लूटकांड में वांछित दूसरा आरोपी सुमित पटेल गिरफ्तार

वाराणसी। बड़ागांव थाना पुलिस ने लूट के मामले में वांछित दूसरे आरोपी सुमित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोईरीपुर मोड़ के पास से पकड़ा। वह धारुपुर भीटी का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई को अखिलेश कुमार विश्वकर्मा के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले में थाना बड़ागांव में मुकदमा अपराध संख्या 287/2026 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि सुमित पटेल अपने साथियों के साथ बाइक की नंबर प्लेट छिपाकर राहगीरों को डराता-धमकाता था और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी आदित्य पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब दूसरे वांछित आरोपी सुमित पटेल की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
ALSO READ : बीएचयू परिसर में प्रोफेसर के कुत्ते ने मासूम का सिर व चेहरा नोच डाला, लगे 50 टांके
यह कार्रवाई एडीसीपी नृपेंद्र कुमार और एसीपी प्रशांत सिंह के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र धर दूबे और उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव शामिल रहे।



