Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

लाटरी में इनाम का झांसा देकर पुजारी से लाखों रूपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

लाटरी में इनाम का झांसा देकर पुजारी से लाखों रूपये की ठगी, तीन गिरफ्तार
Apr 13, 2026, 06:36 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के पुजारी से साइबर ठगों ने फर्जी लॉटरी के नाम पर 6 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और अन्य साक्ष्‍य बरामद किए गए हैं.


ु


वाराणसी के रहने वाले पुजारी को फरवरी 2026 में एक फर्जी मैसेज आया था जिसमें उन्हें बताया गया कि उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय लॉटरी जीत ली है और उन्हें 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलने वाला है. ठगों ने पहले 25 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस मांगी फिर बार-बार अलग-अलग बहानों से पैसे मंगवाए. इस प्रकार कुल 6 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए गए.


जब पुजारी को शक हुआ तो उन्होंने विश्वनाथ मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस टीम ने साइबर सेल के साथ मिलकर तकनीकी जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि ठगी का पैसा कई बैंक खातों के जरिए घुमाया गया था जिनमें से मुख्य खाते लखनऊ और कानपुर के थे. साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया. इनकी पहचान राहुल कुमार 28 वर्षीय, मोहम्मद आसिफ 25 वर्षीय और संजय सिंह 32 वर्षीय के रूप में हुई है. इनमें से दो आरोपी पहले भी साइबर ठगी के मामलों में वांछित थे.


त


यह भी पढ़ें: दिल्ली-UP में प्रचंड गर्मी की दस्तक, लोगों को सताने लगी चिलचिलाती धूप


गिरफ्तारी के समय उनके पास से 3 लाख 50 हजार रुपये नकद, 4 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, 2 लैपटॉप और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पिछले दो साल से उत्तर प्रदेश और बिहार में पुजारियों, बुजुर्गों और छोटे व्यापारियों को निशाना बना रहा था. पुलिस आरोपियों का नेटवर्क खंगाल रही है.


