Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अयोध्या में रावत मंदिर के महंत की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या में रावत मंदिर के महंत की संदिग्ध  मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 12, 2025, 07:57 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Ayodhya News: अयोध्या नगरी के नया घाट चौकी क्षेत्र स्थित रावत मंदिर के महंत राम मिलन दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनकी मौत बीते शनिवार की आधी रात को हुई है. जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि रात्रि में भोजन करने के बाद अचानक उनके मुंह से झाग निकलने लगा. उनकी हालत देख उनके शिष्यों ने एक मिनट की भी देरी न करते हुए उन्हें फौरन पास के श्रीराम अस्पताल में ले गए. लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


हहह


पुलिस ने मामले में किया केस दर्ज


रावत मंदिर के महंत की अचानक हुई मौत से हैरान हुए शिष्यों का मानना है कि अचानक से इस तरह की घटना कैसे घटी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिआ और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसी के साथ ही पुलिस ने मंदिर परिसर की तहरीर पर शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है.


iop


आरोपित के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई


मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि, मृतक महंत राम मिलन दास ने रात में खाना खाने के बाद सोने को गए, तभी उनकी हालत काफी बिगड़ने लगी. यह देख उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. महंत की मौत पर मंदिर में रहने वाले लोगों ने बताया कि मंदिर में खाना बनाने के लिए एक महिला आती है.


ी


वह रात का खाना बनाकर सीधा अपने घर चली गई. इसी बयान के साथ-साथ पुलिस मौत मामले में तह तक जाकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. इस दौरान पुलिस ने कहा कि इस मामले में जो भी आरोपित पाया गया उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
वाराणसी: महादेव की काशी नगरी में मनाई गई देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और गंगा आरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे अनुभवों के लिए भी देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती है. यहां की भव्य आतिशबाजी, लेजर शो, गंगा के घाटों की सजावट और बनारसी खानपान हर किसी को अपना दीवाना बनाने में जरा भी कसर नहीं छोड़ती हैं. देव दीपावली की भव्य सुंदरता को देखने के लिए लाखों पर्यटक बनारस आते हैं. इन्हीं में से एक इंदौर के रहने वाले पर्यटक अश्मित जिसने काशी की अद्भुत छटा को बंया करते हुए बताया कि, यहां की खूबसूरती को बयां कर पाना काफी मुश्किल है. जिसका नजारा इतना सुंदर है कि जितना भी देखों मन नहीं भरता है. इतना ही नहीं, पर्यटक अश्मित ने पहली बार बनारसी पान का स्वाद चखा और बताया कि इसका स्वाद बड़ा ही गजब का है शायद तभी बनारस का पान पूरी दुनिया में मशहूर है.पहली बार खाया बनारसी पान, अश्मित बोले- वाह बनारस!काशी की देव दीपावली का नजारा ऐसा कि पहली बार देखने वाला भी इसकी भव्यता में खो जाए. इंदौर से पहुंचे अश्मित ने भी पहली बार बनारस की देव दीपावली देखी. घाटों पर दीपों की कतारें, आतिशबाजी और फायर शो ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उनका कहना है कि हर किसी को जीवन में कम से कम एक बार देव दीपावली देखने के लिए काशी जरूर आना चाहिए. काशी की खूबसूरती के साथ अश्मित को यहां के खानपान ने भी खूब आकर्षित किया. उन्होंने बताया कि बनारस आकर पहली बार पान खाया. पान के अलग-अलग फ्लेवर और हर पल बदलते स्वाद का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया था, उनका कहना है कि पान खाने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि आखिर बनारस का पान इतना मशहूर क्यों है.इंदौर से आए पर्यटक को भा गई काशी की देव दीपावलीवहीं, देव दीपावली में भीड़ को लेकर अश्मित का अनुभव भी कुछ अलग रहा. उनका कहना है कि उन्होंने बनारस की भीड़ को लेकर काफी बातें सुनी थीं और लोगों ने उन्हें डराया भी था, लेकिन उन्हें उतनी ज्यादा भीड़ महसूस नहीं हुई, जितनी उन्होंने पहले से कल्पना की थी. काशी की देव दीपावली ने इंदौर से आए अश्मित को रोशनी, आतिशबाजी और बनारसी पान के स्वाद की ऐसी यादें दीं, जिन्हें वह लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. उनका संदेश साफ है—अगर आपने अब तक बनारस की देव दीपावली नहीं देखी है, तो जिंदगी में कम से कम एक बार इसका अनुभव जरूर कीजिये.Also Read: देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा
देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा
देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा
वाराणसी: उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में मनाई गई देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों पर आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिला. लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे. घाटों से लेकर सड़कों तक लोगों की भारी भीड़ नजर आई. वहीं, इस दौरान काशी के स्थानीय खानपान का स्वाद चखने के लिए भी पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला, किसी ने चाट और गोलगप्पे का स्वाद लिया तो किसी ने रेस्टोरेंट में बैठकर दक्षिण भारतीय और उत्तर भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया. लेकिन घाटों पर भीड़ के बावजूद रेस्टोरेंट कारोबारियों के चेहरे पर इस बार वैसी रौनक नहीं दिखी. जिसे लेकर कारोबारियों का कहना है कि, पिछले साल की तुलना में इस बार व्यापार में करीब 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है.देव दीपावली पर काशी की गलियां पर्यटकों से गुलजारदेव दीपावली पर काशी की गलियां और घाट पर्यटकों से गुलजार रहे, शाम होते ही घाटों की ओर लोगों का रेला उमड़ पड़ा. इस दौरान स्थानीय खानपान की दुकानों, ठेलों और रेस्टोरेंट में भी लोगों की आवाजाही देखने को मिली. चाट, गोलगप्पे, दक्षिण भारतीय व्यंजन से लेकर दाल-चावल और रोटी-सब्जी तक, लोगों ने अपनी पसंद के मुताबिक काशी के स्वाद का आनंद लिया. हालांकि, इस बार पर्यटकों की संख्या और उनके खानपान के रुझान में बदलाव देखने को मिला.रेस्टोरेंट संचालकों की मानें तो इस बार बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम रही. जो पर्यटक पहुंचे, उनमें पश्चिम बंगाल के लोगों की संख्या अधिक रही, जबकि गुजरात समेत दूसरे राज्यों से भी कुछ पर्यटक आए, कारोबारी का कहना है कि इस बार रेस्टोरेंट के व्यापार में करीब 50 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई. इसकी एक बड़ी वजह बाहरी पर्यटकों की कम आमद और उनका होटल व गेस्ट हाउस में ही भोजन करना रहा."ज्यादातर सड़क किनारे लगे ठेलों पर खानपान करते हैं"कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय लोग ज्यादातर सड़क किनारे लगे ठेलों और छोटी दुकानों पर खानपान करते हैं, जबकि रेस्टोरेंट का कारोबार काफी हद तक बाहर से आने वाले पर्यटकों पर निर्भर रहता है. वहीं, देव दीपावली की रात घाटों और आसपास के इलाकों में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को आवागमन के निर्देश दिए जा रहे थे. इसके चलते कई पर्यटक घाटों से निकलकर सीधे अपने होटल और गेस्ट हाउस की ओर रवाना हो गए. ऐसे में रेस्टोरेंट तक पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हुई.Also Read: साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.काशी की देव दीपावली में इस बार घाटों पर रोशनी, आस्था और पर्यटकों की भीड़ तो खूब नजर आई, लेकिन इस भीड़ का पूरा फायदा स्थानीय रेस्टोरेंट कारोबारियों को नहीं मिल सका. कारोबारियों का दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 50 फीसदी तक कारोबार कम रहा. ऐसे में सवाल है कि क्या देव दीपावली पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को स्थानीय व्यापार से जोड़ने के लिए व्यवस्थाओं में और सुधार की जरूरत है?
साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.
साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.
वाराणसी: साधु थांवरदास लीलाराम वासवानी की जयंती के अवसर पर बुधवार, 25 नवंबर को वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा और गोश्त की सभी दुकानें बंद रहेंगी. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में एक बड़ा आदेश जारी किया है. जिसे मद्देनजर रखते हुए नगर निगम ने की सीमा में संचालित सभी पशुवधशालाओं को भी पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.पशुवधशाला संचालित होते पाए जाने पर होगी कार्रवाई नगर निगम के पशु कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी संबंधित व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 नवंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर किसी भी क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा अथवा गोश्त की दुकान खुली मिलने या पशुवधशाला संचालित होते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन के नगर निगम विकास अनुभाग-1, लखनऊ की ओर से 19 नवंबर 2024 को जारी शासनादेश के तहत प्रदेश के महापुरुषों और अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महापुरुषों की जयंती के अवसर पर स्थानीय निकायों में संचालित पशुवधशालाओं और गोश्त की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. इन विशेष दिवसों को 'अभय दिवस' अथवा 'अहिंसा दिवस' के रूप में मनाने की व्यवस्था की गई है.Also Read: चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब की खेप, वाराणसी में पुलिस ने पकड़ा 199 पेटी का जखीराइसी शासनादेश के अनुपालन में साधु टीएल वासवानी की जयंती पर वाराणसी नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. साधु टीएल वासवानी अहिंसा, जीव दया और पशु-पक्षियों के प्रति करुणा के संदेश के लिए जाने जाते हैं, उनकी जयंती को अहिंसा के मूल्यों के प्रति समर्पित दिवस के रूप में मनाया जाता है. नगर निगम प्रशासन ने सभी मांस-मछली विक्रेताओं, मुर्गा कारोबारियों और पशुवधशाला संचालकों से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही चेतावनी दी है कि आदेश की अनदेखी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.