Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

स्वच्छता के लिए नई नियमावली लागू, अब थूकने पर 250 और पालतू कुत्ते के मल त्याग पर 500 लगेगा जुर्माना

स्वच्छता के लिए नई नियमावली लागू, अब थूकने पर 250 और पालतू कुत्ते के मल त्याग पर 500 लगेगा जुर्माना
Oct 31, 2025, 08:20 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - शहर में थूकने पर 250 रुपये और पालतू कुत्ते के मल त्याग करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. जुर्माने के लिए कुल 33 अलग-अलग कैटेगरी हैं. नगर निगम ने उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता नियमावली 2021 को लागू कर दिया है. अब जुर्माने के साथ एफआईआर भी होगी। नगर आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों, जोनल अधिकारियों, सहायक अभियन्ता, अवर अभियंता, स्वास्थ्य निरीक्षकों, राजस्व निरीक्षकों को नई नियमावाली की बुक दी। साथ ही नियमों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए.

BDX



स्वच्छता की नई नियमावली के तहत जुर्माना


1. किसी खाली जमीन भूमि, खेल का मैदान, उद्यान में गंदगी करने पर पहली बार 500 रुपये का जुर्माना.

2. जल स्त्रोत के किनारे, नदी, जलमार्ग, सीवर, पूजा-सामग्री को प्रवाहित करना, फेंकने पर 750 का जुर्माना.

3. सार्वजनिक पथ, निजी पथ, खाली मैदान पर जो किसी पथ, सड़क, फुटपाथ, सड़क डिवाइडर के पास हो पर गंदगी करने पर 500 जुर्माना.

4. शैक्षणिक संस्थाएं, चिकित्सालय, अन्य स्वास्थ्य देखभाल संबंधित संस्थाएं, धार्मिक स्थल, विरासत वाली इमारतों के पास गंदगी करने पर 750 जुर्माना.

5. जान-बूझकर परिसर, संपत्ति में किसी भी अपशिष्ट, मलबे, गंदगी को रखने या जमा करने पर 500 का जुर्माना.

6. नगरीय स्थानीय निकाय की सीमा के भीतर वाहन चलाते समय या फिर खड़े वाहन से या किसी वाहन से यात्रा करते समय सड़क पर कूड़ा फेंकने या थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना.

7. प्रतिबंधित प्लास्टिक / थर्माकोल या किसी अन्य ऐसी सामग्री के उत्पादन, वितरण, भंडारण या बिक्री में लिप्त होने पर 2000 का जुर्माना.

8. स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रतिबंधित प्लास्टिक, थर्माकोल या किसी ऐसी सामग्री का उपयोग करने पर 2000 का जुर्माना.

9. थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने, जानवरों के खिलाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री को छोड़ना/जमा करना, जिससे कूड़े-कचरे का बिखराव हो, ऐसे में 250 का जुर्माना.

10. गंदगी को किसी जमीन में दफन करने और जलाने पर 250 का जुर्माना.

11. बिना ढके अपशिष्ट/कूड़ा ले जाने पर 2000 का जुर्माना.

12. पालतू जानवरों को किसी सार्वजनिक स्थान पर मलत्याग कराने और फेंकने पर 500 का जुर्माना

13. किसी पालतू जानवर का मल सीवर में बहाने पर 500 का जुर्माना.

14. निर्माण एवं विध्वंश/अपशिष्ट या किसी प्रकार के मलबे को फेंकने पर 3000 का जुर्माना.

15. अपशिष्ट फैलाने पर 200 रुपये प्रतिमाह जुर्माना.

16. निर्माण एवं विध्वंसक ठोस अपशिष्ट उत्सर्जकों का उल्लंघन करने पर 2000 जुर्माना.


ALSO READ : आईआईटी बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, विशेषज्ञ बताएंगे नदियों को बचाने की तकनीक



17. उद्यान अपशिष्ट, पेड़ों की छाल और कतरनों को फेंकने पर 200 का जुर्माना.

18. मत्स्य कुक्कुट और मांस अपशिष्ट फेंकने पर 750 प्रतिमाह का जुर्माना.

19. किसी थोक अपशिष्ट उत्सर्जक की ओर से अपशिष्ट का भंडारण करने पर प्रति सप्ताह 1000 का जुर्माना.

20. नगरीय स्थानीय निकाय में बिना रजिस्ट्रीकरण अपशिष्ट संग्रहण करने 500 प्रति अपराध जुर्माना.

