसरी ओर शहीद परिवारों का सम्मान नई पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण का संदेश देता है.देव दीपावली पर पधारेंगे देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु काशी की देव दीपावली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में गंगा सेवा निधि का यह आयोजन उत्सव को एक अलग भावनात्मक और राष्ट्रीय पहचान देता है. दीपों की जगमगाहट के बीच जब शहीदों के परिजन सम्मान ग्रहण करते हैं तो घाट पर मौजूद लोगों के लिए यह पल आस्था के साथ कृतज्ञता का भी बन जाता है. इस तरह काशी से देवत्व, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ प्रसारित होता है.
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए,  HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए, HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसीः मस्जिद पर मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा लिया. ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस ने इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है. भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे कार्रवाई करते हुए नूर नगर स्थित देव पोखरी की नोमानिया मस्जिद से मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया.मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से उतारे गए इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर सीज कर लिया है.बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे के अनुसार, शासन और उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं. इन आदेशों के तहत किसी भी स्थल पर निर्धारित संख्या और तय डेसिबल से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसी सिलसिले में भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरडीहा चौकी क्षेत्र के नूर नगर (देव पोखरी) स्थित नोमानिया मस्जिद में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए अधिक संख्या में लाउडस्पीकर लगाए गए हैं.पुलिस कब्जे में कई लाउडस्पीकर सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसर में मानक से अधिक लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए. मौके पर मौजूद मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों व संबंधित लोगों को उच्च न्यायालय के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस की देखरेख में मानक से अतिरिक्त लगे सभी लाउडस्पीकरों को नीचे उतरवाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने उतारे गए सभी अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को अपने कब्जे में ले लिया. चौकी प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर विधिवत रूप से सीज करने की कार्रवाई की गई है. स्थानीय लोगों और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदारों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग किया.Also Read: अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन