Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

करोड़ों की बिजली परियोजना पर मंत्री सख्त, कार्यों के दावों की पार्षदों ने खोली पोल, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

करोड़ों की बिजली परियोजना पर मंत्री सख्त, कार्यों के दावों की पार्षदों ने खोली पोल, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई
Aug 13, 2026, 06:48 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : शहर में करीब ₹550 करोड़ की लागत से चल रहे विद्युत सुधार कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चल रहे कार्यों में किसी भी स्तर पर अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मंत्री ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ ₹550 करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.


विद्युत सुधार परियोजना के तहत शहर में जगह-जगह फैले बिजली के तारों के मकड़जाल को हटाने, तारों का सुदृढ़ीकरण, पुराने पोल बदलने, पुराने ट्रांसफार्मरों का उच्चीकरण, नए ट्रांसफार्मर लगाने, विद्युत उपकेंद्रों के उच्चीकरण और नए उपकेंद्रों के निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं. रविंद्र जायसवाल ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं.


XYZ


इंजीनियर बोले- 90% काम पूरा, पार्षदों ने किया दावा खारिज


समीक्षा के दौरान मंत्री के सामने ऐसी स्थिति भी सामने आई, जहां क्षेत्रीय विभागीय अभियंताओं ने कुछ इलाकों में 90 प्रतिशत तक काम पूरा होने का दावा किया, जबकि संबंधित क्षेत्रीय पार्षदों ने मौके पर काम की प्रगति को इससे अलग बताया. इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दावों में अंतर की स्थिति उचित नहीं है. उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी स्थलीय निरीक्षण और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए.


उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी. मंत्री ने विद्युत सुधार कार्यों की निगरानी के लिए क्षेत्रीय पार्षदों और विभागीय अभियंताओं की संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए. टीम न केवल नए चल रहे कार्यों बल्कि अब तक पूरे किए गए कार्यों की भी लगातार निगरानी करेगी.


वीडीए की कार्यशैली पर भी मंत्री नाराज


बैठक में रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के जोनल अधिकारियों और क्षेत्रीय अभियंताओं की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि गरीब और सामान्य लोगों द्वारा अपनी जमीन या मकान पर छोटे-मोटे निर्माण अथवा मरम्मत कार्य कराए जाने पर उन्हें बेवजह परेशान किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं.


ALSO READ : एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से सात कारतूस बरामद


उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए. मंत्री ने वीडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिया कि छोटे निर्माण या मरम्मत के मामलों में लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो. साथ ही अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने और क्षेत्रीय अधिकारियों की कार्यशैली पर निगरानी रखने को कहा.बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक, वीडीए उपाध्यक्ष, विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंताओं के साथ रोहित मिश्रा, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, संदीप रघुवंशी, राजेंद्र यादव, राजेंद्र मौर्य, विनय सडेजा, बलीराम कन्नौजिया, कुसुम पटेल, दिनेश यादव, अमित मौर्या, अभय पांडेय और दिनेश सिंह दीनू समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.