Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

केंद्रीय बजट 2026 LIVE UPDATES : राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संसद पहुंचीं वित्त मंत्री, 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण

केंद्रीय बजट 2026  LIVE UPDATES : राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संसद पहुंचीं वित्त मंत्री, 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण
Feb 01, 2026, 05:13 AM
|
Posted By Diksha Mishra


केंद्रीय बजट 2026 LIVE

Nirmala Sitharaman Budget Speech LIVE: संत रविदास का नाम लेकर शुरू किया भाषण


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संत रविदास का नाम लेकर शुरू किया भाषण.


FM Nirmala Sitharaman Budget Speech LIVE: हमारी सरकार 12 साल से निवेश पर कर रही काम- निर्मला


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार बीते 12 साल से निवेश बढ़ाने पर काम कर रही है. 


Nirmala Sitharaman Speech: हम मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर पर फोकस कर रहे- वित्त मंत्री


वित्त मंत्री ने कहा कि हम मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर पर फोकस कर रहे हैं. पुराने सेक्टर को मजबूत करना, MSME को मजबूत करें. हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सुरक्षा को मजबूत करें, साथ ही आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करें. 

Nirmala Sitharaman Speech: बायोफार्मा के लिए सरकार ने दिए 10 हजार करोड़


बायोफार्मा पर हमारा फोकस रहेगा. हम 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट कर रहे हैं. तीन संस्थान बनाए जाएंगे. फिलहाल हमारे पास 7 संस्थान हैं, जिन्हें और अपडेट किया जाएगा. 


Nirmala Sitharaman Live: भारत को सेमीकंडर हब बनाने में जुटी सरकार- वित्त मंत्री


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को सेमीकंडर हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है. सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं. 


Nirmala Sitharaman Speech: गांवों के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान


महात्मा गांधी ग्राम स्वराज इनिशिएटिव का प्रस्ताव दे रहे हैं. इससे बुनकरों और कुटीर उद्योगों को फायदा मिलेगा. गरीब ग्रामीण युवाओं को फायदा पहुंचेगा. भारत के पास संभावना है कि खेल से जुड़े उत्पादन तैयार कर सकें. 


Budget Speech LIVE: MSME के लिए 10 हजार करोड़ का ऐलान


MSME विकास के रास्ते में अहम साथी हैं. हम चाहते हैं कि चैंपियन की तरह हम उन्हें बढ़ाएं. हम इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये दे रहे हैं ताकि उद्यमियों को फायदा मिले. 


Aam Budget 2026 LIVE: रेयर अर्थ मिनरल्स कॉरिडोर का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोररेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा. इसके अलावा तीन डैडीकेटेड केमिकल पार्क भी बनाए जाएंगे. 

Nirmala Sitharaman Speech LIVE: 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है. वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी. दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे.  


Budget 2026 LIVE Updates: तीन राज्यों में माइनिंग कॉरिडोर का ऐलान

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर बनाया जाएगा. 


Aam Budget 2026 LIVE Updates: राष्ट्रीय फाइबर योजना का ऐलान


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेशम, जूट और ऊन के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना का ऐलान किया. 


Budget 2026 LIVE Updates: देश में 22 नए जलमार्ग बनाए जाएंगे


वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि देश में 22 नए जलमार्ग बनाए जाएंगे.  


Nirmala Sitharaman Speech LIVE: कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि देश में कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी. 


Aam Budget 2026 LIVE: रेयर अर्थ मिनरल्स कॉरिडोर का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोररेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा. इसके अलावा तीन डैडीकेटेड केमिकल पार्क भी बनाए जाएंगे. 


Budget Speech LIVE: MSME के लिए 10 हजार करोड़ का ऐलान


MSME विकास के रास्ते में अहम साथी हैं. हम चाहते हैं कि चैंपियन की तरह हम उन्हें बढ़ाएं. हम इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये दे रहे हैं ताकि उद्यमियों को फायदा मिले. 



Nirmala Sitharaman Speech: गांवों के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान


महात्मा गांधी ग्राम स्वराज इनिशिएटिव का प्रस्ताव दे रहे हैं. इससे बुनकरों और कुटीर उद्योगों को फायदा मिलेगा. गरीब ग्रामीण युवाओं को फायदा पहुंचेगा. भारत के पास संभावना है कि खेल से जुड़े उत्पादन तैयार कर सकें. 

