Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू के दक्षिणी परिसर में APACON-2026 का शुभारंभ, सतत पशुधन उत्पादन पर वैज्ञानिक मंथन

बीएचयू के दक्षिणी परिसर में APACON-2026 का शुभारंभ, सतत पशुधन उत्पादन पर वैज्ञानिक मंथन
Oct 05, 2026, 12:48 PM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन APACON-2026 का सोमवार को शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का विषय ‘सतत पशुधन उत्पादकता की दिशा में पशु शरीर क्रिया विज्ञान के उभरते प्रतिमान : विकसित भारत की ओर’ रखा गया है। दक्षिणी परिसर में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय की ओर से यह पहला राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन है।


उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय ने आधारभूत संरचना और संकाय से जुड़ी चुनौतियों को लगातार दूर करते हुए प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन वैज्ञानिकों और युवा शोधकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और संवाद का मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने वैज्ञानिक संस्थानों के बीच सहयोग, संयुक्त शोध परियोजनाओं, उद्योगों के साथ साझेदारी, नवाचार, पेटेंट और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर जोर दिया।


विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NIAB), हैदराबाद के निदेशक डॉ. रवि कुमार गंधम ने पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता और ताप सहनशीलता जैसे शारीरिक लक्षणों के आनुवंशिक और बाह्य स्तर पर समग्र अध्ययन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं में हो रहे शोध को किसानों के लिए उपयोगी समाधानों में बदलना वैज्ञानिकों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मीथेन उत्सर्जन को मापने और उसका डेटाबेस तैयार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।


राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बी. एम. एन. कुमार ने कहा कि सतत पशुधन उत्पादन में पशु चिकित्सा शरीर क्रिया विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं कृषि विज्ञान संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. सतीश कुमार सिंह ने सटीक पोषण और वास्तविक समय स्वास्थ्य निगरानी को पशुधन स्वास्थ्य सुधार तथा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी के लिए महत्वपूर्ण बताया।


APA के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने पशुधन उत्पादकता, स्वास्थ्य, कल्याण और जलवायु-सहिष्णुता में पशु शरीर क्रिया विज्ञान की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। APA के महासचिव एवं ICAR-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विकास चंद्र ने APA 2025 के विभिन्न पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की।


सम्मेलन के पहले दिन पशुधन प्रजनन, प्रजनन जैव प्रौद्योगिकी, तनाव शरीर क्रिया विज्ञान, ताप तनाव निगरानी, जलवायु-सहिष्णुता, जीनोम इंजीनियरिंग, क्रायोसंरक्षण, पुनर्योजी चिकित्सा और सतत पशुधन उत्पादन जैसे विषयों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। इसमें युवा शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से संवाद का अवसर मिला।


सम्मेलन में जर्मनी के लाइबनिज इंस्टीट्यूट फॉर एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड बायोइकोनॉमी (ATB), पॉट्सडैम की डॉ. गुंडुला हॉफमैन ने ऑनलाइन माध्यम से बीज वक्तव्य दिया। इसके अलावा डॉ. बी. एस. प्रकाश और अमेरिका के डॉ. आशीष रंजन ने भी व्याख्यान दिए।


इस अवसर पर Compendium of Abstracts – APACON-2026, Compendium of Lead Papers – APACON-2026 तथा Fundamentals of Livestock and Poultry Management पुस्तकों का विमोचन किया गया।


सम्मेलन के दौरान APA Lifetime Achievement Award-2025 प्रो. बी. एस. प्रकाश को प्रदान किया गया। APA Fellow Awards डॉ. आशीष मिश्रा और डॉ. बी. रामबाबू नाइक को, जबकि APA Best Teacher Awards डॉ. सोहन वीर सिंह, डॉ. निशांत कुमार और डॉ. राकेश कुमार सिंह को दिए गए। इसके अलावा APA Best Girl Student Award, APA Best PhD Thesis Award, Prof. A. K. Pal Best MVSc Thesis Award और APA Best Research Paper Award भी प्रदान किए गए।


ALSO READ : वाराणसी में मंत्री के क्षेत्र में लकड़ी का पुल बना आवागमन का सहारा, जलभराव से जीना दुष्‍कर



पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. अमित राज गुप्ता ने स्वागत संबोधन में कहा कि पशुधन उत्पादन के भविष्य के लिए मौलिक शरीर क्रिया विज्ञान को जीनोमिक्स, जैव प्रौद्योगिकी, सहायक प्रजनन तकनीक, सटीक पशुधन पालन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विज्ञान जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़ना जरूरी है। आयोजन सचिव डॉ. मनीष कुमार ने सम्मेलन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. उत्कर्ष कुमार त्रिपाठी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तुलसीरामन पी. ने किया।


पहले दिन का समापन वैज्ञानिक चर्चाओं, शोध प्रस्तुतियों और विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के बीच संवाद के साथ हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों और युवा शोधकर्ताओं की भागीदारी से सतत पशुधन उत्पादन तथा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर नए शोध और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर मंथन हुआ।

सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
वाराणसी: दीपावली के उत्सव को खास बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.साफ-सफाई से लेकर फिटनेस तक का मूल्यांकनप्रतियोगिता में केवल घरों की सजावट ही नहीं, बल्कि आवासों की स्वच्छता, हरियाली, साज-सज्जा, परिवार के सदस्यों का व्यवहार और शारीरिक फिटनेस भी मूल्यांकन के प्रमुख आधार रहे. पुलिस लाइन में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश और ड्रेनेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.खुशबू सिंह प्रथम, सौरभ राय दूसरे स्थान पर‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें फ्रिज पुरस्कार स्वरूप दिया गया. आरक्षी सौरभ राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें टीवी प्रदान किया गया. आरक्षी रितेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ओवन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिए गए.ALSO READ : रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचलारंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता:- प्रथम: आर्या त्रिपाठी- द्वितीय: पीहू प्रितराज- तृतीय: श्रेया कुमारी एवं समूहरंगोली प्रतियोगिता के विजेता:- प्रथम: सौम्या कुमारी- द्वितीय: आस्था यादव- तृतीय: ज्योति सिंह एवं समूहदोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.प्रेरणा अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरणपुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया. दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ हुआ. आयोजन के जरिए पुलिस परिवारों को स्वच्छता, बेहतर जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.
रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला
रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला
वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. बीकापुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहावाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. दूसरे मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पहली घटना रोहनिया के बीकापुर स्थित सर्विस रोड की है. मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी सुनील साहनी (25) जगतपुर में रहकर मजदूरी करते थे. रविवार रात वह बीकापुर की सर्विस रोड से पैदल जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.ALSO READ : जिसने दर्ज कराई प्राथमिकी, वही निकला गोलीकांड का आरोपी, पुलिस ने किया खुलासात्योहार पर मचा कोहरामसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भिजवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिवार में पत्नी नीलू देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं. उसकी मौत की खबर मिलते ही पिता बैजू साहनी, मां जोखनिया देवी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. दूसरी घटना शहावाबाद की है. यहां सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया. हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस के अनुसार, मृतक देखने से मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बीकापुर में घटनास्थल से बरामद बाइक के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है. वहीं, दूसरे मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है.