AI में दिलचस्पी ले रहे खाबी लैम, करोड़ों रुपये की कर बैठे डील

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानि (AI) का क्रेज इन दिनों दुनियाभर में छाया हुआ है. इस टेक्निकल एआई का इस्तेमाल लोग कई तरह की वीडियो बनाने में कर रहे हैं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी इस नई टेक्नोलॉजी का फायदा जबरदस्त उठा रहे है. जहां इटली के पॉपुलर सोशल मीडिया क्रिएटर खाबी लैम ने हांगकांग की एक कंपनी के साथ AI को लेकर करोड़ों की एक डील साइन की है. ये डील खाबी लैम के लिए सोने पर सुहागा जैसा है, क्योंकि इसके लिए लैम को 9,000 करोड़ रुपये मिलेंगे.

AI के चलते हांगकांग से डील
आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस AI के चलते हांगकांग से डील करने वाले खाबी लैम आखिर है कौन, तो चलिए आज हम आपको इस नाम से रूबरू कराते है. खाबी लैम दुनिया के सबसे महंगे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने के सफर पर हैं, ये वहीं नाम है जो कोरोना काल में सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ था. इस पॉपुलैरिटी की वजह यह है कि खाबी लैम ने कोरोना काल में अपनी नौकरी खोने के बाद टिकटॉक पर बिना कुछ बोले हाव-भाव वाले रिएक्शन दे रहे थे, जिसके चलते उनका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा.

जिसमें उन्होंने जटिल 'लाइफ हैक्स' का मजाक उड़ाते हुए उन्हें सबसे आसान तरीके से करके दिखाया, उनके इसी शांत अंदाज से लोग काफी इंप्रेस हो उठे और वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टिकटोकर बन बैठे. खाबी लैम के आज के समय में 36 करोड़ फॉलोअर्स हैं. कोरोना काल हर किसी के लिए बुरा काल बनकर आया था जिसमें कई लोगों के साथ-साथ लैम भी शामिल है. जो फैक्ट्री मैकेनिक के तौर पर काम करते थे, पर नौकरी जाने के गम में डूबे लैम की किस्मत ने ऐसा जादू किया कि कुछ दिन बीते नहीं कि वे टिकटॉक स्टार बन बैठे.

सोशल मीडिया पर एक्टिव लैम
इटली के रहने वाले इंफ्लुएंसर लैम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. 25 साल के इस इंफ्लुएंसर के रिएक्शन के लोग काफी दिवाने है. रिएक्शन वाला उनका ये अंदाज इतना पसंद है कि कई बार लोगों को इसका इस्तेमाल भी करते देखा गया हैं. हालांकि, टिकटॉक स्टार अब AI में दिलचस्पी लेने लगे है, इसके पीछे की वजह यह है कि खाबी लैम अपने एआई के जरिए लोगों के दिलों पर एक बार फिर से अपना जादू चलाने वाले हैं. जिसके लिए उन्होंने अपनी पसंदीदा पर्सनैलिटी राइट्स बेच दिया हैं. इसी डील के तहत एआई की मदद से खाबी लैम का वर्चुअल मॉडल तैयार किया जाएगा. जो सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ी डील हो सकती है.



