Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

निर्माण परियोजनाओं में लापरवाही पर अफसरों पर गिरी गाज, कई के वेतन रोके; निलंबन की संस्तुति

निर्माण परियोजनाओं में लापरवाही पर अफसरों पर गिरी गाज, कई के वेतन रोके; निलंबन की संस्तुति
Aug 19, 2026, 06:26 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : जिले में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया.

कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कई विभागों के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. राजकीय निर्माण निगम के एक परियोजना प्रबंधक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ विभागीय कार्रवाई और निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया गया.


समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार और परियोजनावार निर्माण कार्यों की स्थिति, भौतिक प्रगति, पूर्णता की समयसीमा और कार्यों में आ रही बाधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक पर कार्रवाई


निर्माण कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, भदोही के परियोजना प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ विभागीय कार्रवाई करने और निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया.


इसी तरह उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए. साथ ही मुख्य अभियंता जल निगम से स्पष्टीकरण मांगने और संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजने को कहा गया.


सीएम ग्रिड योजना के तीन अभियंताओं पर कार्रवाई


बैठक में सीएम ग्रिड योजना की प्रगति को लेकर भी डीएम ने नाराजगी जताई. उन्होंने योजना के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही चीफ इंजीनियर से भी स्पष्टीकरण तलब करने को कहा.


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में लापरवाही को लेकर दो सहायक अभियंताओं के वेतन को अवरुद्ध करने का निर्देश दिया गया. वहीं लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता और अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगने तथा विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा नलकूप खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने को कहा गया.


समय पर पूरा हों परियोजनाएं


जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में भूमि, बजट, विद्युत, विभागीय समन्वय या किसी अन्य कारण से काम प्रभावित हो रहा है, उसका तत्काल समाधान कराया जाए. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं.


उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को प्रत्येक परियोजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा प्रगति रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उन्हें जल्द संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका लाभ आम लोगों को मिल सके.


ALSO READ : फूल-फल से सजे बाबा कालभैरव, मनमोहक स्वरूप के हुए दर्शन



डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि निर्माण परियोजनाएं सीधे तौर पर जनहित से जुड़ी हैं. इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जनता को निर्धारित समय पर परियोजनाओं का लाभ मिले और सरकारी धन का प्रभावी एवं उचित उपयोग सुनिश्चित हो. उन्होंने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए.


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.