Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जनसमर्थन के बीच विधायक सौरभ श्रीवास्तव का सम्मान समारोह...

जनसमर्थन के बीच विधायक सौरभ श्रीवास्तव का सम्मान समारोह...
May 28, 2026, 03:26 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: रामनगर स्थित बलुआ घाट पर मां गंगा निषादराज जन एकता समिति एवं निषाद समाज के लोगों द्वारा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया. कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के लोगों ने विधायक के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर संकट और जरूरत की घड़ी में समाज के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं.

समाज के लोगों ने कहा कि विधायक सौरभ श्रीवास्तव हमेशा उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करते हैं.

ALSO READ:संकट मोचन चौकी के पास ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार.


लोगों ने यह भी बताया कि कई बार आग्रह करने के बावजूद विधायक सम्मान समारोह में शामिल होने से विनम्रतापूर्वक मना कर देते थे.

हालांकि इस बार रामनगर भ्रमण के दौरान निषाद समाज के लोग उन्हें अपने कार्यक्रम स्थल पर लेकर पहुंचे, जहां पूरे उत्साह, पारंपरिक स्वागत और सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे और विधायक के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई.

बकरीद पर वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाकों में पानी संकट, बूंद-बूंद को तरसे लोग...
बकरीद पर वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाकों में पानी संकट, बूंद-बूंद को तरसे लोग...
वाराणसी : मुस्लिम बहुल इलाके लल्लापुरा और कासिम बाड़ा में बकरीद के मौके पर भीषण जल संकट से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले करीब पांच दिनों से क्षेत्र में सप्लाई होने वाले पानी में सीवर का गंदा और बदबूदार पानी मिलकर आ रहा था, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती गईं.क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मामले की शिकायत जल निगम से की गई, जिसके बाद विभाग ने पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि त्योहार के बीच लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कई परिवार बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं, जबकि गरीब तबके के लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या पेयजल की हो गई है.ALSO READ:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाट भैरव में अदा की गई बकरीद की नमाज...स्थानीय लोगों का कहना है कि बकरीद जैसे बड़े त्योहार पर पानी की किल्लत ने उनकी परेशानी कई गुना बढ़ा दी है. नमाज, कुर्बानी और घरेलू जरूरतों के बीच पानी की अनुपलब्धता से लोगों में प्रशासन और जल निगम के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है.इलाके के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की जांच कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को राहत मिल सके। वहीं अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाट भैरव में अदा की गई बकरीद की नमाज...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाट भैरव में अदा की गई बकरीद की नमाज...
वाराणसी: बकरीद के मौके पर शहर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. लाट भैरव क्षेत्र स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली.त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई थी.नमाज के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. वहीं प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की जाती रही.ALSO READ:जनसमर्थन के बीच विधायक सौरभ श्रीवास्तव का सम्मान समारोह...लाट भैरव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे. त्योहार को लेकर पूरे इलाके में सतर्कता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला.
जनसमर्थन के बीच विधायक सौरभ श्रीवास्तव का सम्मान समारोह...
जनसमर्थन के बीच विधायक सौरभ श्रीवास्तव का सम्मान समारोह...
वाराणसी: रामनगर स्थित बलुआ घाट पर मां गंगा निषादराज जन एकता समिति एवं निषाद समाज के लोगों द्वारा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया. कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के लोगों ने विधायक के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर संकट और जरूरत की घड़ी में समाज के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं.समाज के लोगों ने कहा कि विधायक सौरभ श्रीवास्तव हमेशा उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करते हैं.ALSO READ:संकट मोचन चौकी के पास ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार.लोगों ने यह भी बताया कि कई बार आग्रह करने के बावजूद विधायक सम्मान समारोह में शामिल होने से विनम्रतापूर्वक मना कर देते थे.हालांकि इस बार रामनगर भ्रमण के दौरान निषाद समाज के लोग उन्हें अपने कार्यक्रम स्थल पर लेकर पहुंचे, जहां पूरे उत्साह, पारंपरिक स्वागत और सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे और विधायक के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई.