बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आयी सामने,खंभे में करंट उतरने से कुत्ते की मौत…

वाराणसी : घनी आबादी वाले क्षेत्र औरंगाबाद में बिजली कर्मियों की लापरवाही के चलते रविवार को सुबह नौ बजे बिजली के खंभे में करंट उतरने से कुत्ते की मौत हो गई.कुत्ते को तड़पता देख लोग हैरान हो गए.कुत्ते को बचाने के साथ लोगो ने बिजली उपकेंद्र और कर्मियों को कॉल करने लगे.
उपकेंद्र से लाइन बंद होने से पहले कुत्ते ने दम तोड़ दिया.संयोग से उस वक्त कोई और व्यक्ति या जानवर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई बड़ी घटना होने से टालना मुश्किल था.
क्षेत्र के लोगों ने नाराज़गी जाहिर करते हुए दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
औरंगाबाद में बिजली के खंभे में लगभग 2 महीने से करंट उतर रहा था.क्षेत्र के लोगों के शिकायत करने के बाद भी बिजली कर्मियों के न आने पर लोगों ने खंभे को चारों तरफ से प्लास्टिक से लपेट दिया.जिससे कोई बड़ी घटना न हो.बिजली के खंभे से सट के गुज़र रहे लोगो को कई बार करंट का झटका लगने से अफरा तफरी मची.हर बार क्षेत्रीय लोगों ने एसडीओ, अवर अभियंता और लाइनमैनों से शिकायत की.सभी कर्मियों ने जल्द खराबी दूर करने की बात कही लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई.
ALSO READ : CLAT AIR-1 गीताली गुप्ता ने BHU छात्रों से साझा किए सफलता के सूत्र. बोलीं- घर पर रहकर यूट्यूब वीडियो और ऑनलाइन क्लास से की तैयारी...
इससे पहले भी शहर के कई इलाकों में करंट की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो चुकी है.विभाग की तरफ़ से बड़े दावे किए जाते है लेकिन ऐसी घटनाएँ बराबर सामने आती है.ऐसे में सवाल उठता है,बिजली विभाग ऐसे मामलो में सख़्ती कब दिखाएगी.



