Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में नामचीन प्रतिष्‍ठान की मिठाई में फफूँद, ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ उजागर

वाराणसी में नामचीन  प्रतिष्‍ठान की मिठाई में फफूँद, ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ उजागर
Dec 29, 2025, 06:54 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - मणिकर्णिका गेट कचौड़ी गली व कमच्छा स्थित मिठाई के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्‍ठान पर ग्राहक अधिवक्ता शशि सिंह राणा 11 दिसंबर को मिष्ठान लेने पहुंचे थे. इसदौरान तो मिठाई में फफुंद देख आवाक़ रह गए. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर, लोगो को अधिवक्ता ने जागरूक किया और कहा ऐसे मिष्ठान लेने से बचें. अधिवक्ता ने दूकान की शिकायत जिलाधिकारी से की.


कमच्छा स्थित शहर की एक मशहूर मिठाई की दुकान पर ग्राहक अधिवक्ता शशि सिंह राणा मिष्ठान लेने पहुंचे, तभी उन्‍हें मिठाई में फफूद दिखा. जिसको लेकर अधिवक्ता ने दुकानदार से शिकायत की. इस दौरान दुकानदार और अधिवक्ता में नोकझाेंक हो गई और दुकानदार ने मिठाई में फफूंद को न मानते हुए कहा आपको जो करना है कर लिजिए.

अधिवक्ता ने मिष्ठान का विडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि ऐसे फंफूद वाले मिष्ठान लेने से बचें.


ALSO READ :वाराणसी के संत रविदास मंदिर में आग लगने से हड़कंप


मामले की शिकायत


अधिवक्ता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की , इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी ने फ़ूड डिपार्टमेंट को जांच के लिए निर्देशित किया. अधिवक्ता का कहना है कि फ़ूड डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंच कर खानापूर्ति की. सिर्फ चंद्रकला मिठाई का ही सैम्पल लिया गया. अन्य मिठाइयों का सैम्पल नहीं लिए गए.

अधिवक्ता शशि सिंह राणा ने मामले को मजबुती से उठाते हुए नगर निगम आयुक्त और चिकित्सा अधिकारी, को पत्र लिख कर शिकायत दर्ज कराई.

