Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महाशिवरात्रि पर दूल्हा स्वरूप में दर्शन देंगे बाबा काशी विश्वनाथ, असम का ‘चेलेंग-गसोमा’ करेंगे धारण

महाशिवरात्रि पर दूल्हा स्वरूप में दर्शन देंगे बाबा काशी विश्वनाथ, असम का ‘चेलेंग-गसोमा’ करेंगे धारण
Feb 08, 2026, 06:56 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को एक विशेष और दिव्य दृश्य देखने को मिलेगा. बाबा काशी विश्वनाथ इस बार दूल्हा स्वरूप में दर्शन देंगे और असम का पारंपरिक राजसी परिधान ‘चेलेंग’ और ‘गसोमा’ धारण करेंगे. यह विशेष वस्त्र असम के ऐतिहासिक नगर शिवसागर से मंगाया गया है.


टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर होने वाले अनुष्ठानों के दौरान बाबा की चल प्रतिमा को यह असमिया परिधान पहनाया जाएगा.इससे काशी और असम की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। पूर्व महंत परिवार के प्रतिनिधि पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया कि चेलेंग-गसोमा केवल वस्त्र नहीं, बल्कि देश की दो महान सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने का प्रतीक है.


13 फरवरी को हल्दी, महाशिवरात्रि पर शिव-विवाह


परंपरा के अनुसार 13 फरवरी को बाबा की हल्दी की रस्म होगी। महाशिवरात्रि के दिन शिव-विवाह संपन्न कराया जाएगा.इसके बाद टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास को गौरा-सदनिका के रूप में सजाया जाएगा.

रंगभरी (अमलका) एकादशी के दिन माता गौरा की गौना पालकी यात्रा निकलेगी. काशीवासी रजत पालकी में बाबा विश्वनाथ और माता गौरा को विराजमान कर विश्वनाथ मंदिर तक लाएंगे, जहां होली खेलने के साथ फागोत्सव का शुभारंभ होगा.


शिव बारात में रहेगा नया आकर्षण


महंत आवास आयोजन समिति के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया कि इस वर्ष निकलने वाली शिव बारात में बाबा की प्रतीकात्मक प्रतिमा को काशी में तैयार मलमल और जरी से बने विशेष राजसी परिधान पहनाए जाएंगे।


45 घंटे लगातार होंगे दर्शन


महाशिवरात्रि पर मंगला आरती प्रातः 02:15 बजे से 03:15 बजे तक होगी.इसके बाद गर्भगृह की सफाई के उपरांत सामान्य दर्शन शुरू होंगे, जो लगातार 45 घंटे तक चलेंगे. मंदिर 16 फरवरी 2026 को रात्रि 11 बजे बंद होगा.


ड्रोन से निगरानी, वन-वे व्यवस्था लागू


महाशिवरात्रि के दौरान भीड़ प्रबंधन महाकुंभ-2025 के पलट प्रवाह मॉडल पर किया जाएगा. संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, छतों से निगरानी और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा.मैदागिन–गोदौलिया मार्ग पर वन-वे और नो-व्हीकल जोन लागू रहेगा.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग बढ़ाई जाएगी.साथ ही शुद्ध पेयजल, खोया-पाया केंद्र, मेडिकल हेल्पडेस्क और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी.


वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का उपहार


इस वर्ष माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष उपहार और प्रसाद भेजा गया है.मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण ने इसे शक्ति और शिव के आध्यात्मिक संबंध का प्रतीक बताया.


ALSO READ : चौकाघाट अवैध मछली मंडी के आठ विकेताओं के खिलाफ प्राथमिकी


श्रद्धालुओं से अपील


मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खाली पेट दर्शन के लिए न आएं, प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न लाएं और विशेष या स्पर्श दर्शन का अनुरोध न करें.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।