21. नालों/मल नालियों/सोक पिट से जल स्रोतों को गंदा करने पर 500 जुर्माना.

22. किसी ऐसी सामग्री को नाली में डालना। जिससे नाली के टूटने का खतरा होने पर 500 जुर्माना.

23. नाला, मैनहोल, सीवर लाइन जाम करने पर 1000 जुर्माना.

24. औद्योगिक बहिस्राव पर 5000 जुर्माना.

25. बगैर सुरक्षा उपकरण के मैनहोल व सेप्टिक टैंक का काम कराने पर 5000 का जुर्माना.

26. कहीं पर जलभराव को एकत्र करने और विषाणु पैदा होने पर 5000 का जुर्माना.

27. बाजार में जैव नाशक सामान फेंकने पर प्रतिदिन 25 रुपये का जुर्माना.

28. सामूहिक आयोजन के 12 घंटे बीतने बाद गंदगी करने पर स्वच्छता के लिए जमा धनराशि जब्त होगी.

29. नगरीय स्थानीय निकाय की सीमा से बाहर निवास करने वाले लोग नगर निगम सीमा में कूड़ा फेकेंगे तो 1000 प्रतिदिन जुर्माना.

30. नगरीय सीमा के सीमांत गांव की ओर से कूड़ा फेंकने पर प्रतिदिन 1000 का जुर्माना.

31. कूड़ा उठाने वाले उपकरण और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने, हटाने पर 2000 रुपये का जुर्माना.

32. जलस्रोतों में मानव शव या पशुओं के शवों का निस्तारण करने पर 3000 जुर्माना.

33. भंडारा, लंगर के बाद सफाई न कराने पर 2000 जुर्माना.

Earthquake: ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस, जिम्मेदार इजरायल-अमेरिका युद्ध
Earthquake: ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस, जिम्मेदार इजरायल-अमेरिका युद्ध
Earthquake in Iran: ईरान में आज मंगलवार को भूकंप के तेज झटके देखने को मिले है. इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 रही है. भूकंप के ये तेज झटके ईरान के अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच आया है. जिसका कारण मिसाइल का अटैक माना जा रहा है. ईरान के गेराश प्रांत में यह भूकंप आया है, हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की खबरें अभी तक सामने नहीं आई हैं. ⁠USGS यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, ईरान के गेराश इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यह 10 किलोमीटर की गहराई में था. हालांकि ऐसी किसी परमाणु परीक्षण की वजह से हुआ है, इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं. अभी तक के संकेतों के अनुसार, ये टेक्टोनिक प्लेट के बीच टकराहट से होने वाली प्राकृतिक घटना लग रही है.विशेषज्ञों का कहना है कि अगर परमाणु बम का परीक्षण किया जाता है तो अलग तरह की तरंगें और सिग्नल आते हैं.चार दिनों से चल रहा ईरान-इजरायल के बीच युद्धआपको बता दें कि, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध करीब चार दिनों से चल रहा है. इजरायल और अमेरिकी वायुसेना लगातार ईरान पर मिसाइलें दाग रही हैं. ईरान के कई परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है. तेहरान, इस्फहान, कौम जैसे शहरों में भी भयंकर बमबारी की गई है. वहीं ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स उन मध्य पूर्व देशों को निशाना बना रहा है, जहां अमेरिकी बेस हैं. इसमें इराक, कुवैत, बहरीन, यूएई और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं. ईरान अपनी मिसाइलों और शाहेद ड्रोन से लगातार हमले कर रहा है.गेराश शहर में भूकंप यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे यानि (USGS) ने बताया कि इजरायल और अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के बीच आज मंगलवार को दक्षिणी ईरान के गेराश शहर में 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया. जिसे लेकर यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे आया और झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई. हालांकि, इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि क्या ईरान ने न्यूक्लियर टेस्ट किया है. हालांकि, ऐसे दावों का समर्थन करने वाली कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.ये भूकंप 3 मार्च, 2026 को लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 12:24 बजे ईरान के गेराश से 52 किमी. उत्तर-पश्चिम में आया, इसका सेंटर लैटीट्यूड 28.036°N और लॉन्गीट्यूड 53.789°E पर था और भूकंप धरती की सतह से 10 किमी. नीचे आया. सीस्मोलॉजिस्ट बताते हैं कि ईरान के एक्टिव फॉल्ट जोन में इतने बड़े झटके आम हैं और कुदरती भूकंपों से होने वाले सीस्मिक पैटर्न जमीन के नीचे न्यूक्लियर धमाकों से होने वाले पैटर्न से बहुत अलग होते हैं.
होली के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, एक दिन पहले उमड़ी शराब ग्राहकों की भीड़
होली के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, एक दिन पहले उमड़ी शराब ग्राहकों की भीड़
वाराणसी: होली के दिन चार मार्च को जिले भर की देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी. आबकारी विभाग की ओर से बताया गया है कि इसका कडाई से अनुपालन कराया जाएगा. इस बीच होलिका दहन के दिन से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली. दोपहर से ही देसी, विदेशी और बीयर की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.होली पर्व को लेकर शराब दुकानों पर बढ़ी भीड़वहीं, कई स्थानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा. त्योहार को देखते हुए कई लोगों ने पहले से ही खरीदारी करने का मन बनाया था. जैसे-जैसे शाम नजदीक आई, दुकानों पर भीड़ और बढ़ती गई. स्थिति यह रही कि कई स्थानों पर ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. कुछ दुकानों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी.ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे. गांवों के आसपास स्थित ठेकों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कई स्थानों पर लोग सड़क किनारे कतारबद्ध खड़े दिखे. भीड़ अधिक होने के कारण कुछ जगहों पर हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस और आबकारी विभाग की सक्रियता से व्यवस्था सामान्य रही.होली पर्व ने बाजारों में बढ़ाई रौनकगौरतलब है कि होली के मौके पर रंग-गुलाल के साथ-साथ खान-पान और अन्य तैयारियों में भी बाजारों में रौनक बढ़ गई है. वहीं शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने त्योहार की तैयारियों की एक अलग तस्वीर भी पेश की. वहीं शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों की खैर नहीं है. इसके लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. शराब के खुफिया ठिकानों पर भी पुलिस छापेमारी कर रही है. कच्‍ची शराब बनाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है.
होली पर एहतियात-वाराणसी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट, चौबीस घंटे मुस्तैद एंबुलेंस सेवाएं
होली पर एहतियात-वाराणसी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट, चौबीस घंटे मुस्तैद एंबुलेंस सेवाएं
वाराणसी: होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. सार्वजनिक अवकाश की वजह से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे की जगह केवल दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं, इमरजेंसी में मरीजों का बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है. इधर, होली के दिन किसी तरह की घटना पर लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके, इसके लिए चौराहों पर 108 एंबुलेंस खड़ी रहेगी. प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है.एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विकास तिवारी का कहना है कि आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी एंबुलेंस चालक, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की काउंसिलिंग की गई है। होली वाले दिन प्रमुख चौराहों पर जहां एंबुलेंस मौजूद रहेगी, वहीं फोन आने पर निर्धारित समय के भीतर सेवा का लाभ पहुंचाया जाएगा.होली पर छह घंटे बंद रहेंगे बीएचयू के पांच गेटहोली के दिन बीएचयू के मुख्य द्वार के अलावा बाहर जाने वाले रास्तों पर आवागमन बंद रहेगा. यानी, पांच गेट, सीर, छित्तूपुर, नरिया, केंद्रीय विद्यालय और हैदराबाद गेट, बंद रहेंगे. बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर डॉ. संदीप पोखरिया द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि बुधवार को लंका स्थित मुख्य गेट को छोड़कर परिसर के अन्य सभी गेट सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे.सुबह से शाम तक नाव संचालन बंद होली पर गंगा में इस बार नाव नहीं चलेंगी. चार मार्च की भोर 4 बजे से शाम 4 बजे तक पूरी तरह से संचालन पर प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने इसके लिए सोमवार को निर्देश जारी किए. होली में घाटों पर भारी भीड़ होती है. होली की हुड़दंगई में कुछ लोग नावों की सवारी करते हैं. लापरवाही के कारण कोई हादसा न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती की है. प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हर बार की तरह ही इस बार भी होली धूमधाम से मनाई जाएगी.शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पिछली बार की तरह ही इस बार भी 4 मार्च को सुबह 4 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के नावों का संचालन बंद रहेगा. शाम 4 बजे से माहौल शांत होने के बाद नावों का संचालन शुरू होगा. रात 8 बजे तक ही नावें चलेंगी, इसके बाद फिर से संचालन बंद रहेगा.