 बेखौफ बदमाशों ने की साड़ी व्यापारी से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़
बेखौफ बदमाशों ने की साड़ी व्यापारी से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़
Unafraid miscreants assaulted a saree trader and vandalized his car.वाराणसी: कमिश्‍नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार को बेखौफ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. अस्सी पार्किंग के पास बाइक सवार मनबढों ने फॉर्च्यूनर सवार साड़ी व्‍यवसायी के संग गाली-गलौज और मारपीट की. इस दौरान व्‍यवसायी की चार पहिया गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी ऋषभ सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है. अन्‍य आरोपियों की संलिप्‍तता की जांच की जा रही है.घटना में फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त दशाश्वमेघ क्षेत्र के लाहौरी टोला निवासी यश कपूर पेशे से साड़ी व्यापारी हैं. उन्‍होंने बताया कि रविवार, 19 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच वह अपनी फॉर्च्यूनर कार (UP 65 FX 0606) से अस्सी घाट की ओर से जा रहे थे. अस्सी पार्किंग के समीप पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार 3-4 अज्ञात युवक आए और बिना किसी कारण असंसदीय भाषा का प्रयोग करने लगे. जब यश कपूर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. बदमाशों ने ईंटों से हमला कर उनकी फॉर्च्यूनर कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकीपीड़ित के अनुसार, जब वह अपनी जान बचाकर वहां से घर की ओर भागने लगे, तो आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. भेलूपुर चौराहे के पास बदमाशों ने उन्हें दोबारा घेर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस वारदात में ऋषभ सिंह राजपूत का नाम सामने आया.Also Read: कहासुनी के बाद फूल माला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्‍या, वजह जान आप भी हैरान बताया जा रहा है कि आरोपी का विवादों और आपराधिक गतिविधियों से पुराना नाता रहा है. कुछ समय पहले उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर बंदूक से फायरिंग करता नजर आया था. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.https://www.youtube.com/watch?v=eLIjMPTrg8g
कहासुनी के बाद फूल माला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्‍या, वजह जान आप भी हैरान
कहासुनी के बाद फूल माला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्‍या, वजह जान आप भी हैरान
A flower seller was beaten to death following an argument; the reason may shock you.वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला सक्का घाट पर रविवार देर रात दो पक्षों की पुरानी अदावत हिंसक लड़ाई में तब्‍दील हो गई. इस दौरान माला-फूल की दुकान लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में नीरज केवट (18) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद मंडलीय चिकित्सालय में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए. सक्का घाट निवासी नीरज केवट पुत्र स्वर्गीय गोपाल केवट अपने परिवार के साथ घाट पर माला-फूल की दुकान लगाने का कार्य करता था.परिजनों के अनुसार, इसी व्यवसाय को लेकर घाट पर रहने वाले आरोपी रवींद्र केवट और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार रात दोनों पक्षों के बीच दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लात-घूंसे चले. इस दौरान नीरज के सिर पर ईंट से जोरदार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा.सूचना के बाद आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी होने पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची. अस्पताल में मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद की शिकायत पहले भी कई बार आदमपुर थाने और चौकी पर की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे यह घटना हुई.Also Read: वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, गंगा घाट पर दिखा लू का असरमृतक के बड़े भाई धीरज केवट ने बताया कि घटना में रवींद्र केवट सहित कई लोग शामिल थें. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे विवाद के पीछे क्षेत्र के एक दबंग नौका संचालक का भी हाथ है, जो लगातार दबाव बना रहा था. आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना के बाद से सक्का घाट क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.https://www.youtube.com/watch?v=eLIjMPTrg8g
वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, गंगा घाट पर दिखा लू का असर
वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, गंगा घाट पर दिखा लू का असर
Record breaking heat in Varanasi, heat wave visible on Ganga GhatVaranasi Heatwave: गर्मी के इस मौसम ने हर किसी का हाल बेहाल कर रखा है, तेज धूप ने प्रैल के तीसरे सप्ताह में ही प्रचण्ड गर्मी और लू का नजारा देखने को मिल रहा है. यहीं कारण है कि लोग इस तपती धूप में अपने घरों से निकलने में भी काफी हिचकिचा रहे है. प्रचण्ड गर्मी और लू से बेहाल नजर आ रहा है. रविवार (19 अप्रैल) को वाराणसी जनपद का तापमान करीब 43 डिग्री के पास पहुंच गया, जिसके बाद दोपहर के समय तो घाट से लेकर काशी के सड़कों तक सन्नाटा पसरा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 22 से 23 अप्रैल तक वाराणसी का तापमान 45 डिग्री को भी पार कर सकता है.हीट वेव का दिखने लगा असर इस प्रचण्ड गर्मी में हीट वेव के असर को देखते हुए लोग काफी परेशान नज़र आ रहे है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में वाराणसी और आसपास के जनपद का तापमान 45 डिग्री को भी पार कर सकता है. इस दौरान लोगों को हिट वेव से विशेष रूप से सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानि ( IMD) के अनुसार, वाराणसी में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिकॉर्ड गर्मी, लू और झुलसा देने वाली धूप का बड़ा असर देखा जा रहा है.Also Read: मौसम का फिर बदला मिजाज, प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहालगर्मी की वजह से लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह 9:00 के बाद ही कड़ाके की धूप से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं और इसका असर देर शाम तक रहता है. रविवार (19 अप्रैल) को वाराणसी का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.काशी घाट पर पसरा सन्नाटा!वाराणसी के गंगा घाट से लेकर सड़कों तक भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का प्रभाव देखा जा रहा है. सुबह के बाद जहां घाटों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ काशी के सड़कों पर भी दोपहर के वक्त सामान्य से बेहद कम भीड़ देखी जा रही है. अब देखना होगा कि लोगों को इस प्रचंड धूप और गर्मी से कब तक राहत मिलती है.https://www.youtube.com/watch?v=C6sopvGRLds&t=10s