काशी विद्यापीठ : स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 83 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 83 विद्यार्थियों ने काउन्सिलिंग कराकर प्रवेश लिया. प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि प्रवेशित विद्यार्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि एम.ए./एम.एस-सी. गृह विज्ञान, एम.एस-सी. भौतिक विज्ञान एवं एम.ए./एम.एस-सी. गणित पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 12 अगस्त को होगी. उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिनको 12 अगस्त के लिये ई-मेल पर लिंक भेजा गया है, वे 'गेट पास' के साथ अपने मूल प्रमाण-पत्रों का एक सेट फोटोस्टेट, स्वयं की 04 स्टाम्प साइज फोटो, अपनी कटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित पूर्वाह्न 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर काउन्सिलिंग हेतु उपस्थित होंगे.
ALSO READ:प्राचीन पांचों पांडव मंदिर के मुख्य द्वार का गुंबद जर्जर हालत में, दुर्घटना की बढ़ी आशंका
प्रो. कामिल ने कहा कि प्रवेश से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें, क्योंकि प्रवेश काउन्सिलिंग से सम्बन्धित सूचनाएं विश्वविद्यालय के बेबसाइट पर प्रदर्शित की जा रही है. काउन्सिलिंग दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातकोत्तर स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक प्रो. अखिलेश कुमार यादव, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम, संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे.