काशी में 48 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई NEET परीक्षा, 31 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा...
काशी में 48 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई NEET परीक्षा, 31 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा...
वाराणसी : National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित NEET परीक्षा रविवार को शहर के 48 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, व्यापक व्यवस्थाओं और शांतिपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुई, जिसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया. सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और अभिभावकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां एक ओर अभिभावक अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते और अंतिम समय तक जरूरी निर्देश देते नजर आए, वहीं दूसरी ओर छात्र भी परीक्षा को लेकर गंभीर और एकाग्र दिखाई दिए. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले कड़ी जांच की गई, जिसमें एडमिट कार्ड व पहचान पत्र की जांच, मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग कर सुरक्षा और नियम पालन सुनिश्चित कराया गया. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक निर्धारित समय पर चली, इस दौरान केंद्रों के बाहर प्रशासन द्वारा ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो.ALSO READ :मिनी बंगाल में सियासी हलचल तेज: काशी की बंगाली महिलाओं ने गिनाए बदलाव के मुद्दे, 4 मई के फैसले पर टिकी नजरें...परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर संतोष साफ झलक रहा था। कई छात्रों ने बताया कि पेपर संतुलित रहा और उन्होंने अधिकतर प्रश्न आत्मविश्वास के साथ हल किए, जिससे उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद है. छात्रों के अनुसार, इस वर्ष का प्रश्नपत्र पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा आसान रहा, हालांकि फिजिक्स का सेक्शन अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाला साबित हुआ, जिससे कुछ छात्रों को चुनौती का सामना करना पड़ा. वहीं बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्न अपेक्षाकृत सीधे रहे. कुल मिलाकर काशी में NEET परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई, जिससे छात्रों और अभिभावकों दोनों ने राहत की सांस ली.
मिनी बंगाल में सियासी हलचल तेज: काशी की बंगाली महिलाओं ने गिनाए बदलाव के मुद्दे, 4 मई के फैसले पर टिकी नजरें...
मिनी बंगाल में सियासी हलचल तेज: काशी की बंगाली महिलाओं ने गिनाए बदलाव के मुद्दे, 4 मई के फैसले पर टिकी नजरें...
वाराणसी: बंगाली टोला—जिसे मिनी बंगाल कहा जाता है—में चुनावी नतीजों से पहले माहौल गरम है. गांडीव डिजिटल की टीम जब यहां पहुंची तो बंगाली समुदाय की महिलाओं ने खुलकर अपनी राय रखी.रीना पात्रो ने साफ कहा कि लंबे समय से एक ही नेतृत्व देखने के बाद अब बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है, और इस बार महिलाएं ही वोट के जरिए नई दिशा तय करेंगी.also read:क्या आप भी मेकअप के ऊपर Sunscreen री-अप्लाई करने से कतराती हैं, अपनाएं ये तरीकाकाकुली भट्टाचार्य के मुताबिक, इस बार चुनाव में माहौल बदला हुआ है.और लोग विकास व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर वोट कर रहे हैं, जिससे बड़ा फैसला सामने आ सकता है.सुनीता आचार्य ने भी बदलाव की बात दोहराई और कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकार के लिए खुलकर सामने आ रही हैं.रिया बनर्जी ने महिलाओं की सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि काशी जैसा सुरक्षित माहौल बंगाल में भी होना चाहिए.वहीं अनीता चक्रवर्ती ने कहा कि असली बदलाव सोच में बदलाव से आएगा, और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार व शिक्षा पर गंभीरता से काम करना होगा.फिलहाल मिनी बंगाल में उत्सुकता और उम्मीद दोनों चरम पर हैं—अब सबकी नजरें 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं, जो बंगाल की सियासत की दिशा तय करेंगे।
क्या आप भी मेकअप के ऊपर Sunscreen री-अप्लाई करने से कतराती हैं, अपनाएं ये तरीका
क्या आप भी मेकअप के ऊपर Sunscreen री-अप्लाई करने से कतराती हैं, अपनाएं ये तरीका
Do you also hesitate to reapply sunscreen over makeup? Try this method.लाइफस्टाइल: गर्मियों में त्वचा को धूप से बचाना बहुत जरूरी है, इसके लिए हर 2–3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना चाहिए, लेकिन दिक्कत तब होती है जब चेहरे पर पहले से मेकअप लगा हो, क्योंकि कोई भी अपना मेकअप खराब नहीं करना चाहता. अगर आप भी रोज यही सोचती हैं कि मेकअप बचाएं या स्किन का ख्याल रखें, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी यह परेशानी आसानी से हल हो जाएगी.सनस्क्रीन स्प्रे या मिस्टयह मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन लगाने का सबसे आसान, तेज और बेहतरीन तरीका है.कैसे लगाएंबस बोतल को अपने चेहरे से लगभग 6-8 इंच दूर रखें, अपनी आंखें और मुंह बंद करें, और पूरे चेहरे पर समान रूप से स्प्रे करें.फायदाइसे रगड़ने की जरूरत नहीं होती, इसे अपने आप सूखने दें, इससे आपका मेकअप बिल्कुल अपनी जगह पर रहता है और गर्मियों में चेहरा रिफ्रेशिंग भी लगता है.पाउडर सनस्क्रीनगर्मियों के मौसम और ऑयली स्किन वालों के लिए यह एक शानदार विकल्प है.कैसे लगाएंये बिल्ट-इन ब्रश के साथ आते हैं, आपको बस इसे अपने चेहरे पर वैसे ही फेरना है जैसे आप कोई सेटिंग पाउडर लगाती हैं.फायदा, यह न सिर्फ आपको धूप से बचाता है, बल्कि चेहरे पर आए एक्स्ट्रा ऑयल और पसीने को सोख कर मेकअप को एक शानदार मैट फिनिश भी देता है.ब्यूटी ब्लेंडर या स्पंज का तरीकाअगर आप नया प्रोडक्ट खरीदना नहीं चाहतीं और रोज़ इस्तेमाल होने वाले लोशन या क्रीम वाले सनस्क्रीन से ही काम चलाना चाहती हैं, तो ये तरीका आपके लिए बिल्कुल आसान है.कैसे लगाएंएक साफ मेकअप स्पंज लें और उस पर थोड़ी-सी सनस्क्रीन निकालें, अब इसे अपने चेहरे पर बहुत ही हल्के हाथों से डैब करें.सावधानीइसे चेहरे पर बिल्कुल न रगड़ें, वरना आपका फाउंडेशन या कंसीलर हट जाएगा, सिर्फ हल्के हाथों से प्रेस करें.सनस्क्रीन स्टिकआजकल स्किनकेयर में सनस्क्रीन स्टिक्स काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि इन्हें साथ ले जाना बहुत आसान है.