Budget 2026 LIVE Updates: 10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला

 हमने बीते 10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. हमारी सरकार ने तय किया है कि सर्विस सेक्टर पर जोर देंगे. भारत का युवा, उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके. पढ़ाई से लेकर रोजगार तक उद्यम स्थापित हों. 

Aam Budget 2026 LIVE Updates: 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब का ऐलान

सरकार ने ऐलान किया है कि 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाएंगे. मेडिकल और ट्रेनिंग और रिसर्च पर काम किया जाएगा. मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराएंगे. ये हब विविध तरीके से रोजगार के मौके बनाएंगे. इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग होंगे. 


Nirmala Sitharaman Speech LIVE: 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है. वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी. दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे.  

Nirmala Sitharaman Speech LIVE: देश में 3 नए एम्स का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) बनाने का ऐलान किया है.


Budget 2026 LIVE Updates: देश के हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे. 


Budget 2026 LIVE Updates: टियर-2 और टियर-3 शहरों पर खास फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि 2026-27 में, मैं पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हूं. उन्होंने कहा, 'हम 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे.'


Budget 2026 LIVE Updates: सर्विस सेक्टर की भागीदारी 10% हो- निर्मला

सरकार चाहती है कि साल 2047 तक सर्विस सेक्टर की 10 फीसदी भागीदारी हो. 


Aam Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री के बड़े ऐलान

खगोल विज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा. 20 हजार युवाओं को टूरिज्म के लिए गाइड के लिए ट्रेन्ड किया जाएगा. कंटेंट क्रिएटर लैब को स्थापित किया जाएगा.


Budget 2026 LIVE Updates: मेंटल हेल्थ पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

लखपति दीदी की योजना कामयाब रही. क्रेडिट से जुड़ा रोजगार स्थापित करने में आगे बढ़ें. स्वरोजगार की स्थापना वो कर रही हैं. हम दिव्यांग जनों को मजबूत करने की योजना में अलग अलग सेक्टर में उनकी संभावनाएं हैं. जिन क्षेत्रों में उन्हें मौका मिल सकता हो, वो दिलाएंगे. कृत्रिम अंग मैन्यूफेक्चिरिंग में एक संस्था की स्थापना की जाएगी. केंद्रों को मजबूत करेंगे. मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि मेंटल इंस्टीट्यूट को मजबूत किया जाएगा.


Budget 2026 LIVE Updates: जिला अस्पताल होंगे अपडेट

जिला अस्पतालों को अपडेट किया जाएगा. वहां इमरजेंसी वार्ड बढ़ाए जाएंगे ताकि लोगों को फायदा मिले. 


Budget 2026 LIVE Updates: 1.4 लाख करोड़ राज्यों को मिलेंगे- वित्त मंत्री


16वें वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी थी. उनकी सलाह को स्वीकार कर लिया है. हमने 1.4 लाख करोड़ रुपये हम 2026-27 में राज्यों को दे रहे हैं. जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़े विकास के लिए हैं. 


Nirmala Sitharaman Speech LIVE: नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनेगा- निर्मला


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनेगा. ये सर्किट अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में होगा. 


Budget 2026 LIVE Updates: सरकार का कितना खर्च ?

26.7 लाख करोड़ टैक्स में. 49.6 लाख करोड़ खर्च है. पूंजीगत व्यय 11 लाख करोड़ रहा है. 2026-27 में लोन डेफिसिट 36.5 लाख करोड़ रहने का अनुमान है. 53.5 लाख करोड़ खर्च का ऐलान है. राजकोषीय घाटे के लिए हम मार्केट से लोन लेंगे. 


