Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू, बेटे ने कह दी ये बात...

तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू, बेटे ने कह दी ये बात...
Jan 14, 2026, 12:13 PM
|
Posted By Preeti Kumari

बिहार की राजनीति इस वक्त काफी चर्चाओं में छाई हुई है. बिहार में मकर संक्रांति पर मशहूर चूड़ा दही भोज, जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 90 के दशक में की थी. तभी से ये भोज कार्यक्रम सुर्खियों में रहने लगा. लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इस बार लालू के यहां इस भोज का आयोजन नहीं हो रहा है. शायद यहीं कारण है कि जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आज पटना में अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज कार्यक्रम का आयोजन रखा है. जहां तेज प्रताप अपने पिता की विरासत को अपने अंदाज में जिंदा रखने की कोशिश में मग्न दिखे. न सिर्फ विरासत बल्कि वह पिता की सेवा में भी लीन दिखे.


h


जी हां, जब लालू पहुंचे तो उनकी आंख पर सीधी धूप आ रही थी. जिसकी वजह से उन्होंने सिर पर हाथ रखा हुआ था. यह देखते ही तेज प्रताप ने एक गमछा उनके सिर पर रखा, ताकि राजद चीफ को धूप ना लगे. जिसमें लालू और तेज के बीच बढ़ती नजदीकियां साफ जाहिर हो रही है. वहीं तेज प्रताप खुद मेहमानों की अगवानी और खातिरदारी करते दिखे.


तेज प्रताप लेंगे सियासी फैसला


बता दें तेज प्रताप यादव ने पिता लालू के अलावा छोटे भाई तेजस्वी यादव, CM नीतीश समेत NDA, महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया. तेज प्रताप मकर संक्रांति के बाद बड़ा सियासी फैसला भी ले सकते हैं. क्योंकि माना ये जा रहा है कि NDA ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है जिसके चलते उनकी नजदीकियां भी बढ़ने लगी हैं. दिलचस्प बात है कि बिहार में हर साल मकर संक्रांति पर राजनैतिक उलटफेर होता रहा है. कई राजनीतिक रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं. जिसके चलते आज के चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी है कि कौन सा सियासी खेला होगा.


u


जाने तेजस्वी की गैरहाजिरी


वहीं, राजनीतिक तौर पर यह लालू यादव और तेज की मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि कुछ समय पहले खुद लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे तेज को परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया. लेकिन अब वहीं दूरियां नजदीकियों का संकेत देती नजर आ रही है.


t


इन सभी के बीच सबसे ज्यादा फोकस रहा तो वो है तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी, जो चर्चा का विषय बन बैठी है, क्योकि. तेजस्वी यादव इस भोज में शामिल नहीं हुए. जब इस बारे में तेज प्रताप यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए ये कह दिया कि, तेजस्वी देर से सोकर उठते हैं, इसलिए शायद देर से आएंगे. इस बयान को सियासी गलियारों में भाई-भाई के रिश्तों की तल्खी से जोड़कर देखा जा रहा है.

युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
Four accused in the murder of a young businessman have been jailed, while others who are absconding have a reward of 25,000 each.वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में युवा कारोबारी मनीष सिंह की हत्या से क्षेत में तनाव का माहौल है. इस बीच पुलिस ने इस हत्‍याकांड के चार आरोपियों मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति व अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों कोर्ट में पेश किया जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया. उधर, चार अन्य वांछित आरोपियों आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति और दीपक राजभर समेत अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, फूलपुर पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं. एहतियातन गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात है. इसके साथ ही फरार आरोपियों पर पर डीसीपी गोमती जोन ने 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया है.पीड़ित परिजनों से की बातचीतएडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने दूसरे दिन भी पीड़ित परिजनों से बातचीत की. उन्हें भरोसा दिलाया कि कार्रवाई ऐसी होगी, जो नजीर बनेगी. पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा. बता दें, कि रविवार की रात पत्तल-दोना की फैक्टरी से घर लौटते समय कार सवार मनीष सिंह की कार से बिंदू देवी को टक्कर लगने के बाद आक्रोशित मनबढ़ों ने ईंट से पीट-पीटकर मनीष सिंह की हत्या कर दी थी. मनीष सिंह के चाचा अरुण सिंह की तहरीर के आधार पर हत्या, मॉब लिंचिंग समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस मामले में दबिश देने गई एसओजी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था औी पिस्‍टल भी छीन ली थी. खालिसपुर गांव में आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देने गई क्राइम ब्रांच के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपियों की भी पहचान कराई जा रही है. 60 अज्ञात के खिलाफ फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.परिजन बदहवास, बेटियां करती रहीं पापा को याद घमहापुर निवासी मनीष कुमार सिंह की हत्या से परिजन बदहवास हैं. पत्नी अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है. छह माह के बेटे को संभालने में हर किसी की आंखें डबडबा जा रही हैं. मनीष के घर जुटे रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार को अंकिता और मनीष की दसवीं वैवाहिक वर्षगांठ थी. आठ साल की बेटी मैत्री और चार साल की बेटी वैशु अपने पापा को याद कर रोती रही. परिवार में हर कोई गमगीन है. मनीष की विवाहित दो बहनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. बहनों ने बताया कि भैया मारपीट से बहुत दूर रहते थे. रास्ते में यदि कोई मिल जाता था, तो उसे अपनी कार में बैठा लेते थे.परिजनों से मिलने जाने से रोकाघमहापुर में मनीष सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर क्षत्रिय संगठनों ने विरोध जताया. करणी सेना समेत अन्य संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिजनों को दिलाए जाने की मांग की है. सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. माहौल खराब करने वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी की निगरानी कराई जा रही है. एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं कारोबारी के परिजनों से मिलने जान रहे कई लोगों को पुलिस ने रोक दिया. तनाव का हवाला देते हुए उन्‍हें पुलिस वापस कर रही थी.Also Read: वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटनाhttps://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटना
वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटना
Lakhs worth of goods stolen from a saree showroom in Varanasi; the thief broke through the false ceiling and entered, the incident was captured on CCTV.वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र में मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर स्थित एक साड़ी शोरूम में मंगलवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना की की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में भय का माहौल है. (महाबोधि ऑफिस के सामने स्थित साड़ी शोरूम के संचालक रजत बहल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब वह दुकान खोलकर अंदर गए तो देखा कि फॉल सीलिंग टूटी हुई थी और ऊपर का टीन शेड उखड़ा हुआ था. अंदर बने कैश काउंटर का ताला टूटा था और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये गायब थे.आरोपी की पहचान में जुटी पुलिसव्‍यवसायी ने बताया कि दुकान उनकी और कंचन गुप्ता की साझेदारी में संचालित होती है. घटना के संबंध में कंचन गुप्ता ने स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति छत के रास्ते अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. वह काला पैंट और पैरों में हवाई चप्पल पहने है, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं है. उसने अपना चेहरा शर्ट से ढंक रखा है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है.Also Read: काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैलीथाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिल चुकी है, लेकिन वीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता के कारण जांच में थोड़ी देरी हो रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना के बाद सारनाथ क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि जब इतने सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में, जो थाना और पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर है, चोरी की घटना हो सकती है तो कॉलोनियों में सुरक्षा की स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच में जुटी हुई है.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैली
काशी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी की अत्‍याधुनिक सुविधाओं की सादगी भरी जीवन शैली
Prime Minister Modi's simple lifestyle with state-of-the-art facilities was seen in Kashi.वाराणसी: बंगाल में चुनावी रैली के बाद सिक्‍कीम का दौरा करते हुए बनारस पहुंचे पीएम नरेन्‍द्र मोदी के चेहरे पर जरा सी थकान देखने को नहीं मिली. काशी पहुंचते ही नारी शक्‍ति वंदन समारोह में संबोधन के बाद उन्‍होंने बरेका गेस्‍ट हाउस में रात्रि विश्राम किया. अगले दिन बुधवार की सुबह पीएम ने लगभग 5:20 बजे जागरण किया. उनके सुइट में गुनगुना पानी पहले से ही रखा गया था. नित्यक्रिया के बाद उन्होंने अदरक वाली चाय का आनंद लिया और कुछ समय योग व प्राणायाम में बिताया. इस दौरान उन्होंने अपने कमरे में रखे समाचार पत्रों पर भी नजर डाली.सादा भोजन का रखा गया ध्‍यानबरेका गेस्ट हाउस से निकलने से पहले उन्हें हल्का नाश्ता परोसा गया, जिसमें पोहा और चाय शामिल थी. इसके बाद उन्हें मूंग की खिचड़ी, पापड़, ढोकला और चटनी दी गई. उनके सुइट में विभिन्न प्रकार के ताजे फल भी रखे गए थे, जो उनकी सादगी भरी जीवनशैली का हिस्सा थे. वहीं रात में रोटी और कददू की सब्‍जी भी परोसी गई थी. इसके साथ ही सादा भोजन रात को भी उन्‍होंने क‍िया.Also Read: पीएम मोदी ने विधायक नीलकंठ को ऐसे दिया आशीर्वाद, फोटाे हो रहा वायरलप्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या में सादगी और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है. योग और प्राणायाम के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रखा, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त की. यह उनकी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उन्हें दिनभर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है. नाश्ते के बाद, प्रधानमंत्री का काफिला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोड शो के लिए रवाना हुआ.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg