सावन में मांस-मछली बिक्री पर नगर निगम सख्त, लल्लापुरा और नई सड़क में चला जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी....

वाराणसी: सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने खुले में मांस और मछली की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन नगर निगम की टीम ने लल्लापुरा और नई सड़क क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश मांस और मछली की दुकानें बंद मिलीं, जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि पूरे सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी खुले में मांस या मछली बेचते अथवा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, तो उसके खिलाफ और कड़ी कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की लगातार कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
ALSO READ:बीएचयू में समर्थ पोर्टल पर कर्मचारियों को मिला हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, हॉस्टल आवंटन और ऑनलाइन अवकाश आवेदन की दी जानकारी..
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए "समर्थ पोर्टल: हॉस्टल आवंटन एवं अवकाश आवेदन" विषय पर द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रबंधन संस्थान की कंप्यूटर प्रयोगशाला में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से हॉस्टल आवंटन एवं ऑनलाइन अवकाश आवेदन की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था