Budget 2026 LIVE Updates: टैक्स में राहत, पर्यटन और कृषि के लिए बड़े ऐलान


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विदेश यात्रा कार्यक्रम पैकेज की बिक्री पर TCS दर अब 2% होगी, जो पहले 5% और 20% थी. इसके लिए किसी राशि की शर्त नहीं होगी. उन्होंने यह भी बताया कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से किसी व्यक्ति को मिले ब्याज पर अब आयकर नहीं लगेगा और इस पर TDS भी नहीं काटा जाएगा. पर्यटन और पर्यावरण क्षेत्र में भी सरकार ने नई पहल की घोषणा की. सीतारमण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ पर्वतीय ट्रेल विकसित की जाएगी, साथ ही अराकू वैली और पश्चिमी घाट में भी ऐसी ट्रेल्स तैयार की जाएंगी. ओडिशा, कर्नाटक और केरल में प्रमुख कछुआ घोंसले वाले क्षेत्रों के पास कछुआ ट्रेल्स का विकास किया जाएगा, ताकि जैव विविधता का संरक्षण हो और पर्यटन को बढ़ावा मिले. कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव ‘भारत विस्तार’ के तहत आया है. यह एक बहुभाषी AI टूल है जो एग्री-स्टैक पोर्टल और ICAR के कृषि प्रथाओं के पैकेज को AI सिस्टम से जोड़कर किसानों और कृषि व्यवसायियों को स्मार्ट और आसान एक्सेस देगा.

Budget 2026 LIVE Updates:करीब 2.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए'

बजट 2026 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि करीब 2.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि राजकोषीय घाटा 2026-27 में 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि चालू वित्त वर्ष में यह 4.4 प्रतिशत है. सरकार ने कर्ज-जीडीपी अनुपात 2026-27 में 55.6 प्रतिशत रहने का प्रस्ताव रखा है, जो चालू वित्त वर्ष 56.1 प्रतिशत है.

वित्त मंत्री ने बजट में कार्बन अवशोषण और उपयोग योजना के लिए 20,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है और पशु चिकित्सा महाविद्यालय, अस्पताल और डायग्नोस्टिक लैब के लिए ऋण-संबंधित पूंजी सब्सिडी सहायता योजना का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने क्लाउड सर्विसेज़ को 2047 तक टैक्स फ्री करने की व्यवस्था का ऐलान किया.



Budget 2026 LIVE Updates : आयुर्वेद के तीन नए एम्स

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है और 41 प्रतिशत कर हस्तांतरण का फार्मूला बरकरार रखा गया है. आयुर्वेद के तीन नए अखिल भारतीय संस्थानों की स्थापना की जाएगी. नगर निगम के बॉन्ड जारी करने पर 100 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का प्रस्ताव रखा गया है.

खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू किया जाएगा. एसएमई के लिए बजट में 10,000 करोड़ रुपये का कोष प्रस्तावित किया गया है. एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में तेजी को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी ‘कंटेंट क्रिएटर लैब’ स्थापित करने में सहायता दी जाएगी.


Nirmala Sitharaman Speech LIVE: 'खेलो इंडिया' मिशन का ऐलान


वित्त मंत्री ने खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए 'खेलो इंडिया' मिशन शुरू करने का ऐलान किया है.


Budget 2026 LIVE Updates: शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण में कहा कि शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाया गया है. 


Nirmala Sitharaman Speech LIVE: बजट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने भाषण में कहा कि SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके.


Budget 2026 LIVE Updates: कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं में छूट का ऐलान


वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं में छूट दी जाएगी. 7 और जो दुर्लभ बीमारियों की दवाओं में, खास मेडिकल पर्पज के लिए उसके आयात में छूट मिलेगी. 


Budget 2026 LIVE Updates: छोटे कारोबारी ई-कॉमर्स से जुड़ें- निर्मला


समुद्र में जाकर मछुआरे मछली पकड़ते हैं. उस पर ड्यूटी नहीं लगेगी. छोटे कारोबारी और कारीगर उनको हम ई कॉमर्स से जोड़ना चाहते हैं. 10 लाख की सीमा को हम हटा रहे हैं. ये चार साल के लिए लागू होगा. 


Budget 2026 LIVE Updates: निर्मला सीतारमण ने खत्म किया बजट भाषण


वित्त मंत्री ने कहा कि ईमानदार टेक्सपेयर्स अपनी चुनौतियों को सुलझाना चाहते हैं. वो अतिरिक्त अमाउंट दे सकते हैं. उन पर कोई दंड नहीं लगेगा. इसके साथ ही हम बजट भाषण को खत्म करते हैं. 


33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.