Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बारिश के बीच नगर आयुक्त ने किया वृहद निरीक्षण, कच्चे नाले को पक्का करने और नई ड्रेनेज लाइन बिछाने के निर्देश....

बारिश के बीच नगर आयुक्त ने किया वृहद निरीक्षण, कच्चे नाले को पक्का करने और नई ड्रेनेज लाइन बिछाने के निर्देश....
Sep 03, 2026, 05:07 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जलभराव से स्थायी निजात दिलाने के लिए नगर निगम अब अस्थायी जलनिकासी व्यवस्था के बजाय ठोस और स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रहा है। बुधवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नवविस्तारित क्षेत्रों के साथ चौक स्थित ऐतिहासिक आदिविश्वेश्वर वार्ड का वृहद स्थलीय निरीक्षण किया और जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया।


नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जलभराव की समस्या के समाधान के नाम पर केवल खानापूर्ति न की जाए। जिन क्षेत्रों में बार-बार पानी जमा हो रहा है, वहां समस्या के मूल कारणों की पहचान कर ठोस एवं स्थायी प्रस्ताव तैयार किए जाएं और उन पर तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।


विवेका नगर में कच्चा नाला बनेगा पक्का


निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त चितईपुर स्थित आदित्य नगर तालाब के पूर्वी हिस्से में विवेका नगर पहुंचे। यहां निरीक्षण में सामने आया कि पंचकोशी, सुसुवाही और वैष्णो नगर का पानी कच्चे नाले के माध्यम से अस्सी नाले में पहुंचता है। कच्चा नाला होने के कारण इसमें झाड़ियां और कूड़ा-कचरा जमा होने से पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पैदा होती है।


नगर आयुक्त ने सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक को तत्काल सर्वे कराने और कच्चे नाले को पक्का करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि नाले के पक्के होने से आसपास के कई इलाकों की जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी।


आदित्य नगर में पेयजल व्यवस्था की भी जांच


करौंदी वार्ड के स्थानीय पार्षद के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने नवविस्तारित आदित्य नगर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने जलकल विभाग के महाप्रबंधक को सरकारी भूमि पर ट्यूबवेल स्थापित किए जाने की संभावनाओं का तकनीकी परीक्षण कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान करना है।


अमरा, बरसोहा और सुरभि नगर में बिछेगी नई ड्रेनेज पाइपलाइन


निरीक्षण के दौरान अमरा, बरसोहा और सुरभि नगर के आसपास जलभराव वाले प्रमुख स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को आवश्यकतानुसार नई ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने और मौजूदा व्यवस्था से उसकी उचित कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


ALSO READ :पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले...


सीवर चैंबर पर अतिक्रमण देख भड़के नगर आयुक्त


बेनिया स्थित नवेद कॉम्प्लेक्स के पास सीवर चैंबर पर दुकान बनाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। अतिक्रमण के चलते सीवर चैंबर की सफाई और रखरखाव का काम प्रभावित हो रहा था। उन्होंने जलकल विभाग को तत्काल अतिक्रमण हटवाने और सीवर लाइन की सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि जलनिकासी व्यवस्था सुचारु हो सके।


निरीक्षण के दौरान पार्षद इंद्रेश सिंह, मनीष गुप्ता, अमरेश कुमार, श्रवण गुप्ता, सुरेश पटेल और श्याम भूषण शर्मा समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, जोनल अधिकारी दशाश्वमेध, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं सहित नगर निगम का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा।

दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
वाराणसी : आईपीएस प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल वाराणसी में सराहनीय रहा, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. समारोह में एडिशनल सीपी, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बुके और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं.वहीं, पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया गया. कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है. राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं.ALSO READ:बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.पुलिस आयुक्‍त ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है. काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है. पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था. वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी. वह आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के लिए ‘अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी’ और ‘हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है’ विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों में हिन्दी भाषा की सामर्थ्य, आत्मीयता, संस्कृति और संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान तुलसीदास, कबीरदास, मुंशी प्रेमचंद और भारतेन्दु हरिश्चंद्र जैसी हिन्दी साहित्य की विभूतियों का भी स्मरण किया गया।विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हिन्दी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र किया। शिक्षिका करुणा सिंह ने हिन्दी कविता प्रस्तुत की।प्रतियोगिता में भूगोल प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय और हिन्दी शिक्षक उमैर अहमद अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु और अभिव्यक्ति के आधार पर किया।ALSO READ: रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..परिणाम में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय और कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षिकाएं शालिनी उपाध्याय और वंदना शुक्ला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश चौधरी और करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
वाराणसी। रामनगर में सड़क और पाथवे पर दुकानें व ठेले लगाने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को लेकर पुलिस ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडरों के साथ बैठक की। थाना रामनगर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने रामनगर चौक चौराहा से किला रोड तक सब्जी, फल, चाट, चाउमीन, फास्ट फूड, चाय-नमकीन आदि के ठेले लगाने वाले दुकानदारों और पाथवे पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वेंडरों से कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। ठेले और दुकान इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस ने वेंडरों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और पाथवे पर इस तरह सामान न फैलाया जाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो।पुलिस के अनुसार बैठक का उद्देश्य रामनगर चौक से किला रोड तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा को रोकना है।ALSO READ: जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...